सोमवार, 8 अगस्त 2016

Rio: दीपा ने रचा इतिहास

Rio: दीपा ने रचा इतिहास, पहली बार देश की जिम्नास्ट ओलिंपिक के फाइनल में; टेनिस में उलटफेर-विलियम्स बहनें बाहर


रियो डि जेनेरियो.रियो ओलिंपिक में भारत की जिम्नास्ट दीपा कर्माकर वाल्ट इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। पहली बार देश की महिला जिम्नास्ट इस मुकाम तक पहुंची है। वे 14 अगस्त को भारत के लिए मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन सकती हैं। वहीं, महिला हॉकी में भारत का जापान से मैच ड्रॉ रहा। देश को तब निराशा लगी जब हमारी महिला तीरंदाजों की टीम भी दूसरे दौर में बाहर हो गई। उधर, वुमन टेनिस में बड़ा उलटफेर हुआ। वीनस और सेरेना विलियम्स की जोड़ी पहले राउंड में ही बाहर हो गई। उन्हें चेक रिपब्लिक की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया।दीपा ने रचा इतिहास...
-दीपा ने रियो के लिए रवाना होने से पहले ही कहा था कि वे अपने इवेंट में भारत को मेडल दिलाएंगी। फाइनल रविवार 14 अगस्त को होगा।
- क्वॉलिफाइंग राउंड में दीपा का स्कोर 15.100 (फर्स्ट अटेंप्ट) और 14.600 (सेकंड अटेंप्ट) रहा। अमेरिका की सिमोन बाइल्स वाल्ट इवेंट में टॉप पर रहीं।
विलियम्स बहनें डबल्स से बाहर
- वुमन्स टेनिस डबल्स में हैरान कर देने वाला उलटफेर हुआ। मेडल की सबसे बड़ी दावेदार मानीं जा रहीं विलियम्स बहनें (सेरेना और वीनस) पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गईं। इससे अमेरिका को मायूसी हाथ लगी है। विलियम्स बहनों को चेक रिपब्लिक की जोड़ी (लूसी सफारोवा और बारबोरा स्ट्रिकोवा) ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दे दी।
- हार के बाद सेरेना ने कहा- हम इतना खराब खेले...? खुद पर ही यकीन नहीं होता।
- बता दें कि अमेरिका की यह जोड़ी वमन्स डबल्स की नंबर वन रैंकिंग पर काबिज है। एक महीने पहले ही विंबलडन में खिताब जीतने के बाद उनके पास 14 ग्रैंड स्लेम हो गए हैं।
जीतते-जीतते हारी आर्चरी टीम
- आर्चरी में दीपिका कुमारी, बॉम्बायला देवी लेशराम और लक्ष्मीरानी माझी की तिकड़ी दूसरे दौर में पहुंचने के बाद हार गई।
- क्वार्टरफाइनल में उन्हें रूस की वुमन्स टीम ने 5-4 से हरा दिया। मुकाबले में चार सेट के बाद स्कोर 2-2 से बराबर रहा, जिसके बाद शूटऑफ का सहारा लिया गया।
- शूटऑफ में रूस ने 25 अंक जुटाए जबकि भारतीय टीम 23 अंक ही जुटा सकी। इससे पहले भारतीय टीम ने कोलंबिया को प्री-क्वार्टरफाइनल में 5-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।
महिला हॉकी में भारत ने खेला ड्रॉ
- वुमन्स हॉकी के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। मैच में जापान ने पहले हाफ में ही 2-0 की शानदार बढ़त हासिल कर ली थी।
- निशिकोरी ने 15वें मिनट में गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई। फिर 28वें मिनट में नाकाशिमा ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। एक वक्त लग रहा था कि इंडियन वुमन टीम इस मैच को नहीं बचा पाएगी। लेकिन टीम ने शानदार वापसी की।
- रानी रामपाल ने 31वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-2 किया और फिर 40वें मिनट में लिलिमा ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। भारत का अगला मुकाबला अपने से कहीं मजबूत ब्रिटेन की टीम से होगा।
8 अगस्त को इन गेम्स में उतरेंगे इंडियन प्लेयर्स
- तीरंदाजी- अतानु दास
- पुरुष हॉकी- भारत vs जर्मनी
- महिला हॉकी- भारत vs ब्रिटेन
- निशानेबाजी- अभिनव बिंद्रा (10 मीटर एयर राइफल)
- निशानेबाजी- गगन नारंग (10 मीटर एयर राइफल)
- निशानेबाजी- कीनन चेनाई (ट्रैप)
- निशानेबाजी- मानवजीत संधू (ट्रैप)
- तैराकी- साजन प्रकाश (200 मी बटरफ्लाई)
- तैराकी- शिवानी (200 मी फ्रीस्टाइल)
- मुक्केबाजी- विकास कृष्णन (75 किग्रा)
कैसा रहा था पहला दिन?
- इससे पहले ओलिंपिक का पहला दिन भी भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा था। केवल मेन्स हॉकी और रोइंग से अच्छी खबर आई थी।
दूसरे दिन की मेडल टेली
गोल्डसिल्वरब्रोंजटोटल
1.ऑस्ट्रेलिया3014
2.हंगरी2002
3.USA1416
ट्रैप शूटिंग में पहले दिन संधू और चेनाई ने किया निराश
- मेन्स ट्रैप शूटिंग के पहले दिन इंडियन शूटर्स मानवजीत सिंह संधू और कीनन चेनाई ने उम्मीदों के हिसाब से परफॉर्म नहीं किया।
- क्वालिफिकेशन के पहले दिन मानवजीत सिंह संधू और कीनन चेनाई 17वें और 19वें नंबर पर रहे।
- इवेंट में पहले दिन तीन सीरीज में से संधू ने 75 में से 68 अंक जुटाए, जबकि चेनाई ने 67 अंक बटोरे।
- इस कॉम्पटीशन में बाकी की बची दो सीरीज सोमवार को खेली जाएंगी।
- पांच सीरीज होने के बाद टॉप छह शूटर्स सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
- पहले दिन तीन सीरीज के बाद इटली के मैसिमो फैबरिजी 75 में से 75 अंक लेकर चोटी पर हैं।
- वहीं ब्रिटेन के एडवर्ड लिंग और इटली के जियोवानी पेलिलियो 73-73 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
हीना सिद्धू ने किया निराश
- उधर शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन्स राउंड में हीना सिद्धू पहले ही राउंड से बाहर हो गईं।
- सिद्धू से भी भारत को खासी उम्मीदें थीं। लेकिन अपूर्वी चंदेला, अयोनिका पॉल, जीतू राय और गुरप्रीत सिंह की तरह उन्होंने भी निराश किया।
- हीना 380 के स्कोर के साथ 14वें स्थान पर रहीं। वे टॉप 8 में भी जगह नहीं बना पाईं।
- इस स्पर्धा में हीना भारत की ओर से एकमात्र शूटर थीं।
- फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए उन्हें टॉप 8 में आना जरूरी था।
- इस इवेंट में टॉप आठ शूटर्स में आखिरी शूटर का स्कोर 384 रहा।
- जबकि टॉप पर रही रूस की वितालिना बातसारशकिना ने 390 का स्कोर किया।

रविवार, 7 अगस्त 2016

Rio: हॉकी में 12 साल बाद जीता भारत

Rio: हॉकी में 12 साल बाद जीता भारत, 7 बार के ओलिंपियन पेस पहला मैच हारकर बाहर


रियो डि जेनेरियो. इंडियन हॉकी टीम ने ओलिंपिक में अपने पहले मैच में आयरलैंड को हरा दिया। भारत ने ये मैच 3-2 से जीता। भारतीय हॉकी टीम को ओलिंपिक में 12 साल बाद किसी मैच में जीत मिली है।वहीं टेनिस में मेन्स डबल्स में भारत को हार का सामना करना पड़ा। लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी अपना पहला ही मैच हार गई। इसी के साथ सातवीं बार ओलिंपिक खेल रहे लिएंडर पेस का ओलिंपिक अभियान थम गया। हालांकि, रोहन बोपन्ना अभी मिक्स डबल्स में सानिया मिर्जा के साथ उतरेंगे। किसने दागे गोल...
- आयरलैंड के खिलाफ हुए हॉकी मैच में भारत की ओर से इस मैच में रघुनाथ ने एक तो वहीं रुपिंदर पाल सिंह ने दो गोल दागे।
- आयरलैंड के लिए पहला गोल जॉन जरमिन ने 45वें मिनट में किया। वहीं दूसरा गोल कोनोर हार्टे ने 56वें मिनट में किया।
अमेरिका को मिला पहला गोल्ड
- रियो ओलिंपिक में अमेरिका के गोल्ड मेडल का खाता खुल गया है।
- अमेरिका के लिए पहला गोल्ड मेडल 10 मीटर राइफल शूटिंग इवेंट (वुमन्स) में अमेरिका की शूटर वर्जीनिया थ्रेशर ने जीता।
- 19 साल की वर्जीनिया ने 10 मीटर राइफल शूटिंग में 208 प्वाइंट लेकर इस इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
- वहीं फाइनल इवेंट में दूसरे नंबर पर चीन की शूटर ली डु रहीं। जिन्होंने 207 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल हासिल किया।
- तीसरे नंबर पर रहीं चीन की सिलिंग यी ने 185.4 अंक हासिल कर ब्रोंज मेडल जीता।
अपूर्वी और अयोनिका ने किया निराश
- इसी इवेंट में भारत की महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और अयोनिका पॉल ने भी हिस्सा लिया था।
- लेकिन दोनों इंडियन शूटर्स की परफॉर्मेंस बेहद खराब रही, और दोनों पहले राउंड में ही बाहर हो गईं।
- अपूर्वी और अयोनिका दोनों ही 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में असफल रहीं।
- 51 महिला शूटर्स में से अपूर्वी 34वें और अयोनिका 43वें स्थान पर रहीं।
रोइंग में बबन अगले दौर में पहुंचे
- ओलिंपिक के पहले दिन रोइंग मुकाबलों से भारत के लिए अच्छी खबर आई।
- रोइंग में भारत के एकमात्र खिलाड़ी बबन दत्तू ने पुरुषों की सिंगल स्कल कॉम्पटीशन में क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। 
- दत्तू भोकानाल पहली हीट में 7 मिनट 21.67 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
- हीट में पहले तीन स्थान पर रहने वाले रोवर्स को क्वार्टरफाइनल में जगह मिली।
- इस हीट में क्यूबा के एंजेल रोड्रिग्ज 7 मिनट 06.89 सेकेंड का समय लेकर पहले स्थान पर रहे।
- वहीं मैक्सिको के कैबरेरा जुआन कार्लोस 7 मिनट 08.27 सेकेंड का वक्त लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

किसी PM का पहला टाउनहॉल: गाय के मुद्दे पर पहली बार मोदी की सीधी बात

किसी PM का पहला टाउनहॉल: गाय के मुद्दे पर पहली बार मोदी की सीधी बात-गोरक्षा के नाम पर कुछ लोगों ने दुकानें खोल लीं

नई दिल्ली. देश में किसी प्रधानमंत्री का पहला टाउनहॉल शनिवार को दिल्ली में हुआ। ओबामा-जकरबर्ग स्टाइल में हुए इस टाउनहॉल में नरेंद्र मोदी से पूछे गए सवाल पहले से तय थे। वे सरकार की योजनाएं-उपलब्धियां बताते रहे। लेकिन डेढ़ घंटे की स्पीच के आखिर में बड़ा बयान दे दिया। गाय के मुद्दे पर सीधी बात करते हुए मोदी ने कहा- ''कभी-कभी गोरक्षा के नाम पर कुछ लोग दुकानें खोलकर बैठ जाते हैं। मुझे इतना गुस्सा आता है...। सचमुच के अगर वे गोसेवक हैं तो प्लास्टिक बंद करवा दें। गायें कत्ल से ज्यादा प्लास्टिक से मर रही हैं।'' टाउन हॉल में और क्या बोले मोदी...
- पीएम बनने के बाद यह पहला मौका था जब मोदी ने गाय के मुद्दे पर खुलकर कोई बयान दिया।
- मोदी ने कहा, ''कभी-कभी गोरक्षा के नाम पर कुछ लोग दुकानें खोलकर बैठ जाते हैं। मुझे इतना गुस्सा आता है...। गोवध अलग है। गोसेवक अलग हैं। पुराने जमाने में बादशाह और राजाओं की लड़ाई होती थी। बादशाह आगे गाय रखते थे। राजा समझते थे कि गाय मारी जाएगी तो पाप लगेगा। वो लड़ाई हार जाते थे। इसी चालाकी से बादशाह जीत जाते थे।''
- ''ये लोग पूरी रात एंटी सोशल एक्टिविटी करते हैं। लेकिन दिन में गोरक्षक का चोला पहन लेते हैं। मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं कि ऐसे जो स्वयंसेवी निकले हैं। अपने आप को बड़ा गोरक्षक मानते हैं। उन पर जरा डोजियर तैयार करो। 70-80 पर्सेंट ऐसे निकलेंगे जो ऐसे गोरखधंधे करते हैं, जिन्हें समाज स्वीकार नहीं करता। लेकिन अपनी बुराइयों को छुपाने के लिए वे चोला पहनकर निकलते हैं।'' 
- ''सचमुच के अगर वे गोसेवक हैं तो मैं आग्रह करता हूं। सबसे ज्यादा गाय कत्ल के कारण नहीं, प्लास्टिक खाने से मरती हैं। मैं गुजरात में था तो कैटल हेल्थ कैम्प लगाता था। ऐसी गायों के ऑपरेशन करवाता था। एक बार एक गाय के पेट में से दो बाल्टी से भी ज्यादा प्लास्टिक निकला। ये जो समाजसेवा करना चाहते हैं, कम से कम प्लास्टिक बंद करवा दें तो बहुत बड़ी गोसेवा होगी। स्वयंसेवा ये औरों को प्रताड़ित करने, दबाने के लिए नहीं होती। इसके लिए समर्पण, सेवा, बलिदान का भाव चाहिए।''
'लोकतंत्र के मायने ये नहीं कि एक बार वोट दे दो'
- टाउन हॉल की शुरुआत में मोदी से तीन सवाल पूछे गए। इनके जवाब की शुरुआत में उन्होंने कहा- ''देश में लोकतंत्र का सबसे सरल मतलब यह माना जाता है कि एक बार वोट दे दिया और सरकार को कांट्रेक्ट दे दिया जाता है।''
-''मैंने तुम्हें वोट दिया, अब तुम देखो। कुछ नहीं हुआ तो 5 साल बाद फिर वोट देकर नई सरकार ढूंढ लेंगे, उन्होंने नहीं किया अब तुम कर दो। इससे लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता है।''
- ''इसके लिए भारत जैसे विशाल देश में जनभागीदारी की जरूरत है। टेक्नोलॉजी के जरिए यह संभव है। स्वच्छ भारत अभियान जनभागीदारी का अच्छा एग्जामपल है।''
- ''ये सही है कि ज्यादातर राजनीति में चुनाव जीतने के बाद सरकारों का इस बात पर ध्यान रहता है कि वो अगला चुनाव कैसे जीतेंगी।''
- ''इसलिए उनकी योजनाओं की प्रायोरिटी इसी बात पर रहती है कि वो अपना जनाधार कैसे बढ़ाएं। इसके कारण जिस उद्देश्य से कारवां चलता है वो कुछ ही कदमों पर जाकर लुढ़क जाता है।''
रविशंकर प्रसाद बोले- देश जागता है, जगाने वाला चाहिए
- इसके पहले सरकार की वेबसाइट MyGov के दो साल पूरे होने के मौके पर रविशंकर प्रसाद ने इस प्रोग्राम की शुरुआत की। एक ट्वीट में प्रसाद ने कहा- देश जागता है, जगाने वाला चाहिए।
-इन्फॉर्मेशन और टेलिकम्युनिकेशन मिनिस्टर ने कहा कि सरकार जनता तक सीधे पहुंचना चाहती है। इसके लिए कोशिशें की जा रही हैं।
- उन्होंने पीएम के ‘मन की बात’ प्रोग्राम को यूनीक बताया। प्रसाद ने कहा कि 1.2 लाख लोगों ने इस प्रोग्राम के जरिए सरकार को नए आइडियाज दिए हैं। वहीं 78 लाख लोग मन की बात के लिए फोन कर चुके हैं।
- MyGov एप और वेबसाइट के बारे में प्रसाद ने कहा कि ये उन लोगों के लिए नया प्लैटफॉर्म है जो टीवी के जरिए अपनी बात नहीं कह पाते हैं।
क्या हुआ इस प्रोग्राम में?
- मोदी के पहले टाउन हॉल के लिए 2000 लोगों को इनवाइट किया गया था। हालांकि, सवाल पूछने का मौका कुछ लोगों को ही मिला। यह प्रोग्राम सरकार की MyGov वेबसाइट के लॉन्च होने के 2 साल पूरे होने पर किया गया।
- इस वेबसाइट के 35.2 लाख रजिस्टर्ड यूजर्स में से केवल दो हजार को बुलाया गया।
लॉन्च हुआ पीएमओ का ऐप
- प्रोग्राम के दौरान पीएम ऑफिस को लेकर डेवलप किया गया एक ऐप भी लॉन्च किया गया।
- इस ऐप को डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) के 2 स्टूडेंट्स और उनके 3 दोस्तों ने मिलकर तैयार किया है।
क्या होता है टाउनहॉल?
- टाउनहाॅल यानी फॉर्मल या इन्फॉर्मल बातचीत का मौका। इसमें पब्लिक आइडिया और ओपीनियन देती है या सवाल-जवाब होते हैं।
- यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा टाउनहॉल के जरिए पब्लिक से बातचीत करते रहे हैं। 
- पिछले साल मोदी यूएस गए थे तब मार्क जकरबर्ग ने उनके साथ टाउनहॉल किया था।
- कॉर्पोरेट सेक्टर में CEOs इस तरह का टाउनहॉल करते हैं।

शनिवार, 6 अगस्त 2016

आनंदीबेन के बाद कौन होगा गुजरात का नया सीएम?


आनंदीबेन के बाद कौन होगा गुजरात का नया सीएम? शाह की मौजूदगी में आज होगा फैसला


अहमदाबाद. आनंदीबेन पटेल के बाद गुजरात का नया सीएम कौन होगा, इस बात का एलान शुक्रवार शाम तक हो जाएगा। अहमदाबाद में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। इसमें अमित शाह भी शामिल रहेंगे। 3 अगस्त को दिल्ली में हुई बीजेपी पार्लियामेंटरी पार्टी की मीटिंग में कहा गया था कि विधायक दल की बैठक में ही सीएम चुना जाएगा। इसके लिए दो सुपरवाइजर्स को भी भेजा गया है। बता दें कि आनंदीबेन ने 1 अगस्त को फेसबुक पर इस्तीफे को लेकर पोस्ट किया था। शाह ने 15 सीनियर मिनिस्टर्स से की वन-टू-वन मुलाकात...


- अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, शाह, गुजरात के प्रभारी दिनेश शर्मा और संगठन में ज्वॉइंट जनरल सेक्रेटरी वी. सतीश ने 15 अलग-अलग 15 सीनियर मिनिस्टर्स और बीजेपी नेताओं से मुलाकात की।
- इनमें नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा, पुरुषोत्तम रूपाला, सौरभ पटेल और रमन लाल वोरा है।
- एक मंत्री के मुताबिक, 'पटेल नेताओं और आनंदीबेन के सपोर्टर्स का दावा है कि नितिन पटेल के नाम पर मुहर लग चुकी है। गुजरात के मौजूदा हालात को देखते हुए इन लोगों को उम्मीद है कि आलाकमान पटेल कम्युनिटी से ही सीएम चुनेगा।'
- एक अन्य सांसद का कहना है, 'गुजरात में पार्टी की हालत काफी गंभीर है। ऐसी स्थिति में हम किसी नए चेहरे को लाकर रिस्क नहीं ले सकते। हार्दिक पटेल की अगुआई में हुए प्रदर्शनों के चलते हमारी च्वॉइस वैसे भी कम कर दी है।'

सबकी अपनी-अपनी राय

- नितिन पटेल के विरोधी माने जाने वाले एक मिनिस्टर का कहना है, 'शाह से हमारी मीटिंग हुई। वे पीएम नरेंद्र मोदी को हमारी सोच के बारे में बताएंगे। आज शाम को सीएम को लेकर मोदी की च्वॉइस के बारे में पता लग जाएगा।'
- वहीं, नितिन के सपोर्टर माने जाने वाले एक सांसद का कहना है, 'जब नए सीएम की खोज हो रही है, तब पार्टी में एक अंधेरा सा है। बीजेपी पर करप्शन के चार्ज लगे हैं। हमारा डेवलपमेंट का मुद्दा काम नही कर रहा। हमारे पास मुद्दों को डायवर्ट करने के लिए मोदी का करिश्मा भी नहीं रहा।'
- एक अन्य नेता का कहना है, 'केवल पटेल वोट काफी नहीं होंगे। हमें जनता के बीच नए पॉलिटिकल स्लोगन ले जाने होंगे।'

मोदी का सीएम रहना बीते जमाने की बात

- नेताओं की मानें, '2001 में जब मोदी सीएम बने थे, तब उन्हें कास्ट न्यूट्रल की तरह देखा जाता था। उन्होंने हिंदुत्व और डेवलपमेंट को मिलाकर राजनीति की। 2001 से 2014 के कार्यकाल के दौरान उनपर कभी भी OBC के मुखिया का लेवल नहीं लगा। लेकिन आज ये सब बीते जमाने की बात हो गई है।'
- अब पटेल लॉबी इस बात को समझाने में लगी है कि सीएम, उन्हीं की कम्युनिटी में से होना चाहिए। उनका साफ कहना है कि नॉन-पटेल सीएम मान्य नहीं होगा।

शाह के सामने क्या चुनौती?

- जानकारों का कहना है, 'शाह को नया सीएम तय करते वक्त उसकी इमेज का ध्यान रखना होगा। आनंदीबेन पर काफी आरोप लगे थे।'
- पटेल फैक्टर को अनदेखा नहीं किया जा सकता। बीजेपी के 120 विधायकों में से 34 पटेल हैं। इन्हें बिल्डर, तेल लॉबी और किसानों का सपोर्ट है।
- 182 सीटों वाली गुजरात असेंबली में 44 पटेल एमएलए हैं।

विजय रूपाणी का भी नाम

- गुजरात के बीजेपी चीफ विजय रूपाणी भी सीएम पोस्ट के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।
- रूपाणी राजकोट की जैन कम्युनिटी से आते हैं। रूपाणी सरकार और संगठन, दोनों में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
- एक सीनियर लीडर ने बताया, "वो बात करने में माहिर हैं। साथ ही, पूरे प्रदेश के वर्कर्स के बीच उनकी अच्छी पहचान है। वो संगठन-सरकार, दोनों से वाकिफ हैं।"
- रूपाणी के पास फिलहाल वाटर रिसोर्स, लेबर और इम्प्लॉइमेंट मिनिस्ट्री है।
- जानकारों का कहना है कि शाह संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने वाला शख्स चाहेंगे और अपने भरोसेमंद को ही सीएम पोस्ट सौंपेंगे।



अहमदाबाद में होने वाली विधायक दल की बैठक में अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।


नितिन पटेल का गुजरात का CM बनना करीब तय: कुछ घंटे में औपचारिक एलान, बोले- मोदी की विकास की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे

LIVE रियो ओलिंपिक ओपनिंग सेरेमनी: अभिनव बिंद्रा ने किया भारतीय टीम को लीड

LIVE रियो ओलिंपिक ओपनिंग सेरेमनी: अभिनव बिंद्रा ने किया भारतीय टीम को लीड, 119 एथलीट ले रहे हैं हिस्सा


रियो डि जेनेरियो.दुनिया को ग्लोबल वार्मिग के कहर से बचाने के संदेश के साथ रियो के माराकाना स्टेडियम में 31th ओलिंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। बीजिंग ओलिंपिक के गोल्ड मेडल विनर अभिनव बिंद्रा भारतीय टीम प्लेयर्स को लीड किया। बता दें कि रियो में कुल 43 गेम्स का आयोजन होगा। रियो के 32 तथा 5 अन्य सिटी में ये खेल होंगे। दक्षिण अमेरिका में पहली बार ओलिंपिक का आयोजन हो रहा है। नहीं आ सके पेले...
- ओपनिंग सेरेमनी में सुपरमॉडल गिजेले बुंडाचेन का 500 मी. तक लंबा कैटवॉक और सांबा डांस सुर्खियों में रहा।
- लेजेंड फुटबॉलर पेले तबीयत खराब होने की वजह से ओपनिंग सेरेमनी में नहीं आ सके।
- उनकी जगह ब्राजील ओलिंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार गुस्टावो कुर्टेन ने मशाल जलाई।
- आज शूटिंग, हॉकी समेत भारत के कई मुकाबले हैं। बीजिंग में भारत ने 3, लंदन में 6 मेडल जीते थे। इस बार 12 मेडल की उम्मीद की जा रही है।
119 खिलाड़ी 15 गेम्स में हिस्सा लेंगे
- भारत के 119 खिलाड़ी 15 गेम्स में हिस्सा लेंगे।
- भारत का ओलिंपिक में गया ये सबसे बड़ा दल है। लंदन गेम्स (2012) में 83 खिलाड़ी थे।
- भारतीय दल में 56 महिला खिलाड़ी हैं। इनमें से 5 मेडल की दावेदार बताई जा रही हैं।
- भारत के लिहाज से 6, 7, 8, 12, 13, 15, 17, 18, 19, 21 अगस्त अहम दिन हैं।
- 19 अगस्त को पता चलेगा कि नरसिंह यादव का जाना सही रहा या नहीं।
- भारत को जिन गेम्स में पदक की आस है उनमें शूटिंग, तीरंदाजी, रेसलिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और टेनिस हैं।
- परेड में भारत 95 नंबर पर है। भारत का झंडा अभिनव बिंद्रा (शूटिंग) थामेंगे।
इस दिन, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
# 13-14 अगस्त: 100 मीटर दौड़। यूसेन बोल्ट हारेंगे या नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
# 9, 10 अगस्त: स्वीमिंग। संन्यास से लौटे माइकल फेल्प्स गोल्ड जीतेंगे या खाली हाथ लौटेंगे। फेल्प्स 18 गोल्ड समेत 22 मेडल जीत चुके हैं। ओलिंपिक में ये किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा गोल्ड हैं।
अमेरिका की 1000वें गोल्ड पर नजर

# अमेरिका की होगी 1000वें गोल्ड पर नजर। 976 गोल्ड जीतकर है नंबर वन। भारत 51st नंबर पर है।
# ओलिंपिक के इनॉगरेशन पर 2.1 करोड़ डॉलर खर्च होंगे।

17 दिन तक इन 8 मुकाबलों पर दुनिया की नजर

1. 100 मीटर दौड़ : बोल्ट vs गैटलिन। वर्ल्ड चैंपियनिशप-2015 में बोल्ट ने 100 मी., 200 मी. रेस में गैटलिन को पीछे छोड़कर गोल्ड जीता। पिछले दो ओलिंपिक में बोल्ट ने 100 मीटर, 200 मीटर और 4 गुणा 100 में स्वर्ण पदक जीता। ओलिंपिक-2004 में 100 मी. में गैटलिन ने गोल्ड जीता था।
2. पुरुष बैडमिंटन : लिन डैन (चीन) और ली चोंग वेई (मलेशिया) के बीच 31 मुकाबले हुए। लिन डैन ने 22 जीते। दोनों बीजिंग और लंदन ओलिंपिक फाइनल में आमने-सामने हुए। लिन डैन ही चैंपियन बने। ली चोंग वेई की रैंकिंग 1 है। डैन की 3।
3. पुरुष स्वीमिंग :फेल्प्स को चाड ली क्लोस चुनौती देंगे। साउथ अफ्रीका के क्लोस ने 2012 में 100 मीटर में फेल्प्स को पीछे छोड़कर गोल्ड जीता। 
फेल्प्स ने 2012 ओलिंपिक में 4 स्वर्ण जीते थे।
4. पुरुष टेनिस :2008 ओलिंपिक में एंडी मरे पहले दौर में हारे। सर्बिया के नोवाक जोकोविच को कांस्य मिला। 2012 ओलिंपिक में मरे ने सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया। गोल्ड जीता। जोकोविच चौथे पर रहे। आपसी मुकाबलों में जोकोविच 24, मरे 10 बार जीते।
5. पुरुष फुटबॉल : 5 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुका ब्राजील फुटबॉल में ओलिंपिक में गोल्ड कभी भी नहीं जीत सका है। अर्जेंटीना ने 2004 और 2008 में लगातार दो बार गोल्ड पर कब्जा किया है। दोनों में 102 मैच हुए। ब्राजील 39, अर्जेंटीना 37 जीता।
6. महिला स्वीमिंग : 200 मी फ्रीस्टाइल के ट्रायल में लेडेकी ने मिसी को हराया। हालांकि दोनों ने क्वालिफाई किया। मिसी ने लंदन में चार गोल्ड जीते थे। जबकि लेडेकी सिर्फ एक ही गोल्ड जीत सकीं थीं। मिसी लेडेकी को हराकर विश्व चैंपियन बनीं थीं।
7. महिला बैडमिंटन : पिछले 4 ओलिंपिक से चीन ने महिला सिंगल्स का गोल्ड जीता। लंदन में साइना ने ब्रॉन्ज जीता था। इस बार चीन की ओर से ली जुएरुई (वर्ल्ड नंबर 3) और यिहान वांग (वर्ल्ड नंबर 2) चुनौती पेश करेंगी। भारत की चुनौती साइना और पीवी सिंधु संभालेंगी।
8. ओवरऑल : सिडनी ओलिंपिक-2000 से मेडल टेबल में पहले दो स्थान पर अमेरिका-चीन का कब्जा है। 2008 में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ पहला स्थान पाया। 2012 में अमेरिका टॉप पर लौटा। एथलेटिक्स में अमेरिका, डाइविंग में चीन का दबदबा।
माराकाना स्टेडियम में इंडियन शटलर पीवी सिंधू, अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा।


शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

मुंबई-गोवा पुल हादसा: 130 किमी दूर समुद्र के पास मिली बस ड्राइवर की बॉडी, 42 अब भी लापता

मुंबई. महाराष्ट्र में सावित्री नदी में आई बाढ़ से बुधवार सुबह मुंबई-गोवा को जोड़ने वाला 70 साल पुराना पुल बह गया था। इसके साथ दो बस, कुछ कारें और मोटरसाइकिलें भी बह गईं। इस हादसे में 14 लोगों की बॉडी मिल गई हैं। एक बस के ड्राइवर श्रीकांत कांबले की बॉडी घटनास्थल से 130 किमी दूर समुद्र के पास मिली। श्रीकांत के साथ बस में 17 साल का उनका बेटा भी था। 42 लोग अभी भी लापता हैं। मुंबई के कॉलेज में इंटरव्यू देने जा रहा था महेंद्र...

- श्रीकांत के बड़े बेटे मिलिंद ने मुंबई के एक अंग्रेजी अखबार को बताया, 'महेंद्र का बुधवार को मुंबई के एक कॉलेज में इंटरव्यू था। मेरे पिता ने उसे साथ चलने के लिए कहा।'
- महेंद्र का अब भी पता नहीं चल सका है।
- ये पुल मुंबई-गोवा हाइवे पर महाड और पोलादपुर के बीच था। इसे अंग्रेजों ने बनवाया था। पुल का 80 फीसदी हिस्सा बह गया है।
- जो बसें बहीं है, उनमें से एक में 17 पैसेंजर थे। दूसरी बस में मौजूद पैसेंजर्स के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
- हालांकि, दोनों बसों में 22 लोगों के सवार होने की बात की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर (02141) 222118 और 1077 जारी किए हैं।
300 किलो के चुंबक से खोजी जा रही गाड़ियां-बसें
- लापता लोगों और बसों की खोज के लिए एयरफोर्स, नेवी और कोस्टगार्ड लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। हेलिकॉप्टर से सर्वे किया जा रहा है।
- सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, "बस और गाड़ियों की 300 किलो के चुंबक से खोज की जा रही है।" 
- फड़णवीस ने ये भी कहा, "भारी बारिश के चलते पानी का बहाव काफी तेज है। इस वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कत आ रही है। बॉडी और गाड़ियों की 8 किमी के हिस्से में खोज की जा रही है।"
क्या गैर कानूनी माइनिंग के कारण ढहा पुल?
- पेशे से इंजीनियर और रायगढ़ जिले के रहने वाले सुयोग शेठ ने आरोप लगाया है कि नदी में होने वाली गैर कानूनी माइनिंग से पुल की नींव कमजोर हुई और ढह गया।
- इस गैर कानूनी माइनिंग की शिकायत कई बार प्रशासन से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 
- इस पुल की मई 2016 में जांच हुई थी। मरम्मत कर इसे ट्रैफिक के लिए ठीक बताया गया था।
नासिक में नौ घंटे में 141 मिमी बारिश
- नासिक में मंगलवार को सिर्फ नौ घंटे में 141 मिमी बारिश हुई। नांदूर मध्यमेश्वर बांध से पानी छोड़ने की वजह से कई गांवों में पानी भर गया।
- गोदावरी में पानी बढ़ने से नासिक के कई इलाके पानी में डूब गए। यहां बुधवार-गुरुवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया।
- नासिक जिले के 92 गांव बाढ़ से घिरे हैं।
अहमदनगर में 24 घंटे में 481 मिमी बारिश
- अहमदनगर में 24 घंटे में 481 मिमी बारिश हुई। महाराष्ट्र में इस मानसून की एक दिन में हुई ये अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है।
- अहमदनगर की मुला नदी में 20 साल बाद 86 हजार क्यूसेक पानी आया है। यह इलाका अब तक सूखे की मार झेल रहा था।
- मंगलवार को मुंबई, विदर्भ और अमरावती के साथ पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर में भी अच्छी बरसात हुई।
- बता दें कि अहमदनगर में पूरे सीजन में एवरेज 400-500 मिलीमीटर बारिश होती है।

पाक में ही PAK को सुनायाः BJP सांसद ने राजनाथ को बताया 'बहादुर', मिली शाबाशी

नई दिल्ली. राजनाथ सिंह ने इस्लामाबाद में सार्क कॉन्फ्रेंस में जमकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई। सोशल मीडिया पर राजनाथ के जेस्चर और एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, कुछ लोग पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को इस्लामाबाद में उन्होंने पाकिस्तान के होम मिनिस्टर से फॉर्मल हैंडशैक तक नहीं किया। स्पीच देने के बाद भारतीय गृह मंत्री ने वहां खाना तक नहीं खाया और दिल्ली लौट आए। पाकिस्तान में राजनाथ की स्पीच पर रोक लगाने पर किसने क्या कहा...
- केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, ''यही पाकिस्तान की डेमोक्रेसी है। दुनिया देख रही है।''
- कांग्रेस नेता संजय झा ने एक न्यूज चैनल पर कहा, ''पाक लगातार कश्मीर मुद्दे पर भारत के मामलों में दखलंदाजी कर रहा है, इससे पाक का असली सच सामने आ रहा है।''
- वहीं, जनरल बख्शी ने कहा, ''1971 की जंग के बाद पाक ने फिर वैसा रवैया अपना रहा है। हमें इस समिट को कैंसल करने की मांग करनी चाहिए थी।''
- ''पाक जिस तरह से कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है वह रास्ता युद्ध की ओर जाता है।''

सोशल मीडिया पर राजनाथ को खूब मिली वाहवाही
- @kingGulshanSahu ने कहा, ''पाकिस्तान नाम बदल के आतंकवादीस्तान रखे। मीडिया को स्पीच कवर की आजादी नहीं, कश्मीर लेने की क्या औकात है।''
- ‏@ranjan_pritesh ने ट्वीट किया, ''#RajnathExposedPakistan. देशवासियों को आप पर गर्व है। आपने देशवासियों का सिर ऊंचा कर दिया।''
@neerajK ने कहा, ''न गोलियों की बौछार से न तीर से तलवार से, पाकिस्तान डरता है तो सिर्फ #कड़ी_निंदा के वार से। #RajnathSingh''
@Simple_Pravin ने कहा, ''हाफिज सईद ने नवाज शरीफ से राजनाथजी को ब्लैक आउट करने के लिए कहा। शरीफ ने वैसे ही किया। बेचारा शरीफ अगर ऐसा नहीं करता तो उसे मर्डर का डर था।''
- @vikaskhanna66 ने ट्वीट किया, ''सार्क में इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान के इस ब्लैक आउट से जो बेइज्जती हुई है उसके बाद भारत को पीस प्रोसेस को लेकर फिर से सोचना चाहिए।''
@nazar_battu ने कहा, ''पाकिस्तान ने राजनाथ की स्पीच को ब्लैक आउट नहीं किया। बिजली चली गई थी, समझा करो।''

स्पीच देने के बाद भारतीय गृह मंत्री ने वहां खाना तक नहीं खाया और दिल्ली लौट आए।

राजनाथ सिंह ने सार्क कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इसमें सार्क देशों के होम मिनिस्टर्स पहुंचे थे।