सोमवार, 6 जून 2016

SHOCKING: जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बॉलर ने बनाया है धोनी से भी ज्यादा रन

SHOCKING: जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बॉलर ने बनाया है धोनी से भी ज्यादा रन


स्पोर्ट्स डेस्क. 11 जून से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। dainikbhaskar.com आपको इस सीरीज से जुड़े शॉकिंग फैक्ट्स बताएगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 10 इंडियन बैट्समैन कौन हैं। आमतौर पर इस लिस्ट में बैट्समैन ही होते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसबार एक बॉलर भी टॉप10 लिस्ट में शामिल है और उसने टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी से भी ज्यादा रन बनाए हैं। कौन है वो बॉलर....
- आरपी सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धोनी से भी ज्यादा रन बनाए हैं।
- धोनी ने 3 मैच में 208 रन बनाए हैं और तीनों मैचों में हाफ सेन्चुरी लगाई है।
- आरपी सिंह ने एक हाफ सेन्चुरी लगाई है और उनका हाइएस्ट स्कोर 56 रन है। 

राज्यसभा इलेक्शन: कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर, कर्नाटक के 14 MLAs को भेजा मुंबई

नई दिल्ली/बेंगलुरु.कांग्रेस ने कर्नाटक के 14 विधायकों को मुंबई के एक होटल में भेजा है। राज्यसभा इलेक्शन को लेकर हो रही हॉर्स ट्रेडिंग का स्टिंग सामने आने के बाद ऐसा किया गया है। 11 जून को यहां चार राज्यसभा सीटों के लिए पांच कैंडिडेट्स के बीच वोटिंग होनी है। क्या बगावत से डरी है कांग्रेस...
- राज्यसभा में कर्नाटक की 12 सीटें हैं। फिलहाल 4 कांग्रेस और 5 बीजेपी के पास हैं। जेडीएस-निर्दलीय के पास 2 सीटें हैं, जबकि एक सीट विजय माल्या के इस्तीफे से खाली हुई है।
- इलेक्शन को देखते हुए कर्नाटक में कांग्रेस कुछ दिनों से निर्दलीय विधायकों से संपर्क साध रही थी।
- पिछले दिनों दो स्टिंग भी सामने आए थे। इसमें कांग्रेस कैंडिडेट केसी राममूर्ति एक निर्दलीय विधायक को करोड़ों की मदद देने की बात कहते दिखे थे।
- स्टेट बीजेपी प्रेसिडेंट बीएस येदियुरप्पा ने राज्यसभा इलेक्शन के लिए विधायकों को पैसे ऑफर करने के पीछे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का हाथ बताया है।
- बीजेपी और जेडीएस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की शिकायत इलेक्शन कमीशन से की है।
राज्यसभा में क्या है सिचुएशन?
- 245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
- कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं। 
- इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
- 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।
बंगाल में साइन कराया गया था बॉन्ड
- कांग्रेस ने पिछले महीने हाल के इलेक्शन में जीते सभी 44 विधायकों से स्टाम्प पेपर पर साइन कराए थे।
- बॉन्ड में लिखा था कि सभी विधायक पार्टी प्रेसिडेंट सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति वफादारी रखेंगे।
- कांग्रेस को डर था कि उसके विधायक कहीं तृणमूल में शामिल ना हो जाएं।
क्या उत्तराखंड से कांग्रेस ने लिया सबक?
- बता दें कि कांग्रेस की सरकार वाले उत्तराखंड में कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत कर दी थी।
- 9 विधायकों के बागी होने के बाद हरीश रावत की सरकार गिर गई। हालांकि, कुछ दिन पहले कांग्रेस सरकार ने फिर बहुमत साबित कर दिया।
- केंद्र की सिफारिश पर उत्तराखंड में प्रेसिडेंट रूल भी लगा। विधायकों की खरीद-फरोख्त के स्टिंग में हरीश रावत सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं

शनिवार, 4 जून 2016

पांच देशों के दौरे पर रवाना मोदी, अफगानिस्तान में करेंगे डैम का इनॉगरेशन




नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह पांच देशों के दौरे पर रवाना हो चुके हैं। आज वे हेरात शहर में डैम के इनॉगरेशन के लिए अफगानिस्तान पहुंचने वाले हैं। इसके बाद वे कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मेक्सिको जाएंगे। 6 दिन के इस दौरे में वे 45 घंटे यानी करीब दो दिन हवा में रहेंगे। इस दौरान सभी पांच देशों में 40 से ज्यादा ऑफिशियल प्रोग्राम्स में हिस्सा लेंगे। क्यों अफगानिस्तान जा रहे हैं मोदी...
- मोदी पिछले दो साल में 50 से ज्यादा देशों का दौरा कर चुके हैं। 
- इस दौरे पर टेक्नालॉजी ट्रांसफर, फॉरेन इन्वेस्टमेंट और बिजनेस पर फोकस रहेगा। 
- इसके अलावा, भारत न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप की मेंबरशिप पाने के लिए इन देशों से समर्थन भी जुटाएगा। इस पर इसी महीने फैसला होना है। 
- अमेरिका, स्विट्जरलैंड और मैक्सिको इस 48 मेंबर वाले स्पेशल ग्रुप में शामिल हैं। अमेरिका पहले ही भारत का सपोर्ट कर चुका है।
मेक्सिको से होगी वापसी
- मेक्सिको से लौटते वक्त मोदी का प्लेन फ्यूल भरवाने के लिए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में लैंडिंग करेगा। 
- मोदी इस मौके को जर्मनी के साथ दोतरफा बातचीत में भुना सकते हैं। इसी तरह, मोदी पिछले साल आयरलैंड में रुके थे।
पहला पड़ाव : अफगानिस्तान (4 जून) : हेरात का करेंगे दौरा
क्यों जा रहे हैं?
- यहां मोदी 551 मीटर लंबे सलमा डैम की शुरुआत करेंगे।
- भारत की मदद से बने सलमा डैम पर 1437 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 1976 में यह डैम गृहयुद्ध में तबाह हो गया था। 
- अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में चिश्ती शरीफ के पास हरिरुद नदी पर भारत ने सलमा बांध बनवाया है।
- इस बांध को बनाने का फैसला जनवरी 2006 में लिया गया था। उसी साल काम शुरू हुआ। यह 107 मीटर ऊंचा, 550 मीटर लंबा और 500 मीटर चौड़ा है।
- वैसे तो ये डैम एक साल पहले ही बन गया था, लेकिन पिछले साल जुलाई में इसके गेट बंद कर दिए गए।
- नदी में पानी का बहाव कम होने से करीब 20 किलोमीटर लंबे और 3.7 किलोमीटर चौड़े इस डैम को भरने में एक साल लग गया।
- इस पर 42 मेगावाट बिजली भी बनाई जाएगी। इससे करीब 80 हजार हेक्टेयर खेतों में सिंचाई भी हो सकेगी।
- बता दें कि मोदी ने पिछले साल अफगानिस्तान के नए पार्लियामेंट हाउस का भी उद्घाटन किया था। ये भी भारत ने ही बनवाया है।
स्ट्रैटजिक इम्पॉर्टेंस: तालिबान की पैठ बढ़ रही है। ऐसे में, मोदी का यह दौरा राष्ट्रपति अशरफ गनी को मजबूती देगा।
EXPERT VIEW : अफगानिस्तान का दौरा अहम क्यों?
- फॉरेन मामलों के एक्सपर्ट रहीस सिंह बताते हैं- "अफगानिस्तान दौरा अहम है, क्योंकि ईरान से चाबहार समझौते के बाद अफगानिस्तान के जरांज-डेलारम हाइवे की अहमियत बढ़ गई है। भारत को इसका फायदा उठाने के लिए अफगानिस्तान के साथ मिलकर नई कोशिशें करनी होंगी। लेकिन इसका स्ट्रैटजिक फायदा तभी मिलेगा, जब वह पाक को बड़ा भाई मानने के सिंड्रोम से बाहर आए।"

मोदी के दौरों का मेन एजेंडा क्या है?
- एक्सपर्ट रहीस सिंह के मुताबिक, "मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्मार्ट सिटी मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। लेकिन जरूरी कैपिटल और टेक्नोलॉजी का इन्फ्लो भारत की तरफ नहीं दिखा है। सुस्त नौकरशाही, हाई टैक्स रेट्स और स्किल्ड वर्कर्स की कमी के चलते इन्वेस्टर्स उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। मोदी इन कमियों को दूर करने का भरोसा जगा सकते हैं।"

शुक्रवार, 3 जून 2016

बस आने वाला है मानसून! मौसम विभाग ने दी खुशखबरी..


बस आने वाला है मानसून! मौसम विभाग ने दी खुशखबरी...

नई दिल्ली। गर्मी से तपते भारत के लिए बेहद अच्छी खबर है। 'अल नीरो' का खतरा टल गया है और झूमकर बरसेगा मानसून। इस सालमानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। मौसम विभाग ने दूसरा अनुमान जारी करते हुए बारिश के अपने पिछले अनुमानों पर ही मुहर लगाई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल सामान्य का 106 फीसदी बारिश हो सकती है। यानी मानसून के औसत के मुकाबले इस साल 6 फीसदी ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। वहीं, अनुमान है कि अगले 4-5 दिन में मानसून केरल तट पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 7 जून तक केरल के तट पर मानसून की पहली बारिश होने का अनुमान लगाया।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एलएस राठौर ने गुरुवार को दूसरे चरण का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस बार ला-नीना प्रभाव के कारण मानसून के दौरान बारिश दीर्घावधि औसत से अधिक होगी। इसके औसत का 106 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग ने 15 मई को जारी पूर्वानुमान में इस सालसामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना 96 फीसदी है। सामान्य से कम बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है...

उत्तर-पूर्व में बारिश औसत से कम (94 प्रतिशत) होगी। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में यह औसत से अधिक (108 प्रतिशत) रहेगी, वहीं दक्षिणी प्रायद्वीप तथा मध्यभारत में इस बार अतिवृष्टि (113 प्रतिशत) होगी। आईएमडी के मुताबिक जुलाई अगस्त और सितंबर में बारिश सामान्य से ज्यादा होने का अनुमान है।

इस बीच, गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक भूमध्यरेखा से मानसून की हवाओं ने फिर से जोर पकड़ लिया है। मानसून पर नजर रखने वाले तमाम वेदर मॉडल दिखा रहे हैं कि 6 जून के आसपास केरल, कर्नाटक और गोवा में दक्षिण-पश्चिम दिशा से आ रही नम हवाओं से बारिश आने के आसार हैं। इस हिसाब से मानसून 7 जून के आसपास भारत में दस्तक दे देगा।

पीएम मोदी ने उड़ाया 'गरीबी हटाओ' नारे का मजाक



बालासोर। कांग्रेस के 'गरीबी हटाओ' नारे पर पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जिन्होंने नारा दिया था उनकी मंशा हो सकता है सही रही होगी लेकिन उन्होंने इस वादे को पूरा करने के लिए जो रास्ता चुना, वह गलत था।




अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने के अवसर पर ओडिशा के तटीय कस्बे में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने देश में 'संतुलित' विकास का आह्वान किया और इस बात पर हैरानी जताई कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर पूर्वी क्षेत्र किस प्रकार पिछड़ा रह गया।

ओडिशा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम के विकास की वकालत करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गरीब लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जो सभी योजनाओं के केंद्र में होंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 'गरीबी हटाओ' नारे पर सवाल उठाते हुए मोदी ने कहा कि हम पिछले 60 सालों से 'गरीबी हटाओ' के नारे को सुनते आ रहे हैं। मैं उनकी मंशा पर शंका जाहिर नहीं कर रहा हूं जिन्होंने यह नारा दिया था। मंशा सही रही होगी लेकिन गरीबी हटाने के लिए उन्होंने जो रास्ता चुना वह निश्चित रूप से गलत था, क्योंकि गरीबी, बेरोजगारी और बीमारियां बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारें अमीरों के लिए नहीं होती हैं बल्कि गरीबों के लिए होती हैं और उन्हें गरीब से लड़ने की दिशा में काम करना चाहिए। समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजे जाने तक गरीबी का उन्मूलन नहीं होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने कहा था कि मेरी सरकार देश में गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। जब मैंने यह कहा था, मेरा मकसद यह था कि कोई राज्य या क्षेत्र विकास में पीछे नहीं रहना चाहिए। एक संतुलित विकास होना चाहिए और हर किसी को इसका फायदा होना चाहिए।

गुरुवार, 2 जून 2016

स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज, तो ऐसा था धोनी का रिएक्शन

स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज, तो ऐसा था धोनी का रिएक्शन




स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज, तो ऐसा था धोनी का रिएक्शन
कई बार प्लेयर्स को फैन्स स्टेडियम में ही ऐसे प्लेकार्ड दिखा देते हैं जिनमें लव प्रपोजल होता है. ऐसा ही हुआ धोनी के साथ. हालांकि इसपर धोनी का रिएक्शन बेहद फनी था. दूसरी तरफ जहीर के लिए एक प्लेकार्ड लिए फीमेल फैन को मैच के दौरान स्क्रीन पर दिखाया गया तो वो शर्मा गई. फिर कैमरामेन ने जहीर को फोकस किया. वो भी शर्मा गए लेकिन आखिरकार अपनी इस फैन को एक फ्लाइंग किस दे ही दिया.

बुधवार, 1 जून 2016

दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग तैयार, इसमें 200 Kmph की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन

दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग तैयार, इसमें 200 Kmph की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन

स्विट्जरलैंड. दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग का बुधवार को इनोगरेशन होगा। इसे बनाने में करीब दो दशक लग गए। 57 किमी लंबी ये गोटहार्ड बेस सुरंग स्विट्जरलैंड के मध्य केंटन (प्रॉविंस) उरी के इस्टफील्ड से शुरु होकर दक्षिण केंटन टिसिनो के बोडियो तक चलेगी। इससे क्या फायदा होगा, क्या है इसकी खासियत...
- इस रेल सुरंग की लंबाई 57 किमी है।
- इससे रोजाना 260 मालगाड़ियां और 65 पैसेंजर ट्रेन गुजरेंगी।
- इस ट्रैक पर ट्रेन 200 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगी।
- सी लेवल से 550 मीटर ऊपर और स्विटजरलैंड के सबसे ऊंचे माउंटेन क्रेस्ट से 2300 मीटर नीचे है।
- ज्यूरिख से उत्तरी इटली के मिलान के बीच अब 2 घंटे चालीस मिनट का समय लगेगा। जो एक घंटे कम होगा।
- इसके इनॉगरेशन के समय जर्मन चांसलर एंजिला मर्केल, फ्रांस के प्रेसिडेंट ओलांद और इटली के प्रधानमंत्री माटेओ रेंजी मौजूद रहेंगे।
क्यों बनाई गई यह सुरंग
- इस नए रेल ट्रैक को बनाने का मकसद रेल भाड़े को कम करना है।
- इसके अलावा, इसमें से ज्यादा से ज्यादा भारी सामान ले जाया सकेगा। इससे रोड ट्रांसपोर्ट पर दबाव कम हो जाएगा। इससे पॉल्यूशन भी कम होगा।
- स्विच फेडरल रेल सर्विस के मुताबिक, इस लाइन पर 9 हजार से 2020 तक 15 हजार पैसेंजर ट्रैवल करेंगे।
- यूरोपियन यूनियन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वायलेटा बुल्क ने पिछले हफ्ते इस सुरंग को यूरोप के लिए 'गाडसेंड' बताया, जो "रोटरडैम और एन्टेर्प को एड्रियाटिक के पोर्ट से जोड़ेगी।
कैसे हुआ सपना पूरा
- 1947 में सबसे पहले स्विस इंजीनियर कार्ल एडवर्ड ग्रूनर ने इसकी पहली डिजाइन बनाई थी।
- प्रोजेक्ट की बढ़ती गई कास्ट, नौकरशाही प्रोसेस में देरी, और दूसरी परेशानियों की वजह से ये प्रोजेक्ट 1999 तक टलता गया।
- तब से 17 साल में और 12 बिलियन स्विस फ्रेंक ( 12 बिलियन डॉलर या 11 बिलियन यूरो) से ज्यादा की लागत से यह सुरंग बनी है।
- इसे बनाने में इंजीनियर्स को करीब 73 तरह के रॉक्स को ब्लास्ट करना पड़ा। जिसमें कई हार्ड ग्रेनाइट और कई सॉफ्ट थे।
- 28 मिलियन टन रॉक्स को टनल के निकाला गया। इसके कन्स्ट्रक्शन के दौरान 9 वकर्स की मौत हुई।

एक घंटा कम हो जाएगा ज्यूरिख से मिलान का सफर

- दिसंबर में इस रूट पर सर्विसेस शुरू हो जाएंगी। ज्यूरिख से उत्तरी इटली के मिलान के बीच दूरी कम हो जाएगी। यह सफर दो घंटे चालीस मिनट का हो जाएगा।
- लोगों का करीब एक घंटे का समय बचेगा।
जापान की रेल सुरंग को पीछे छोड़ा
-गोटहार्ड रेल सुरंग के इनॉगरेशन के बाद यह जापान की 53.9 किमी लंबी सुरंग को पीछे छोड़ देगी।
- इंग्लैड और फ्रांस को जोड़ने वाली 50.5 किमी लंबी सुरंग अब तीसरे नंबर पर चली जाएगी।