गुरुवार, 4 अगस्त 2016

IND vs WI: वेस्ट इंडीज के मिडिल ऑर्डर ने भारत के हाथों से छीनी जीत, ड्रॉ रहा दूसरा टेस्ट

किंग्स्टन.वेस्ट इंडीज के मिडिल ऑर्डर की शानदार बैटिंग और चौथे दिन हुई बारिश की वजह से दूसरे टेस्ट मैच में भारत के हाथों से जीत फिसल गई और मेजबान टीम ये मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही। मैच में सेन्चुरी लगाने वाले रोस्टन चेस 'मैन ऑफ द मैच' बने। आखिरी दिन टीम इंडिया जीत से केवल 6 विकेट दूर थी। लेकिन पूरे दिन का खेल होने के बाद भी इंडियन बॉलर्स मेजबान टीम को ऑल आउट नहीं कर सके। पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक इंडीज का स्कोर 388/6 रन था। इससे पहले वेस्ट इंडीज की फर्स्ट इनिंग में 196 रन के जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली इनिंग 9 विकेट पर 500 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी थी। कैसा रहा पांचवें दिन का खेल...
- इंडीज के लिए पांचवें दिन रोस्टन चेस, जरमैन ब्लैकवुड, शेन डोरिक और जेसन होल्डर ने शानदार बैटिंग की।
- इस दौरान रोस्टन चेस (137*) ने अपने करियर की पहली सेन्चुरी लगाई और वे नॉट आउट रहे।
- वहीं ब्लैकवुड (63), शेन डोरिक (74) और जेसन होल्डर (64*) ने भी टीम के लिए बेहतरीन इनिंग खेली।
- मैच के आखिरी दिन जब इंडीज की टीम बैटिंग करने उतरी तब उसके सामने भारत की 256 रनों की लीड थी और 6 विकेट हाथ में थे।
- ऐसे में उसके मिडिल ऑर्डर पर दोहरी जिम्मेदारी थी, उन्हें ना केवल अपने विकेट्स बचाने थे बल्कि रन भी बनाने थे।
- पांचवें दिन इंडीज के बैट्समैन ने ना केवल भारत की लीड को उतारा बल्कि खेल खत्म होने तक 92 रन की लीड भी ले ली।
- इस दौरान टीम इंडिया के बॉलर्स मेजबान टीम के बैट्समैन के आगे पस्त नजर आए और उनकी एक ना चली।
मिडिल ऑर्डर ने किया कमाल
- पांचवें दिन जरमैन ब्लैकवुड और रोस्टन चेस ने वेस्ट इंडीज को शानदार शुरुआत दी।
- बुधवार को ब्लैकवुड (63) आउट होने वाले पहले बैट्समैन रहे। वे रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर पुजारा को कैच दे बैठे।
- इस वक्त टीम का स्कोर 33.3 ओवर में 141/5 रन था। अगले विकेट के लिए इंडियन बॉलर्स को खूब इंतजार करना पड़ा।
- इसके बाद दिन का अगला और आखिरी विकेट शेन डोरिक का रहा। उन्हें अमित मिश्रा ने lbw कर पवेलियन भेजा।
- जब डोरिक आउट हुए थे तब टीम का स्कोर 71.4 ओवर में 285/6 रन था।
- इससे पहले मैच के चौथे दिन स्टम्प्स होने तक इंडीन ने 48 रन पर 4 विकेट खो दिए थे।
- मैच खत्म होते वक्त रोस्टन चेस (137*) और जेसन होल्डर (64*) नॉट आउट लौटे।
ऑलराउंडर परफॉर्म कर चेस बने MOM
- मैच के पांचवें दिन रोस्टन चेस ने अपने टेस्ट करियर की पहली सेन्चुरी लगाई।
- चेस ने इस मैच में 137* रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का भी लगाया।
- इसके अलावा इंडिया की इनिंग के दौरान उन्होंने 121 रन देकर पांच विकेट भी झटके थे।
- जिसके बाद उनकी इस ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
कैसी रही पार्टनरशिप
- पांचवां विकेटः 93 रन (ब्लैकवुड-चेस)
- छठा विकेटः 144 रन (चेस-डोरिक)
- सातवां विकेटः 103* रन (चेस- होल्डर)
मैच समरीः
वेस्ट इंडीज- 196 और 388/6 (104 ओवर)
भारत- 500/9 डिक्लेयर
रिजल्टः मैच ड्रॉ
दूसरी इनिंग में वेस्ट इंडीज का स्कोर बोर्डः
बैट्समैनरनबॉल46
क्रेग ब्रेथवेटकै. राहुल बो. मिश्रा234530
राजेंद्र चंद्रिकाबो. इशांत शर्मा1400
डेरेन ब्रावोकै. राहुल बो. मो. शमी203730
मार्लोन सैम्युअल्सबो. मो. शमी0500
जरमैन ब्लैकवुडकै. पुजार बो. आर. अश्विन635492
रोस्टन चेसनॉट आउट137*269151
शेन डोरिकlbw अमित मिश्रा7411461
जेसन होल्डरनॉट आउट64*9981

16 साल बाद GST पर कानून बनने का रास्ता साफ

16 साल बाद GST पर कानून बनने का रास्ता साफ, राज्यसभा में वोटिंग के बाद बिल पास; मोदी ने सभी पार्टी के नेताओं को कहा- थैंक्स


नई दिल्ली.GST बिल बुधवार को राज्यसभा में पास हो गया। 16 साल बाद अब GST पर कानून बनेगा। बिल के सपोर्ट में राज्यसभा में 197 मेंबर्स ने वोट किया। वोटिंग से पहले सिर्फ AIADMK ने वॉक आउट किया। बिल पर करीब 8 घंटे चर्चा हुई। अरुण जेटली ने बिल पेश करते हुए कहा कि ये अब तक का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। पीएम ने ट्वीट कर सभी पार्टियों के नेताओं को थैंक्स कहा। बता दें क सरकार इसे 1 अप्रैल तक लागू करना चाहती है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि पूरी प्रॉसेस में अक्टूबर 2017 तक का वक्त लगेगा क्योंकि लोकसभा और आधे राज्यों से मंजूरी, तीन तरह कानून जैसी 6 बातों पर बिल का आगे का रास्ता टिका है। चिदंबरम ने कहा- रेट 18% से ज्यादा नहीं बढ़ाया जाए...
- बता दें कि 16 साल पहले वाजपेयी सरकार ने जिस गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) विधेयक की नींव रखी थी, उसके संसद से पास होने का इंतजार नौ साल से हाे रहा था।
- 20 तरह के इनडायरेक्ट टैक्स खत्म कर 'एक देश, एक टैक्स' की थीम पर बने जीएसटी बिल में सरकार ने 9 बदलाव किए।
सरकार का दावा- 1 अप्रैल 2017 से लागू, एक्सपर्ट बोले- अक्टूबर 17 से पहले मुमकिन नहीं
1# अब फिर लोकसभा :राज्यसभा से पास बिल लोकसभा में पारित बिल से अलग है। बदलावों पर मंजूरी के लिए इसे दोबारा लोकसभा से पास कराना होगा।
2# आधे राज्यों की मंजूरी :यह संविधान संशोधन है। इसलिए फाइनल ड्राफ्ट राज्यों को भेजा जाएगा। 29 में से आधे यानी 15 राज्यों की विधानसभा में मंजूरी जरूरी है। अभी 14 राज्यों में बीजेपी और सहयोगियों की और 7 में कांग्रेस की सरकार है। 
3# फिर राष्ट्रपति :बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। मुहर लगाते ही संविधान संशोधन हो जाएगा। 
4# तब जीएसटी काउंसिल बनेगी:इसमें राज्य और केंद्र के प्रतिनिधि होंगे। काउंसिल जीएसटी की दर सहित अन्य मुद्दों को अंतिम रूप देगी। 
5# इसके बाद तीन कानून बनेंगे :इसी के आधार पर जीएसटी लागू करने के लिए जरूरी तीन कानून बनाए जाएंगे। इनमें से दो सीजीएसटी और आईजीएसटी के लिए केंद्र कानून बनाएगा। वहीं एसजीएसटी के लिए सभी राज्य अलग-अलग कानून बनाएंगे। इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी। 
6# आईटी सेटअप और अधिकारियों को ट्रेनिंग :इसके बाद कारोबारियों को सिस्टम समझाने की व्यवस्था करनी होगी। केंद्र का दावा है कि 1 अप्रैल 2017 से जीएसटी लागू होगा। पर विशेषज्ञ मान रहे अक्टूबर से पहले से यह मुमकिन नहीं है।
चिदंबरम ने क्या कहा?
- यूपीए सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर रहे पी चिदंबरम ने जेटली के बाद इस बहस में हिस्सा लिया।
- चिदंबरम ने कहा, ''हमारी पार्टी इस बिल को सपोर्ट करेगी, लेकिन स्टैंडर्ड रेट 18% से ज्यादा नहीं बढ़ाया जाए। हमने (कांग्रेस) कोशिश की थी। मुख्य विपक्ष को साथ रखते हुए, लेकिन हम फेल हो गए।''
- ''अब सरकार 18 महीने से कोशिश कर रही थी, लेकिन वे भी फेल रहे थे। यह एक सीरियस डिबेट की शुरुआत होगी। आपलोगों ने मुख्य विपक्ष को इससे अलग रखा था।
- ''कांग्रेस ने जीएसटी के आइडिया का कभी विरोध नहीं किया। सबसे पहले 2011 में प्रणब मुखर्जी लेकर आए थे। बीजेपी ने अपोज किया था। 2014 में जब ये आया तो हमने कहा कि और परफेक्ट बिल चाहिए।''
- ''उम्मीद है कि फाइेंस मिनिस्टर जीएसटी नंबर के बल पर नहीं, बल्कि तर्कों के आधार पर पास करेंगे। यह बिल किसी केंद्रीय वित्त मंत्री या राज्य के वित्त मंत्री का मामला नहीं है। इसमें देश के लोगों की चिंता है।''
मोदी ने सभी पार्टियों को कहा- शुक्रिया
- बिल पास होने के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''राज्यसभा में जीएसटी बिल पास होने के एेतिहासिक मौके पर मैं सभी पार्टी के नेताओं और मेंबर्स को धन्यवाद देता हूं।''
- ''हमारे MPs इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने 21वीं सेन्चुरी में भारत को एक इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम देने में अहम फैसला लिया।''
- ''जीएसटी को-ऑपरेटिव फेडरेलिज्म का सबसे अच्छा उदाहरण होगा। एक साथ मिलकर हम भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।''
- ''जीएसटी से मेक इन इंडिया को भी फायदा होगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।''
जीएसटी पर किसने क्या कहा?

- कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ''आप (सरकार) जीएसटी बिल पर कानून में टैक्स दर तय करें।''
- ''जीएसटी जैसा बड़ा फैसला लोगों को जानबूझकर अंधेरे में रखकर नहीं लिया जाना चाहिए। जीएसटी दर का कानून में जरूर जिक्र हो और इसके बिना कोई टैक्स ना लगाया जाए, ना वसूला जाए।''
- AIADMK के नवनीत कृष्णन ने कहा, ''यह संविधान संशोधन विधेयक खुद असंवैधानिक है, क्योंकि यह राज्यों की वित्तीय आजादी का उल्लंघन है। इससे तमिलनाडु को रेवन्यू का नुकसान होगा। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं।''
- शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ''अपना रेवन्यू बढ़ाने के लिए आपने (केंद्र) मुंबई का राजस्व खा लिया। वह आपके लिए मायानगरी होगी, लेकिन हमारे लिए मां है। अगर मुंबई भीख मांगने को मजबूर होगा, तो देश भी भिखारी बन जाएगा।''

बिल पास होने के बाद क्या होगा असर?
- एक्सपर्ट्स की मानें तो जीएसटी बिल पास होने के बाद देश में इनकम टैक्स सिस्टम और मजबूत बनाने की जरूरत होगी। टैक्स कलेक्टरों को भी ट्रेंड करना होगा।
- लुधियाना में रोमर वूलन मिल्स के हेड जीआर रल्हन का कहना है, 'जीएसटी को लेकर ज्यादा चिंता छोटी कंपनियों को है। उन्हें एडजस्ट करने के लिए अभी और वक्त
देना चाहिए।'
- 'जीएसटी की हाई रेट से भी बिजनेस पर असर पड़ सकता है।' 
- टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश की महज 20% फर्म्स (इसमें से ज्यादातर बड़ी हैं) ही जीएसटी के लिए तैयार हैं।
- जानकारों का ये भी कहना है कि जिन देशों में जीएसटी लागू हुआ था, वहां कुछ वक्त लिए इकोनॉमी स्लो हुई थी। हालांकि बाद में एक टैक्स होने के फायदे भी मिले थे।
GST बिल में क्या हुए हैं बड़े बदलाव?
- राज्यों को पांच साल तक नुकसान की केंद्र से 100 फीसदी भरपाई होगी। पहले 3 साल तक नुकसान की भरपाई की बात थी। इस पर राज्यों को एतराज था। 
- एक फीसदी एडिशनल मैन्‍युफैक्‍चरिंग टैक्स का प्रोविजन हटेगा। 
- जीएसटी पर केंद्र और राज्यों के बीच विवाद पर जीएसटी काउंसिल फैसला करेगी। इस काउंसिल में केंद्र और राज्य, दोनों के प्रतिनिधि होंगे।
- टैक्स का 15-15.5 फीसदी रेवेन्यू न्यूट्रल रेट (आरएनआर) और जीएसटी रेट पर 17-18 फीसदी कैप बाद में तय हो सकता है।
GST से आपको क्या मिलेगा...
सस्ते की चर्चा

लेन-देन पर वैट और सर्विस टैक्स नहीं:इसी तरह घर खरीदना हो या फिर ऐसी कोई दूसरी लेन-देन करनी हो, जहां वैट और सर्विस टैक्स दोनों लगते हैं, जीएसटी लगने के बाद ये सस्ता हो सकता है।
रेस्तरां का बिल भी कम होगा:रेस्तरां का बिल इसलिए कम होगा, क्योंकि अभी वैट (हर राज्यों के अलग-अलग) और 6% सर्विस टैक्स (बिल के 40% हिस्से पर 15%) दोनों लगता है। जीएसटी के तहत सिर्फ एक टैक्स लगेगा। 
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सस्ते :एयरकंडीशनर, माइक्रोवेव ओवन, फ्रिज, वाॅशिंग मशीन सस्ती होगी। अभी 12.5% एक्साइज और 14.5% वैट लगता है। जीएसटी के बाद 18% टैक्स लगेगा। 
माल ढुलाई :20% सस्ती होगी। फायदा आम लोगों से लेकर लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री तक को। 
इंडस्ट्री :सबसे फायदे में, क्योंकि जीएसटी के बाद उन्हें करीब 18 टैक्स नहीं भरने होंगे। टैक्स भरने की प्रॉसेस भी आसान होगी।
महंगी चीजें
चाय-कॉफी :डिब्बाबंद फूड प्रोडक्ट 12% तक महंगे होंगे। चाय-कॉफी जैसे इन प्रोडक्ट्स पर अभी ड्यूटी नहीं लगती। अब 12% महंगे हो सकते हैं।
सर्विसेस :मोबाइल बिल, क्रेडिट कार्ड का बिल या फिर ऐसी अन्य सेवाएं सब महंगी होंगी। अभी सर्विसेस पर 15% टैक्स (14% सर्विस टैक्स, 0.5% स्वच्छ भारत सेस, 0.5% कृषि कल्याण सेस) लगता है। जीएसटी होने पर ये 18% हो सकता है। 
डिस्काउंट :अभी डिस्काउंट के बाद की कीमत पर टैक्स लगता है। जीएसटी में एमआरपी पर टैक्स लगेगा। कंपनी 10000 रुपए का सामान हमें 5000 रुपए में देती है तो अभी 600 रुपए टैक्स लगता है। पर जीएसटी के बाद 1200 रुपए टैक्स लगेगा। 
जेम्स एंड ज्वैलरी :जेम्स एंड ज्वैलरी महंगी हो सकती है। इस पर अभी 3% ड्यूटी लगती है। रेडिमेड गारमेंट भी महंगे हो सकते हैं, क्योंकि अभी इन पर 4-5% का स्टेट वैट लगता है। जीएसटी में इन पर कम से कम 12% टैक्स लगेगा।
DB Q&A : अब एक देश, एक टैक्स
1# आखिर क्या हो जाएगा जीएसटी से?
- जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स। इसे केंद्र और राज्यों के 20 से ज्यादा इनडायरेक्ट टैक्स के बदले लगाया जा रहा है। जीएसटी के बाद एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स, एडिशनल कस्टम ड्यूटी, स्पेशल एडिशनल ड्यूटी ऑफ कस्टम, वैट/सेल्स टैक्स, सेंट्रल सेल्स टैक्स, मनोरंजन कर, ऑक्ट्रॉय एंड एंट्री टैक्स, लग्जरी जैसे टैक्स खत्म होंगे।
2# यानी इसके बाद सिर्फ एक टैक्स होगा?
- नहीं। जीएसटी में ही 3 तरह के टैक्स होंगे। 
- सीजीएसटी यानी सेंट्रल जीएसटी: इसे केंद्र सरकार वसूलेगी। 
- एसजीएसटी यानी स्टेट जीएसटी: इसे राज्य सरकार वसूलेगी। 
- आईजीएसटी यानी इंटिग्रेटेड जीएसटी: अगर कोई कारोबार दो राज्यों के बीच होगा तो उस पर यह टैक्स लगेगा। इसे केंद्र सरकार वसूलकर दोनों राज्यों में बराबर बांट देगी।
3# इससे मुझे यानी आम लोगों को क्या फायदा? 
- टैक्सों का जाल और रेट कम होगा:
अभी हम अलग-अलग सामान पर 30 से 35% टैक्स देते हैं। जीएसटी में 17 या 18% टैक्स लगेगा। 
- एक देश, एक टैक्स:सभी राज्यों में सभी सामान एक कीमत पर मिलेगा। अभी एक ही चीज दो राज्यों में अलग-अलग दाम पर बिकती है, क्योंकि राज्य अपने हिसाब से टैक्स लगाते हैं।
4# तो क्या अब मैं ज्यादा पैसे बचा सकूंगा?
- शुरू के 3 साल महंगाई बढ़ेगी। मलेशिया में 2015 में जीएसटी आने के बाद से महंगाई दर 2.5% तक बढ़ी है। अभी रोजमर्रा की सर्विसेस पर 15% सर्विस टैक्स देते हैं। अब 18% होगी। यानी 3% महंगाई बढ़ेगी। पेट्रोल-डीजल-गैस जीएसटी में नहीं होंगे।
5# अभी हम 30-35% टैक्स चुकाते हैं। जीएसटी 18% होने पर सरकार को नुकसान नहीं होगा?
- नहीं। चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अरविंद सुब्रमणियन की समिति ने 17-18% रेवेन्यू न्यूट्रल रेट की सिफारिश की है। यानी इस पर सरकार का रेवेन्यू न बढ़ेगा, न घटेगा। 
- इसकी दो वजहें हैं। पहली, बहुत सी चीजों पर अभी कम टैक्स लगता है, वह बढ़ जाएगा। दूसरी, बहुत से कारोबारी सेल्स कम दिखाते हैं। जीएसटी में हर लेन-देन की ऑनलाइन एंट्री होगी। इससे चोरी मुश्किल हो जाएगी।


बुधवार, 3 अगस्त 2016

IND vs WI: चौथे दिन बारिश ने इंडीज को हार से बचाया, भारत से 6 विकेट दूर जीत

किंग्स्टन. भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से तय वक्त से काफी पहले खत्म करना पड़ा। लंच तक तो जैसे तैसे कुछ देर का खेल हुआ भी लेकिन इसके बाद मैच शुरू ही नहीं हुआ और स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई। लंच तक मेजबान टीम ने 4 विकेट खोकर 48 रन बना लिए थे और उसकी हालत बेहद खराब थी। पहली इनिंग में भारत को वेस्ट इंडीज पर 304 रन की लीड मिली है। वहीं दूसरी इनिंग में मेजबान टीम अब भी भारत से 256 रन पीछे है। कैसा रहा चौथे दिन का खेल...
- मैच के चौथे दिन बारिश की वजह से खेल करीब घंटेभर की देरी से शुरू हुआ।
- दूसरी इनिंग में वेस्ट इंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही।
- इनिंग के तीसरे ही ओवर में ओपनर राजेंद्र चंद्रिका (1) को इशांत शर्मा ने बोल्ड कर दिया।
- थोड़ी ही देर बाद क्रेग ब्रेथवेट (23) के रूप में इंडीज का दूसरा विकेट गिरा। वे अमित मिश्रा की बॉल पर लोकेश राहुल को कैच दे बैठे।
- ब्रेथवेट 13वें ओवर में आउट हुए, तब टीम का स्कोर 41/2 रन था।
- नए बैट्समैन के रूप में आए मार्लोन सैम्युअल्स (0) अगले ओवर में ही चलते बने।
- मो. शमी ने सैम्युअल्स को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
- इसके थोड़ी देर बाद डेरेन ब्रावो (20) भी आउट हो गए। लंच से ठीक पहले शमी की बॉल पर ब्रावो लोकेश को कैच दे बैठे।
- इस वक्त टीम का स्कोर 15.5 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन था। इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका।
- चौथे दिन वेस्ट इंडीज की ओर से जरमैन ब्लैकवुड (3*) नॉट आउट लौटे।
किसने लिए कितने विकेट
- चौथे दिन इंडीज की दूसरी इनिंग में भारत के तीन बॉलर्स ने मिलकर चार विकेट झटके।
- जिनमें से दो विकेट मो. शमी ने लिए।
- वहीं एक-एक विकेट इशांत शर्मा और अमित मिश्रा को मिला।
बारिश बनी दीवार
- दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया और जीत के बीच बारिश दीवार बनकर खड़ी हो गई है।
- एक तो वैसे ही तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी खत्म हो गया था। वहीं चौथे दिन तो बारिश ने और परेशान किया।
- बारिश की वजह से वैसे ही मैच देर से शुरू हुआ और जब शुरू हुआ तो भी मैच कई बार रूका।
- चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो ऐसे में इंडियन बॉलर्स जल्दी से जल्दी इंडीज टीम को आउट करना चाहते थे।
- जिस तरह से मेजबान टीम के विकेट गिर रहे थे, लग रहा था कि टीम इंडिया आज ही मैच जीत लेगी।
- इंडियन बॉलर्स ने लंच से ठीक पहले तक केवल 15.5 ओवर्स के खेल में इंडीज के 4 विकेट गिरा दिए। ऐसे में जीत भारत के बेहद करीब लग रही थी।
- लेकिन इसके बाद बारिश ने आकर कबाड़ा कर दिया और दिन का बाकी खेल नहीं हो सका।
पांचवें दिन भारत को लेना होंगे 6 विकेट
- भारत को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए पांचवें और आखिरी दिन इंडीज के बाकी 6 प्लेयर्स को आउट करना होगा।
- स्थानीय मौसम को देखते हुए पांचवें दिन भी बारिश होने की संभावना है।
- ऐसे में इंडियन प्लेयर्स की कोशिश होगी कि मैच शुरू होते ही वे जल्द से जल्द बाकी बैट्समैन को आउट कर दें।
मैच समरीः
वेस्ट इंडीज (फर्स्ट इनिंग)- 196 ऑल आउट
भारत (फर्स्ट इनिंग)- 500/9 (डिक्लेयर)
वेस्ट इंडीज (दूसरी इनिंग)- 48/4 स्टम्प्स
क्या हुआ था मैच के तीसरे दिन
- मैच के तीसरे दिन भारत ने 9 विकेट पर 500 रन बनाकर अपनी पहली इनिंग डिक्लेयर कर दी थी।
- इस दौरान अजिंक्य रहाणे (108*) ने अपने टेस्ट करियर की सातवीं सेन्चुरी लगाई। वे नॉटआउट ही रहे।
- रहाणे के अलावा तीसरे दिन साहा (47), अमित मिश्रा (21), मो. शमी (0) और उमेश यादव (19) ने भारत की ओर से बैटिंग की।
- तीसरे दिन सोमवार को भी तेज बारिश के बाद मैच तय वक्त से पहले खत्म कर दिया गया था। 
- तीसरे दिन वेस्ट इंडीज के लिए रोस्टन चेस ने 3 विकेट झटके। पहली इनिंग में उन्होंने कुल 5 विकेट लिए।
- भारत की ओर से पहली इनिंग में लोकेश (158) और रहाणे (108*) के अलावा रिद्धिमान साहा (47), चेतेश्वर पुजारा (46) और विराट कोहली (44) हाईएस्ट स्कोरर रहे।

महाराष्ट्र में मूसलधार बारिश

महाराष्ट्र में मूसलधार बारिश: अहमदनगर में 24 घंटे के अंदर बरसा सालभर का पानी, मुंबई-गोवा को जोड़ने वाला पुल बाढ़ में बहा

नासिक.भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए। अहमदनगर में महज 24 घंटे के अंदर ही सालभर का पानी बरस गया। राज्यभर में बांध, नदी-नाले ओवर फ्लो हो गए। कई जगह सेना और एनडीआरएफ की टीम को मुस्तैद होना पड़ा। देखते ही देखते गोदावरी में पानी बढ़ने लगा और कुछ ही मिनट के अंदर नासिक के मंदिर और घर पानी में डूब गए। यहां अगले दो दिन हाई अलर्ट है। नासिक शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी चारो तरफ पानी ही पानी है। बाढ़ में तीन लोगों के बह जाने की भी खबर है। बांध खोला गया और कुछ ही देर में डूब गए 92 गांव...
- भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी पर बने बांध खुलने से शहर की बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया। जिले के 92 गांव बाढ़ में घिरे हैं।
- नासिक जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बचाव कार्य के लिए सेना को लगाया गया है। 
- बारिश में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग बह गए। उनका अभी पता नहीं चला है।
- कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाड -पोलादपुर के बीच मुंबई - गोवा को जोड़ने वाला पुराना पुल बाढ़ के पानी में बह गया।
- कहा यह भी जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ पुल पर 12 से 15 गाड़ियां जा रहीं थीं।
नासिक में कैसे बने बाढ़ जैसे हालात?

- बता दें कि नासिक में सिर्फ नौ घंटे के अंदर 141 मिमी बारिश हुई। खतरे के निशान से ऊपर पानी होने की वजह से नांदूर मध्यमेश्वर बांध से दोपहर 2 बजे तक 1 लाख 3 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 
- नासिक शहर की कई बस्तियों और निफाड़ तहसील में यह पानी त्रासदी लेकर आया। चारों ओर पानी ही पानी हो गया। यहां से 103 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
- नासिक के पास कलवण तहसील में भवती से तिलगव्हाण के बीच घोड़ीपाड़ा, महाल, उमरंडा गांवों का रास्ता बह जाने से संपर्क टूट चुका है।
- हालात देखते हुए बचाव टीम और सेना ने कमान संभाल ली है। दो हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू के लिए लगाए गए हैं।
- महाराष्ट्र में बाढ़ का असर कई ट्रेनों पर पड़ा है। नासिक, जलगांव से गुजरने वाली ट्रेने एक से डेढ़ घंटा लेट चली।
अहमदनगर में क्या है स्थिति?
- अहमदनगर में केवल 24 घंटे में 481 मिलीमीटर बरसात हुई। महाराष्ट्र में इस मानसून की यह एक दिन में हुई अब तक की सबसे अधिक बारिश है।
- यहां का भंडारदरा डैम लबालब हो चुका है। इसके अलावा अहमदनगर के मुला नदी में 20 साल बाद 86 हजार क्यूसेक पानी आया है। बता दें कि यह इलाका अब तक सूखे की मार झेल रहा था।
देवेन्द्र फडणवीस का ट्वीट...
देवेन्द्र फडणवीस ने अफसरों से हालात का जायजा लिया है, उन्होंने ट्वीट कर राहत और बचाव कार्य की जानकारी दी है।
मुंबई और विदर्भ में भी बारिश
मंगलवार को नॉर्थ महाराष्ट्र के अलावा मुंबई और विदर्भ में भी भारी बारिश हुई है। विदर्भ के अकोला, बुलडाणा, वासिम और अमरावती के साथ पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली , सोलापुर जिले में भी अच्छी बरसात हुई। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के अंदर भारी बारिश की संभावना है।

गुजरात : बाढ़ में फंसे 28 लोगों को एयरलिफ्ट कर बचाया

- दक्षिण गुजरात के वापी में मंगलवार सुबह 24 घंटे में 17 इंच बारिश होने से बाढ़ के हालात हैं। 
- एनडीआरएफ ने प्रभावित इलाकों से 60 से अधिक लोगों को बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। 
- औरंगा नदी के उफान में फंसे भागडा खुर्द गांव से कोस्टगार्ड के हेलिकॉप्टर ने 28 लोगों को एयरलिफ्ट कर बचाया। 
- ये बचाव अभियान दमण कोस्टगार्ड ने किया। वापी के अलावा कपराडा, भीलाड एवं पारडी सहित द.गुजरात के कई हिस्सों में विगत पांच दिनों से तेज बारिश हो रही है।

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

IND vs WI: भारत ने पहली इनिंग 500 रन पर डिक्लेयर की, रहाणे ने लगाई सेन्चुरी

किंग्स्टन. टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली इनिंग 9 विकेट पर 500 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। इस तरह फर्स्ट इनिंग में उसे वेस्ट इंडीज पर 304 रन की लीड मिली। तेज बारिश की वजह से तीसरे दिन का खेल तय वक्त से पहले खत्म कर दिया गया। भारत की ओर से तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे (108*) ने करियर की सातवीं सेन्चुरी लगाई। इससे पहले मेजबान टीम की पहली इनिंग सिर्फ 196 रन पर सिमट गई थी। क्या हुआ मैच के तीसरे दिन...
- मैच के तीसरे भारत ने 5 विकेट पर 358 रन से आगे खेलना शुरू किया।
- खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद अजिंक्य रहाणे ने अपनी फिफ्टी पूरी की।
- तीसरे दिन भारत के स्कोर में 67 रन जुड़ने के बाद रिद्धिमान साहा आउट हो गए।
- जब साहा आउट हुए थे तब टीम का स्कोर 425/6 रन था।
- इसके बाद रहाणे ने अमित मिश्रा के साथ मिलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया।
- 458 रन के स्कोर पर मिश्रा भी आउट हो गए। इसी स्कोर पर मो. शमी 0 पर आउट हो गए।
- इस बीच रहाणे ने अपने करियर की सातवीं सेन्चुरी पूरी कर ली।
- उमेश यादव बड़े शॉट खेलकर तेजी से रन बना रहे थे। पर इसी कोशिश में वे आउट भी हुए।
- उनके आउट होते ही विराट कोहली ने भारत की इनिंग डिक्लेयर कर दी।
- तीसरे दिन वेस्ट इंडीज के लिए रोस्टन चेस ने 3 विकेट झटके। पहली इनिंग में उन्होंने कुल 5 विकेट लिए।
तीसरे दिन कैसे गिरे भारत के विकेट
- मैच के तीसरे दिन जैसन होल्डर ने रिद्धिमान साहा को lbw कर भारत को छठा झटका दिया।
- साहा 116 बॉल पर 47 रन बनाकर आउट हुए। जिसमें उन्होंने 5 चौके भी लगाए।
- रहाणे और साहा के बीच छठे विकेट के लिए 98 रन की पार्टनरशिप हुई।
- सातवें बैट्समैन के रूप में बैटिंग करने आए अमित मिश्रा ने रहाणे का ज्यादा साथ नहीं निभाया।
- मिश्रा 21 रन बनाकर रोस्टन चेस की बॉल पर चंद्रिका को कैच दे बैठे।
- दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े।
लगातार दो बॉल पर गिरे दो विकेट
- रोस्टन चेस के एक ओवर में भारतीय टीम को लगातार दो बॉल पर दो झटके लगे।
- इंडियन इनिंग के 164th ओवर की 4th बॉल पर पहले अमित मिश्रा आउट हुए।
- फिर इसी ओवर की अगली बॉल पर नए बैट्समैन के रूप में आए मो. शमी (0) बोल्ड हो गए।
- इसके बाद नौवां विकेट उमेश यादव का रहा। वे 14 बॉल पर तेजी से 19 रन बनाकर चेस का शिकार बने।
- यादव का कैच जेसन होल्डर ने लिया। यादव और रहाणे ने नौवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े।
- उमेश के आउट होते ही इंडियन कैप्टन विराट कोहली ने इंडियन इनिंग डिक्लेयर कर दी।
- वेस्ट इंडीज के लिए रोस्टन चेस ने फर्स्ट इनिंग में 5 विकेट झटके। जिनमें से 3 विकेट उन्हें तीसरे दिन के खेल में मिले।
- भारत की ओर से पहली इनिंग में लोकेश (158) और रहाणे (108*) के अलावा रिद्धिमान साहा (47), चेतेश्वर पुजारा (46) और विराट कोहली (44) हाईएस्ट स्कोरर रहे।
रहाणे ने लगाई सेन्चुरी
- मैच के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने करियर की सातवीं और वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली सेन्चुरी लगाई।
- रहाणे ने अपने 100 रन 231 बॉल पर पूरे किए। उन्होंने चौका लगाकर सेन्चुरी पूरी की।
- अपनी 108* रन की इनिंग में उन्होंने 237 बॉल खेली साथ ही 13 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
- रहाणे ने अपने 50 रन 93 बॉल पर पूरे किए थे। तब तक वे 8 चौके और 1 छक्का लगा चुके थे।
- मैच के दूसरे दिन रहाणे 42 रन बनाकर नॉट आउट लौटे थे।
बैट्समैनरनबॉल46
लोकेश राहुलकै. डोरिक बो. गेब्रिएल158303153
शिखर धवनकै. ब्रावो बो. चेस275250
चेतेश्वर पुजारारन आउट (चेस)4615940
विराट कोहलीकै. चंद्रिका बो. चेस449041
अजिंक्य रहाणेनॉट आउट108*237133
आर. अश्विनlbw बो. बिशू32200
रिद्धिमान साहाlbw बो. होल्डर4711650
अमित मिश्राकै. चंद्रिका बो. चेस214211
मो. शमीबो. चेस0100
उमेश यादवकै. होल्डर बो. चेस191440
कैसा रहा था दूसरे दिन का खेल
- दूसरे दिन भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा (47), लोकेश राहुल (158), विराट कोहली (44) और आर. अश्विन (3) ने टीम का स्कोर 5 विकेट पर 358 रन तक पहुंचाया।
- मैच के दूसरे दिन वेस्ट इंडीज के लिए गेब्रिएल, रोस और बिशू ने एक-एक विकेट लिए।
- दूसरे दिन भारत को 162 रन की लीड मिली, वहींअजिंक्य रहाणे (42*) और रिद्धिमान साहा (17*) नॉटआउट लौटे थे।
- भारत की पहली इनिंग में लोकेश राहुल 158 रन (303 बॉल) बनाकर आउट हुए, जो उनके करियर का हाइएस्ट स्कोर रहा।

24 घंटे में भारी बारिश की वॉर्निंग:

24 घंटे में भारी बारिश की वॉर्निंग: असम-बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 72, हिमाचल में लैंड स्लाइड से बंद हुए 4 नेशनल हाईवे


पटना/गुवाहाटी.बिहार और असम में बाढ़ से हालात बदतर बने हुए हैं। सोमवार को 15 मौतों के साथ दोनों राज्यों में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 तक पहुंच गई। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी जमकर बारिश हुई। लैंड स्लाइड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश और लैंड स्लाइड से राज्य की छोटी बड़ी करीब 150 सड़कें और चार नेशनल हाईवे बंद हो गए। 13 राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई राज्यों में अलर्ट, भोपाल में बंद किए गए स्कूल...
- लैंड स्लाइड की वजह से हिमाचल के टूरिज्म पर असर पड़ा है। हाईवे और दूसरी सड़कें बंद होने की वजह से गाड़ियों का कई किमी लंबा तांता लगा रहा।
- कई घंटे लोग जाम में फंसे रहे। हिमाचल में सतलुज, व्यास, यमुना और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं।
#1.देशभर में 13 राज्य बाढ़ से प्रभावित
- असम में 21 जिलों के 2266 गांवों के करीब 17 लाख लोग बाढ़ प्रभावित। 463 राहत शिविरों में 18 जिलों के करीब डेढ़ लाख लोगों ने शरण ली हुई है। अब तक 31 मौतें हुई हैं।
- उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे 72 घंटों से बंद है। ओडिशा में पिछले दो दिनों में बिजली गिरने से अब तक 41 मौतें हुई हैं।
#2. बिहार में भी हालात खराब
- उधर, बिहार के 12 जिलों में 28.20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां के कटिहार डिस्ट्रिक्ट में 12 लोगों की और मौत हो गई जिससे मरने वालों का आंकड़ा 38 हो गया है।
- नेपाल के तराई इलाकों में और भागलपुर के कहलगांव में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बार रही हैं।
#3. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर असर

- उत्तराखंड में भी बारिश का कहर जारी है। देहरादून में टोंस नदी में डूबने से एक 20 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत हो गई।
- राज्य में लैंडस्लाइड्स के चलते ट्रैफिक पर भी असर हुआ है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ और ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पिछले चार दिनों से बंद है, चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है।
#4. दिल्ली में बारिश, हरियाणा में अलर्ट
-सोमवार को सोमवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश हुई। हरियाणा के यमुनानगर में अलर्ट जरी किया गया है। भारी बारिश की वॉर्निंग की वजह से भोपाल कलेक्टर ने मंगलवार को स्कूलों को बंद रखने का ऑर्डर जारी किया।
आईटीबीपी जवानों ने खड़े किए हाथ, युवक ने तेज बहाव में कूदकर मछुआरे को बचाया
-मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी रिंकू ने भास्कर को बताया, रात नौ बजे यहां नदी के किनारे पुलिस, होमगार्ड के जवान और तहसीलदार पहुंच गए थे।
- बहाव बहुत तेज था। तहसीलदार ने आईटीबीपी से मदद मांगी तो जवान मौके पर पहुंचे।
- लेकिन उन्होंने भी बहाव में कूदने से इनकार कर दिया। मैं तैरना जानता था सो मनोज की जान बचाने के लिए जोखिम लेने को तैयार हो गया।
- रस्सी पकड़कर जैसे ही पानी में कूदा तो बहाव के कारण कुछ दूर बाद ही वह छूट गई।
- इसके बाद भी मैं तैरता हुआ किसी तरह टापू पर पहुंचा। मुझे देख गांव का पृथ्वी भी रस्सी की मदद से मनोज तक पहुंचा।
- मनोज तैरना नहीं जानता था, इसलिए लाइफ जैकेट जरूरी था। बाद में एक होमगार्ड जवान उसे लेकर टापू तक आया।

सोमवार, 1 अगस्त 2016

मुलायम, माया समेत कई CM को बंगले खाली करने का आदेश

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मुलायम, माया समेत 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को 2 महीने के अंदर सरकारी बंगले खाली करने के निर्देश दिए गए है। कोर्ट ने कहा उनको बंगला दिए जाने का कोई अधिकार नहीं है। एक एनजीओ की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट का सरकारी बंगले खाली करने का आदेश दिया है।

यूपी के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह, मायावती, कल्याण सिंह और रामनरेश यादव को बंगले मिले हुए थे। अब उनको आजीवन मिले बंगले खाली करने होंगे। यह सभी बंगले लखनऊ में हैं।