मंगलवार, 14 जून 2016

बेटी का घर देखने हिमाचल पहुंचीं सोनिया, विवादों में रहा है प्रियंका का मकान

शिमला. कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी शिमला के छराबड़ा में बन रहे बेटी प्रियंका वाड्रा का मकान देखने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कंस्ट्रक्शन साइट को घूम-घूमकर देखा और उसके बारे में बातें करती नजर आईं। यहां करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद सोनिया होटल लौट गईं। हालांकि, प्रियंका इसके बाद काफी देर तक वहीं रुकी रहीं। बता दें कि दोनों इन दिनों शिमला में छुट्टियां मना रही हैं। क्यों विवादों में रहा है ये मकान...
- सोनिया और प्रियंका दिल्ली से चंडीगढ़ स्पेशल एयरक्राफ्ट से आए। इसके बाद रोड से शिमला पहुंचे।
- सोनिया सोमवार दोपहर 2:10 बजे होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल गईं। एनएसजी ने इस होटल के आसपास के इलाके को सील कर दिया है।
- होटल में कुछ देर आराम करने के बाद वे सीधे अंडर कंस्ट्रक्शन मकान को देखने पहुंचीं, जो यहां से करीब आधा किलोमीटर दूर है। उनके साथ दिल्ली के आर्किटेक्ट भी मौजूद थे।
- उन्होंने मकान के कुछ हिस्सों और खासकर छत को देखा। आर्किटेक्ट को उन्होंने मौके पर निर्देश भी दिए।
- डेढ़ घंटे के बाद सोनिया गाड़ी में वापस वाइल्ड फ्लावर हॉल लौट गईं। प्रियंका वाड्रा काफी देर तक इसके बाद भी वहीं मौजूद रहीं।
क्यों विवादों में रहा ये मकान
- प्रियंका ने 2007 में करीब 4 बीघा जमीन यहां 47 लाख रुपए में खरीदी थी।
- आरोप है कि उस वक्त मार्केट रेट 1 करोड़ रुपए बीघा था, लेकिन प्रियंका के लिए हिमाचल सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 के तहत नियमों में ढील दी थी।
- इस सेक्शन के तहत यह जरूरी है कि हिमाचल के रहने वाले लोग ही जमीन खरीदें, लेकिन प्रियंका को फिर भी यह जमीन मिली।
- इसी विवाद के चलते इस मकान को कंस्ट्रक्शन की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी।
प्रियंका को पसंद नहीं आया था कंस्ट्रक्शन
- छराबड़ा में प्रियंका का मकान लगभग बनकर तैयार है। 2008 में इस मकान का काम शुरू हुआ था।
- यह भी बता दें कि शुरुआत में इसे बनाने वाली कंपनी का काम प्रियंका को पसंद नहीं आया था।
- उन्होंने बने हुए मकान का 40 पर्सेंट ढांचा गिरवा दिया था। इसके बाद उन्होंने मकान को फिर से तैयार करवाया।
- उन्होंने घर की डिजाइन और सीमेंट के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से उसे तुड़वा दिया था।
- यह मकान दो मंजिला है। इसमें इंटीरियर डेकोरेशन का काम देवदार की लकड़ी का है।
- बता दें कि प्रियंका गांधी को अपने घर को लेकर हाईकोर्ट से नोटिस भी मिल चुका है।
पहाड़ी डिजाइन में बन रहा है मकान
- प्रियंका गांधी के घर का खाका दिल्ली के एक इंटीरियर डिजायनर ने तैयार किया है।
- पिछले साल वे खुद जून में दिल्ली से इंटीरियर डिजायनर को लेकर शिमला आई थीं।
- प्रियंका का घर पहाड़ी शैली में बनाया जा रहा है। घर के काम की वजह से प्रियंका कई बार शिमला आ चुकी हैं।
कहां है छराबड़ा ?
- यह घर छराबड़ा गांव में बन रहा है, जो शिमला से 13 किलोमीटर की दूरी पर है। इस घर के पास ही राष्ट्रपति का निवास भी है। 
- प्रियंका ने राज्य सरकार से 2007 में घर बनाने के लिए छराबड़ा गांव में जमीन खरीदी थी।
- उनका घर 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है, जिसके चारों ओर पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं।
पहले भी आ चुकी हैं सोनिया गांधी
- प्रियंका 2015 के दिसंबर में भी मां सोनिया के साथ घर की साइट पर आई थीं।
- उनके घर का काम 2011 में ही शुरू हो गया था, लेकिन फिर उसे तुड़वा कर नए तरीके से 2012 में काम शुरू किया गया।

US ने रोकी थी 4500 करोड़ की मदद, PAK ने कहा-अब जॉर्डन से खरीदेंगे फाइटर जेट

इस्लामाबाद.पाकिस्तान ने अमेरिका से आठ एफ-16 फाइटर जेट्स लेने का चैप्टर बंद कर दिया है। अब वो जॉर्डन से फाइटर जेट खरीदेगा। फॉरेन सेक्रेटरी एजाज चौधरी का ये बयान उस वक्त आया है, जब पाकिस्तान में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले को लेकर दोनों देशों के बीच खींचतान चल रही है। साथ ही, अमेरिका ने फाइटर जेट्स की खरीद में 4500 करोड़ रुपए की रियायत देने से इनकार कर दिया है। चीन से दोस्ती को लेकर नाराज है अमेरिका...
- चौधरी ने सोमवार को कहा, "अमेरिका पाकिस्तान के फैसले से सैटिसफाइड दिख रहा है।" 
- "पाकिस्तान अमेरिका से एफ-16 फाइटर जेट नहीं खरीदेगा। अब जॉर्डन से फाइटर जेट खरीदने की कोशिश की जाएगी।"
- उन्होंने कहा- "अमेरिका के साथ रिश्तों में तनाव की अहम वजह पाक की चीन से दोस्ती है।"
- "पाकिस्तान संप्रभुता जैसे कुछ मुद्दों पर अमेरिका के साथ सहयोग नहीं कर सकता है।"
- उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ तनावपूर्ण रिश्ते पाकिस्तान के लिए कोई नई बात नहीं है।
- चौधरी ने टेरर के खिलाफ वॉर पर अमेरिका की पॉलिसी की आलोचना की और कहा, ''यूएस ने आतंक पर लड़ाई लड़ने में 16 साल बिताए हैं।''
- ''अमेरिका ने अगर सिर्फ छह साल पीस प्रॉसेस के लिए दिए होते तो हालात कुछ और होते।''
क्यों कैंसल हो गई डील?

- अमेरिका ने फाइटर जेट्स के लिए पाक को सब्सिडी देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद डील कैंसल हुई।
- फाइटर जेट्स की 70 करोड़ डॉलर की डील में पाकिस्तान को पहले सिर्फ 27 करोड़ डॉलर देने थे।
- बाकी के 43 करोड़ डॉलर यानी 4500 करोड़ रुपए यूएस अपनी तरफ से ग्रांट में दे रहा था।
- सांसदों के दबाव के बाद ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन ने पाकिस्तान की सब्सिडी रोकते हुए पूरा पेमेंट करने को कहा।
- पाकिस्तान की हालत ऐसी नहीं थी कि वह जेट्स के लिए पूरा पेमेंट कर पाता।
- रिपोर्ट के मुताबिक, डील के लिए दिया गया ऑफर 24 मई तक ही था। पाकिस्तान को इस दौरान लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (खरीद की मंजूरी) अमेरिका को देना था। 
- पाकिस्तान ये लेटर वक्त रहते नहीं दे पाया और इसके साथ ही यह डील भी कैंसल हो गई। 
- पाकिस्तान के एक डिप्लोमैटिक सोर्स ने भी डील कैंसल होने की बात कन्फर्म की थी।

सरताज अजीज ने पहले हीदी थी धमकी
- जब पाकिस्तान को ये लगने लगा था कि अमेरिका से ये डील नहीं हो पाएगी तो उसने नया रुख अपनाया था। 
- विदेशी मामलों के एडवाइजर सरताज अजीज ने कहा था- "अगर अमेरिका से एफ-16 नहीं मिलते हैं, तो हम किसी दूसरे देश से इसी तरह के फाइटर जेट्स खरीद सकते हैं।"
- उनके डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने भी यही बात कही थी।

सोमवार, 13 जून 2016

सुरक्षा के लिए मोदी का दखल चाहते हैं बांग्लादेशी हिन्दू

कोलकाता। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले की कई घटनाओं के मद्देनजर इस अल्पसंख्यक समुदाय के लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश के साथ इस मामले को उठाए।
 
'बांग्लादेश हिन्दू-बुद्धिस्ट-क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल' के महासचिव और जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता राणा दासगुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय निशाने पर है। कट्टरपंथी और जमात ताकतें बांग्लादेश से हिन्दुओं का सफाया करने का प्रयास कर रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम महसूस करते हैं कि हिन्दू बहुसंख्यक राष्ट्र होने की वजह से भारत को कुछ करना चाहिए। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुत उम्मीदें हैं। उनको कदम उठाना चाहिए और बांग्लादेशी सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाना चाहिए तथा हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। 
 
हिन्दू आश्रम में काम करने वाले 60 वर्षीय नित्यरंजन पांडेय की बीते 10 जून को संदिग्ध इस्लामवादियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर हमलों के क्रम में हिन्दू समुदाय से चौथे व्यक्ति को निशाना बनाया गया है।
 
दासगुप्ता ने दावा किया कि धार्मिक बहुसंख्यक एवं कट्टरपंथी समूह हिन्दू समुदाय का सफाया करना चाहते हैं। 2 वर्षों से धार्मिक सफाए की गति काफी तेजी से बढ़ी है। अगर बांग्लादेश कट्टरपंथी देश में तब्दील होता है तो भारतीय उपमहाद्वीप में स्थिरता कभी हासिल नहीं की जा सकती इसलिए अगर भारत क्षेत्र में स्थिरता चाहता है तो उसे हमारे देश में अल्पसंख्यकों पर हमले को रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए।
 
बांग्लादेश के जाने-माने अभिनेता और बांग्लादेश फिल्म विकास निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक पीयूष बंदोपाध्याय ने कहा कि जब तक भारत, बांग्लादेश पर दबाव नहीं बनाता तब तक कट्टरपंथी काबू में नहीं आएंगे। भारत इस क्षेत्र की बड़ी ताकत है। पड़ोसी देश में जब हिन्दुओं की निर्मम हत्या की जा रही है, तो भारत मूकदर्शक नहीं बना रह सकता।
 
बंदोपाध्याय ने बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की। भारतीय उच्चायोग ने हिन्दू पुजारी और उनके साथियों के परिजन से मुलाकात के लिए अपने अधिकारियों को भेजा था तथा भारत को और कुछ करने की जरूरत है।
 
बांग्लादेश में मानवाधिकार समूह और हिन्दू नेता धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए अधिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि अल्पसंख्यकों पर हमले का मकसद धर्मनिरपेक्ष और उदारवादी अवामी लीग सरकार के कामकाज को बाधित करना है।
 
सूचना मंत्री हसनुल हक ने फोन पर कहा कि यह कट्टरपंथी और जमात की ताकतों की साजिश है कि बांग्लादेश की खराब तस्वीर पेश की जाए। इन हमलों का असली निशाना अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि हमारी सरकार है। वे बांग्लादेश को कट्टरपंथी राष्ट्र बनाना चाहते हैं तथा हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। (

रविवार, 12 जून 2016

BJP की बड़ी मीटिंग आज से: राजनाथ को मिला था UP में CM कैंडिडेट बनने का ऑफर

इलाहाबाद.बीजेपी नेशनल एग्‍जीक्‍यूटिव की दो दिन की मीटिंग रविवार को यहां शुरू हो गई। इसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सीनियर मिनिस्टर्स, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और सांसद हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग में यूपी में अगले साल होने वाले इलेक्शन का एजेंडा तय होगा। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग से पहले मोदी और अमित शाह ने राजनाथ सिंह को सीएम कैंडिडेट बनने का ऑफर दिया गया था। वहीं, पोस्टरों में भी वरुण गांधी और राजनाथ ही ज्यादा नजर आ रहे हैं। हालांकि, राजनाथ खुद कह चुके हैं कि वे दौड़ में नहीं हैं और यूपी में नेताओं की भी कमी नहीं है। वरुण ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।इलाहाबाद में दो दिन रहेंगे पीएम...

- होटल कान्हा श्याम में नेशनल एग्‍जीक्‍यूटिव की मीटिंग को पहले दिन अमित शाह ने संबोधित किया।
- मीटिंग में राजनाथ सिंह के अलावा रमन सिंह, मनोहर लाल खट्टर, निर्मल सिंह भी मौजूद रहे।
- केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से पहली बार नेशनल एग्‍जीक्‍यूटिव की मीटिंग यूपी में हो रही है।
- इलाहाबाद की सभी गलियां बैनर, पोस्टरों से पटी हैं। पूरे शहर में मोदी और दूसरे नेताओं के पोस्टर लगे हैं।
- इन बैनरों और पोस्टरों में 'मिशन 265 प्लस' को हाईलाइट किया गया है।
- मोदी दो दिन तक यहां रहेंगे। बताया जा रहा है कि यहीं से वे कामकाज देखेंगे।
- खबर है कि पीएमओ का एक टेम्पररी सेटअप भी बनाया गया है।
राजनाथ ने क्या दिया था जवाब
- यूपी में सीएम कैंडिडेट बनाए जाने की खबरों के बारे में राजनाथ ने हाल ही में कहा था कि ऐसी बातें काल्पनिक हैं। यूपी बीजेपी में नेताअों की कोई कमी नहीं है।
- हालांकि, न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट कहती है कि संसद का बजट सेशन के दौरान राजनाथ को मोदी और शाह की तरफ से सीएम कैंडिडेट बनने का ऑफर दिया गया था।
- राजनाथ ने ऑफर पर अब तक कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है।
- बता दें कि राजनाथ 2000 से 2002 के बीच यूपी के सीएम रहे हैं।
मोदी की हाईकोर्ट विजिट का विरोध कर सकते हैं वकील
- इस बीच, ऐसी खबर है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वकील मोदी की हाईकोर्ट विजिट का विरोध करने के साथ प्रोग्राम का बायकॉट कर सकते हैं।
- दरअसल, वकीलों की नाराजगी अमित शाह के उस बयान से है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी में उनकी सरकार आने पर वेस्‍ट यूपी में भी हाईकोर्ट की बेंच बनेगी।
- वकीलों की डिमांड है कि पीएम उन्हें मिलने का समय दें। साथ ही, वादा करें कि हाईकोर्ट की बेंच के मुद्दे पर अनर्गल बयानबाजी नहीं होगी।
- उनका कहना है कि शाह के बयान का अगर खंडन नहीं किया गया तो वकील असेंबली चुनाव में बीजेपी का विरोध करेंगे।
इलाहाबाद में क्‍यों हो रही है मीटिंग?
- बीजेपी लीडर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- "इलाहाबाद यूपी की पॉलिटिक्‍स का केंद्र रहा है।"
- "इस स्थान से जवाहरलाल नेहरू से लेकर वीपी सिंह जैसे दिग्गजों ने काम किया और सीखा है।"
- "यहां पार्टी की मीटिंग होने से यूपी में पॉलिटिकल बदलाव लाने की हमारी कोशिशों पर जरूर असर पड़ेगा।"
ये है पीएम का मि‍नट-टू-मि‍नट प्रोग्राम...
- दोपहर 1:25 बजे नरेंद्र मोदी दिल्ली से इलाहाबाद के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 2:40 बजे इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- दोपहर 2:45 बजे बमरौली एयरपोर्ट से कार से प्रोग्राम वेन्यू पहुंचेंगे और यहां से सीधे 3:00 बजे होटल कान्हा श्याम आएंगे।
- होटल में 3:30 बजे तक बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
- 3:35 बजे होटल कान्हा श्याम से हाईकोर्ट के लि‍ए निकलेंगे।
- 3:40 बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचेंगे, जहां 4:00 बजे प्रोग्राम में शामि‍ल होंगे।
- 4:00 बजे हाईकोर्ट से नि‍कलकर 4:05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
हाईकोर्ट के एक प्रोग्राम में शामिल होंगे

- 4:55 बजे सर्किट हाउस से चलकर शाम 5:00 बजे काली प्रसाद कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे।
- शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक वे बीजेपी की नेशनल एग्‍जीक्‍यूटिव कमेटी की मीटिंग में भाग लेंगे।
- कॉलेज ग्राउंड से रात 8:05 बजे कार से चलकर 8:10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां आराम करेंगे।
- इसके बाद मोदी 13 जून की सुबह 9:55 बजे सर्किट हाउस से चलकर 10:00 बजे केपी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे।
- वहां 4:15 बजे तक बीजेपी की नेशनल एग्‍जीक्‍यूटिव कमेटी मीटिंग में हिस्‍सा लेंगे।
- शाम 4:55 बजे केपी कॉलेज ग्राउंड से चलकर 5:00 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।
- परेड ग्राउंड पर शाम 6:00 बजे तक एक जनसभा को संबोधि‍त करेंगे।
- इसके बाद 6:05 बजे ग्राउंड से हेलि‍कॉप्‍टर से 6:15 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- वहां से 6:20 बजे प्‍लेन से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शनिवार, 11 जून 2016

इस साल पहली बार फाइनल में पहुंचीं साइना, वर्ल्ड नंबर 2 चीनी प्लेयर को हराया

सिडनी.भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने चीन की वांग यिहान को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंच गई हैं। 7.5 लाख डॉलर इनाम वाले इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 8 साइना ने वर्ल्ड नंबर 2 यिहान को 21-8, 21-12 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला चीन की ही सूं यू से होगा। 2016 में साइना पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं हैं। ऐसा रहा मुकबला...
- 26 साल की इंडियन शटलर ने कोर्ट पर जबरदस्त फरफॉर्म किया। उन्होंने एक बार भी चाइनीज स्टार को उभरने नहीं दिया।
- पहले सेट में तो साइना ने शुरुआत में ही 13-3 की बढ़त बना ली थी। उनके स्मैश और स्पिन के आगे वांग पूरी तरह बेबस नजर आईं।
- पहला सेट साइना ने 21-8 से अपने नाम किया। यहां यिहान कभी भी मैच में नहीं दिखाई दे रही थीं।
दूसरे सेट का रोमांच
- पहले सेट की ही तरह दूसरे सेट में भी साइना ने आक्रामक शुरुआत की। देखते ही देखते उन्होंने 11-4 की बढ़त बना ली।
- साइना लगातार प्वाइंट्स लेकर 20 तक पहुंच गईं। ये सेट 21-12 पर खत्म हुआ। बता दें कि ये दोनों प्लेयर्स के बीच 16वां मैच था।
- इससे पहले 11 बार यिहान ने नेहवाल को हराया था, लेकिन सिडनी में वो रिकॉर्ड दोहरा नहीं सकीं।
श्रीकांत हारे
- वहीं दूसरी ओर, मेन्स कैटेगिरी में कदांबी श्रीकांत हारकर बाहर हो गए। उन्होंने दक्षिण कोरिया के क्वांग को 21-18, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
- सेमीफाइनल में उन्हें हेंस क्रिस्टेन से 22-20, 21-13 से हार मिली।

शुक्रवार, 10 जून 2016

IND vs ZIM: हमारी नई टीम कल दिखाएगी दम, धोनी पूरे कर सकते हैं 9000 रन



स्पोर्ट्स डेस्क.टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की सीरीज का पहला वनडे शनिवार दोपहर 12.30 बजे से हरारे में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक 19 मैच खेले हैं। 13 में उसे जीत मिली है, जबकि 5 हारा है। एक मैच कैंसल रहा। ये सीरीज टीम इंडिया से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी के लिए इंम्पॉर्टेंट है, क्योंकि उनकी हालिया परफॉर्मेंस और कप्तानी पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। IPL-9 में उनकी कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स भी कुछ खास नहीं कर सकी थी। पहले मैच से नजरें धोनी पर इसलिए भी रहेंगी, क्योंकि वे 9000 रन पूरे करने से महज 82 रन दूर हैं। इनको मिला है आराम, धोनी होंगे परेशान...
- भारतीय टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन को आराम दिया गया है।
- अजिंक्य रहाणे भी नहीं हैं। इन प्लेयर्स की जगह नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
- ऐसे में, धोनी को स्ट्रैटजी नए प्लेयर्स के मुताबिक ही बनानी होगी। खास कर कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना होगा। धोनी के लिए ये इतना आसान नहीं होगा।
- हालांकि, अंबाती रायुडू और मनीष पांडे के होने का फायदा मिलेगा।
इस रिकॉर्ड के करीब धोनी
- धोनी वनडे में 8918 रन बना चुके हैं। वे 9000 रन से 82 रन दूर हैं।
- अगर वे इस आंकड़े को छू लेते हैं तो वे वनडे में ऐसा करने वाले 5th इंडियन होंगे।
- सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ ने वनडे में ये आंकड़ा छुआ।
- दूसरी ओर, धोनी इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले विकेटकीपर बैट्समैन भी बन जाएंगे।
- धोनी से पहले श्रीलंका के कुमार संगाकारा और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट इस मुकाम तक पहुंच सके।
... तो क्या फैज फजल को मिलेगा मौका

- विदर्भ के ऑलराउंडर फैज फजल को पहले मैच के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
- 30 साल का ये खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है। हाल ही में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की ओर से मुंबई के खिलाफ सेन्चुरी लगाई थी।
- अगर वे टीम में शामिल होते हैं तो बैटिंग और बॉलिंग में टीम को काफी हेल्प मिलेगी। ये उनका डेब्यू मैच होगा।
शेड्यूल
- पहला वनडे : 11 जून, हरारे
- दूसरा वनडे :13 जून, हरारे
- तीसरा वनडे :15 जून, हरारे

400 Cr का घोटाला: असेंबली में बेंच पर चढ़े MLA बोले-आरोपियों को बचा रहे केजरी

नई दिल्ली.दिल्ली असेंबली में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। स्पीकर पर अपनी बात रखने का मौका नहीं देने का आरोप लगाते हुए बीजेपी एमएलए विजेंदर गुप्ता टेबल पर चढ़ गए।असेंबली में टैंकर घोटाले को लेकर बहस हो रही थी। गुप्ता की इस हरकत पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ठहाके लगाने लगे। सीएम अरविंद केजरीवाल भी मुस्कुराते नजर आए। गुप्ता का आरोप है स्पीकर उन्हें बोलने नहीं दे रहे थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। केजरीवाल ने कहा- आपकी पत्नी ने किया पेंशन घोटाला...
- इसी विवाद के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैं एमएलए को सभी कागजात देने के लिए तैयार हूं।''
- ''मैं कल जलबोर्ड की रिपोर्ट दे दूंगा।''
- ''आपकी पत्नी ने जो घोटाला किया है पेंशन पर वो रिपोर्ट हमें दीजिए।''
- बता दें कि केजरीवाल ने बीजेपी एमएलए विजेंदर गुप्ता की पत्नी पर पेंशन घोटाले का आरोप लगाया है।
- आप विधायकों ने विजेंदर गुप्ता को तुरंत सदन से बाहर निकालने की मांग की।
स्पीकर ने क्या कहा?
- दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा,''यह सदन माइक तोड़ने पर शर्मसार, महिला सदस्य पर टिप्पणी करने पर शर्मसार हुआ।''
- ''कोई एमपी या विधायक ऐसे टेबल पर खड़ा हुआ हो पहले ऐसा कहीं नहीं हुआ।''
- ''आप सारा समय हाईजैक करते हैं।''
- ''इस तरह से बेंच पर खड़ा होना संसदीय परंपरा का अपमान है।''
- ''ऐसा लग रहा है कि विजेंदर गुप्ता दिल्ली नगर निगम पर चर्चा नहीं होने देना चाहते।''
बीजेपी एमएलए ने क्या कहा?

- सदन में बेंच पर चढ़ने पर विजेंदर गुप्ता ने कोई अफसोस नहीं जताया। 
- उन्होंने कहा, ''सरकार गरीबों का पानी पी रही है। 400 करोड़ का घपला हुआ है।''
- ''सदन के अंदर हम कह रहे हैं क्यों नहीं एफआईआर कराई। एमसीडी को क्यों नहीं दिया। एमसीडी जांच नहीं कराती तो कहते।''
- ''पहले वे फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट दें। जिसमें घोटाले के दस्तावेज हैं वे उसे एक साल तक लेकर बैठे रहे।''
- ''जब सदन में हम पूछ रहे हैं तो हम पर राजनीति का आरोप लगा रहे हैं।''
- ''क्या उन्होंने एफआईआर कराई? करप्शन को दबा कर बैठ गए।''
- ''करप्शन का मामला उठा रहे हैं तो राजनीति कर रहे हैं।''
- ''इनकी पत्नी भी इनकम टैक्स में काम करती है। उनकी भी जांच होनी चाहिए। क्या वे जांच कराएंगे?''