बुधवार, 14 सितंबर 2016

As a child she was born goddess, worldwide discussion



काठमांडू। नेपाल की एक सात वर्षीय लडकी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल इस बच्ची को देवी का अवतार माना जा रहा है। इस बच्ची की पूजा करने के लिए लोगों की भीड लगी है। इस बच्ची की आंखों की पलकें गाय की तरह है और आवाज बतख जैसी। लोग इस बच्ची को देवी का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं। हांलांकि नेपाल में देवी प्रथा सदियों से चली आ रही है लेकिन ऐसा मामला पहली बार देखने को मिला है।





नेापल में पहली बार ऐसी कोई कन्या पैदा हुई है जिसकी आवाज बतख की तरह है और आंखों की पलकें गाय की तरह। इतना ही नहीं नेपाल के प्रधानमंत्री दहल ने भी इस लडकी का आशीर्वाद लिया। इस बच्ची का नाम है युनिका। यह बच्ची अभी भी अपने माता पिता के साथ ही रहती है।




युनिका मूलत: पाटन शहर की है। कुमारी के रूप में बेटी के चर्चित होने के बाद माता पिता ने नौकरी छोड दी है। कुमारी को बेहद अहम माना जाता है और नेपाल में रहने वाली देवी की तरह सम्मान किया जाता है।




मान्यताओं को ख्याल में रखते हुए कुमारी को विशेष अवसरों को छोडक़र अपने घर को छोडऩे की अनुमति नहीं है। यहां तक की कुमारी युनिका जमीन मे अपने कदम तक नहीं रख सकती। युनिका की मां ही उसका मेकअप करती हैं। यह बच्ची दूसरे बच्चों की तरह खेल भी नहीं सकती।

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

पानी से लगी आग:बेंगलुरू में 35बसें फूंकी,पुलिस फायरिंग में एक मौत

बैंगलुरू। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल विवाद को लेकर बढी कटुता हिंसक रूप लेती जा रही है। सोमवार को बैंगलुरू में तमिलनाडु वासियों की दुकानों और गाडियों में तोडफोड व आगजनी किए जाने के बाद शहर में लोगों के बडे समूहों के जमा होनेे पर रोक लगा दी गई है। देर शाम की खबर के अनुसार कन्नाडिगा उपद्रवियों ने बेंगलुरू के बाहरी इलाके में केपीएन बस स्टैंड में 35 बसों को फूंक डाला। तमिलनाडु की नंबर की गाडियों पर जमकर पथराव। हालात संभालने के लिए 15 हजार पुलिसवाले स़डक पर उतर आए हैं। हेग्गनहल्ली इलाके में वाहन जलाती भीड पर पुलिस फायरिंग में एक शख्स की जान चली गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिन में हालात बेकाबू ही रहे। गृह मंत्री ने बताया कि सीएम सिद्धारमैया ने मंगलवार को कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक बुलाई है जिसमें स्थिति पर चर्चा की जाएगी। सीएम सिद्धारमैया के साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं व भाजपा के यंदियुरप्पा ने जनता से शांति की अपील की।

इससे पहले की खबर के अनुसार...

तमिलनाडु तक जाने वाली बस सेवाएं भी फिलहाल रोक दी गई हैं, तमिलनाडु के वाहनों के कर्नाटक में प्रवेश को रोक दिया गया है। शहर में स्कूल और कॉलेज बंद हैं। विरोध प्रदर्शन बढते देख बेंगलुरू शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई। 

सोमवार सुबह चेन्नई के न्यू वुडलैंड्स होटल पर कथित तौर पर एक तमिल संगठन द्वारा हमला किया गया। हमलावरों ने होटल की खिडकियों के शीशे तोडे और कुछ पर्चे भी छोडे जिनमें लिखा गया था कि अगर कर्नाटक में तमिल लोगों पर हमला किया गया तो इसका बदला लिया जाएगा। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में 10 लोग शामिल हैं। कर्नाटक से आने वाले पर्यटकों के पांच वाहन जिसमें दो बसें शामिल हैं पर तमिलनाडु में हमला किया गया। 

उधर रविवार को बैंगलुरू में 22 साल के एक तमिल छात्र को पीटा गया और उसका वीडियो बनाया गया क्योंकि उसने कन्नड अभिनेताओं पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां कसी थीं,साथ ही कावेरी विवाद पर भी सोशल मीडिया पर लिखा था। पुलिस का कहना है कि उन्हें हमले की जानकारी तभी हुई जब इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि उस लडके के माफी मांगे जाने के बाद इस गुट ने उसे छोड दिया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या ने भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले अभियान नहीं चलाए जाएं। बता दें, दोनों राज्यों के बीच तब तनाव बढ गया जब पिछले हफ्ते कर्नाटक को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह कावेरी नदी से तमिलनाडु के लिए अगले दस दिन तक रोजाना 15 हजार क्यूसेक पानी छोडे। कावेरी दोनों ही राज्यों से होकर गुजरती है।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की उस याचिका पर सुनवाई की जिसमें राज्य ने कहा था कि वह 15 हजार क्यूसेक पानी नहीं छोड पाएगा। इस पर कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुए कर्नाटक से 20 सितंबर तक हर दिन 12 हज़ार क्यूसेक पानी छोडने के लिए कहा है। आदेश में किए गए इस बदलाव से कर्नाटक को तो कोई राहत नहीं मिली, इसके उलट तमिलनाडु को अब और अधिक पानी मिलेगा। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारम्मैया ने कहा है कि वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को होटल और बसों पर होने वाले हमलों के बारे में पत्र लिखेंगे। 

सोमवार, 12 सितंबर 2016

बाड़मेर में मिग-21 फाइटर प्लेन क्रैश, 3 किमी पहले ही पायलट कूद गए

बाड़मेर।उत्तरलाई एयरबेस से 5 किमी दूर मगने की ढाणी के पास मिग- 21 फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन ढाणी के पास बने एक पानी के टांके के पास क्रैश हुआ। प्लेन में खराबी देखकर पायलट घटना से 3 किमी दूर ही पैराशूट के जरिए सुरक्षित उतर गए थे। गांव में प्लेन क्रैश से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है। मौके पर एयरफोर्स के अधिकारी पहुंच गए हैं। जानिए पूरी घटना…

- शनिवार को बाड़मेर जिले के उत्तरलाई एयर बेस से मिग-21 ने अभ्यास उड़ान भरी थी। थोड़ी देर में इस प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई।
- फाइटर जेट में आग लग गई और यह गोता खाने लगा। 
- खतरा देख दोनों पायलटों ने विमान को आबादी क्षेत्र से दूसरी तरफ मोड़ दिया और बाड़मेर से निकल कर शिवकर रोड की तरफ निकल गए।
- शिवकर रोड के ऊपर हादसे से पहले ही पायलट प्लेन से सुरक्षित पैराशूट के जरिए कूद गए। इसके बाद बेकाबू हुआ प्लेन जोरदार धमाके के साथ एक खेत में बने पानी के टांके के पास जा गिरा।
- पायलट को एयरफोर्स के अधिकारी तुरंत एयरबेस लेकर चले गए।
- घटना स्थल पर एयरफोर्स के अधिकारी, पुलिस और कलेक्टर पहुंचकर मौका मुआयना कर रहे हैं।
- प्लेन में आग लगते ही गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई।
- पायलट तो बच गए, लेकिन ढाणी के पास प्लेन क्रैश होने से बड़ा हादसा हो सकता था।
- हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
mig 21 crash in barmer rajasthan, hindi news, daily news in jaipur, today news in jaipur, jaipur news hindi, jaipur local news, jaipur news latest, jaipur news live, jaipur+5
ढाणी के पास बने पानी के टांके से टकराया था मिग।

शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

आसियान में पाक पर फिर भडक़े मोदी, चीन को संकेत में सुनाया

चीन में जी-20 सम्मेलन में पाकिस्तान पर बरसने के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथ एशियन नेशंस) सम्मेलन में पाकिस्तान का बिना नाम लिए निशाना साधा है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का निर्यातक देश देश करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद का निर्यात कर रहा है, उसे इनाम नहीं सजा दी जानी चाहिए। आसियान सम्मेलन में मोदी ने दक्षिण चीन सागर पर चीन को भी घेरा। हालांकि दक्षिण चीन सागर के खिलाफ बहुत आक्रामकता नहीं दिखाई, लेकिन साफ कर दिया कि समुद्री तटों पर संयुक्त राष्ट्र के कानून का पालन होना चाहिए। नौवहन की स्वतंत्रता किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान की ओर स्पष्ट संकेत देते हुए हुए गुरुवार को ‘आतंकवाद के बढ़ते निर्यात’ पर गहरी चिंता जताई और कहा कि यह क्षेत्र की सुरक्षा पर मंडराने वाला एक साझा खतरा है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए आसियान के सदस्य देशों से समन्वित प्रतिक्रिया देने की अपील की। यहां 14वें आसियान-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि घृणा की विचारधारा के कारण बढ़ता कट्टरपंथ और अत्यधिक हिंसा का प्रसार सुरक्षा से जुड़े कुछ अन्य खतरे हैं।

नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते कटुता के बीच मोदी ने दो दिन में दूसरी बार पाकिस्तान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद का निर्यात, बढ़ता कट्टरपंथ और अत्यधिक हिंसा का प्रसार हमारे समाजों की सुरक्षा पर मंडराने वाले साझा खतरे हैं।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘यह खतरा स्थानीय, क्षेत्रीय और इसके साथ-साथ परिवर्तनशील है। आसियान के साथ हमारी साझेदारी विभिन्न स्तरों पर समन्वय और सहयोग के जरिए प्रतिक्रिया चाहती है।’ उन्होंने कहा कि बढ़ती पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक चुनौतियों के मद्देनजर संबंधों में राजनीतिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हम साइबर सुरक्षा, कट्टरपंथ के उन्मूलन और आतंकवाद से मुकाबले के लिए ठोस कदम उठाना चाहते हैं।’ सोमवार को मोदी ने जी20 सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि दक्षिण एशिया में ‘एक देश’ ऐसा है, जो ‘आतंक के कारकों’ का प्रसार कर रहा है। 

पीएम ने कहा था कि आतंकवाद के प्रायोजकों पर प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए और उन्हें अलग-थलग कर देना चाहिए, न कि पुरस्कार दिया जाना चाहिए। आज प्रधानमंत्री ने कहा कि आसियान भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के केंद्र में है। उन्होंने विभिन्न देशों के प्रमुखों के 10 सदस्यीय समूह से कहा, ‘हमारा जुड़ाव क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने वाली हमारी साझा प्राथमिकताओं से संचालित है।’ उन्होंने कहा कि संपर्क को बढ़ाना आसियान के साथ भारत की साझेदारी के केंद्र में है। मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण पूर्वी एशिया के बीच अबाधित डिजिटल संपर्क एक साझा लक्ष्य है। भारत आसियान संपर्क के मुद्दे पर बने मास्टर प्लान के लिए प्रतिबद्ध है।
समुद्री मार्गों को ‘वैश्विक व्यापार की जीवन रेखाएं’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्रों की सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है
उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के समुद्र कानून पर आधारित समझौते (यूएनसीएलओएस) के अनुरूप नौवहन की स्वतंत्रता का समर्थन करता है। उन्होंने ‘आपसी जुड़ाव की प्रकृति, दिशा और प्राथमिकताओं’ पर अपने-अपने विचार साझा करने के लिए सदस्य देशों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘हमारी साझेदारी के तीन स्तंभ हैं- सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और समाज-संस्कृति, तीनों ही क्षेत्रों में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि भारत और आसियान का जुड़ाव ‘आर्थिक आशावाद’ का जुड़ाव है। उन्होंने कहा, ‘हमारे आर्थिक संबंधों को विस्तार देना और इसे प्रगाढ़ करना जारी है।’
लाओस के प्रधानमंत्री थोंगलोउन सिसोउलिथ ने भारत की एक्ट ईस्ट नीति और आसियान में भारत के योगदान की तारीफ की और उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन भविष्य के लिए दिशा उपलब्ध कराएगा। 

गुरुवार, 8 सितंबर 2016

राजधानी, शताब्दी और दुरंतो का सफर होगा महंगा, 9 सितंबर से 71 रूट पर 142 ट्रेनों में डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगा बेसिक फेयर

राजधानी, शताब्दी और दुरंतो का सफर होगा महंगा, 9 सितंबर से 71 रूट पर 142 ट्रेनों में डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगा बेसिक फेयर


नई दिल्ली.राजधानी, शताब्दी और दुरंतो का सफर 9 सितंबर से महंगा होने जा रहा है। एविएशन सेक्टर की तरह ट्रेनों में भी रेलवे फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लॉन्च कर रहा है। इसके तहत बेसिक फेयर डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगा। 1st AC और एग्जीक्यूटिव क्लास को इससे अलग रखा गया है। रेलवे घाटे से उबरने के लिए फेयर बढ़ा रहा है। फ्लेक्सी फेयर सिस्टम का असर 71 रूट्स पर तीनों तरह की 142 ट्रेनों के कुल किराये पर पड़ेगा। बता दें कि 163 साल में पहली बार ट्रेनों में एयरलाइंस की तरह ऐसा सिस्टम शुरू होगा। उदाहरण के साथ समझें, कैसे बढ़ेगा किराया...
- अभी दिल्ली-मुंबई राजधानी का बेसिक फेयर 1628 है। कुल किराया 2085 रुपए लगता है।
- फ्लेक्सी प्राइसिंग सिस्टम लागू होने के बाद हर 10% सीटें बुक होने पर किराया बेसिक फेयर 10% बढ़ेगा।
- मान लीजिए, दिल्ली-राजधानी में IIIrd AC में कुल 100 सीटें हैं तो शुरुआती 10 सीटों का किराया 2085 रुपए ही रहेगा।
- अगली 10 सीटों के लिए आपको बेसिक फेयर 1628 का 10% ज्यादा यानी 163 रुपए देने होंगे। इस तरह कुल किराया 2248 रुपए हो जाएगा। 
- 40% यानी 40 सीटें बुक होने पर बेसिक फेयर इसी तरह 10% बढ़ता रहेगा। 
- 40 सीटें बुक होने के बाद यानी 41 से 100वीं सीट तक किराया 1.4 गुना ही लगेगा। यानी आपको आखिरी की 60 सीटों के लिए 2737 रुपए देने होंगे। 
- Ist AC और एग्जीक्यूटिव क्लास को फ्लेक्सी प्राइसिंग से अलग रखा गया है। यानी इन दोनों क्लास में पहले जितना ही किराया लगता रहेगा।
लोग फ्लाइट की ओर ज्यादा जाएंगे
- रेलवे की इस पहल से लोग फ्लाइट की ओर ज्यादा जाएंगे। सरकार चाह भी यही रही है। ताकि ट्रेनों पर से कुछ हद तक दबाव कम हो सके। 
- हालांकि इससे रेलवे में टिकट बुक कराने वाले दलाल भी ज्यादा कमाई करने लगेंगे। क्योंकि वे अब कंज्यूमर से ज्यादा चार्ज करेंगे।
किस क्लास में मैक्सिमम कितना बढ़ेगा बेसिक फेयर?
- सेकंड सीटिंग, स्लीपर, सेकंड एसी और चेयर कार में शुरुआती आधी सीटों तक हर 10% सीटें बुक होने पर 10% बेसिक फेयर बढ़ेगा।
- इन सभी क्लास में मैक्सिमम फेयर का कैप बेसिक फेयर का डेढ़ गुना होगा।
- वहीं, थर्ड एसी में शुरुआती 40% सीटों तक बेसिक फेयर हर 10% सीटें बुक होने पर 10% बढ़ेगा। इसके बाद बची हुई सीटों पर चार्ज बेसिक फेयर का 1.4 गुना ही रहेगा।
कितनी ट्रेनों में महंगा होगा सफर?
- 71 रूट पर अप एंड डाऊन 54 दुरंतो, 42 राजधानी और 46 शताब्दी एक्सप्रेस यानी 142 ट्रेनों पर फ्लेक्सी फेयर सिस्टम से असर पड़ेगा।
पहले से टिकट ले रखा है तो क्या ट्रेवल करते वक्त बढ़ा किराया देना होगा?
- नहीं। अगर 9 सितंबर या उसके बाद के सफर के लिए पहले से राजधानी, दुरंतो या शताब्दी में टिकट बुक करा रखा है तो ट्रेवलिंग के वक्त एक्स्ट्रा किराया नहीं लिया जाएगा।
रद्द टिकट पर करंट रेट से ही लिया जाएगा किराया
- टिकट रद्द होने पर करंट रेट पर किराया लिया जाएगा। यानी उस वक्त जो किराया चल रहा होगा, वही लागू होगा। चार्ट बनने के बाद टिकट रद्द हुआ तो करंट काउंटर पर ये टिकट उपलब्ध होंगे। पर इसके लिए भी वही किराया लिया जाएगा, जो अंतिम टिकटों के लिए लिया गया होगा। इन ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल कोटा नहीं होगा। जिन्हें किराए में छूट है, उन्हें उसी दर पर मिलेगी, जो उस वक्त चल रही होगी।
इस तरह समझें कितना बढ़ेगा किराया
1# मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
क्लासअभी किरायाशुरुआती 10% सीटें भरने के बाद किरायामैक्सिमम किराया
IIIrd AC208522482737
IInd AC287031074055
Ist AC475547554755
2# देश की सबसे तेज शताब्दी एक्सप्रेस : हबीबगंज (भोपाल) - दिल्ली
क्लासअभी किरायाशुरुआती 10% सीटें भरने के बाद किरायामैक्सिमम किराया
AC Chair114012241560
Executive232523252325
3# नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
क्लासअभी किरायाशुरुआती 10% सीटें भरने के बाद किरायामैक्सिमम किराया
Sleeper8609221170
IIIrd AC213523022800
IInd AC293031724140
Ist AC485548554855

कोटा रेलवे स्टेशन पर 3 किलो विस्फोटक, अफरा-तफरी के बीच खाली कराया प्लेटफॉर्म


कोटा स्टेशन पर विस्फोटक की जांच करती जांच एजेंसियां।

जयपुर। कोटा रेल्वे स्टेशन पर विस्फोटक मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म नंबर-1 पर सीढ़ियों के पास प्लास्टिक थैली में विस्फोटक रखा हुआ था। सूचना मिलते ही अधिकारी छानबीन में जुट गए।कहाँ से आया विस्फोटक जानिए क्या है पूरा मामला…
- कोटा रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर विस्फोटक पदार्थ मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
- प्लेटफॉर्म की सीढिय़ों के पास एक थैली में विस्फोटक रखा हुआ था। इसका वजन पौने किलो बताया गया है।
- महिला सफाई कर्मचारी ने सीढिय़ों के पास संदिग्ध थैली देखी और शक हुआ तो सुरक्षाकर्मियों इसकी जानकारी दी।
- बम निरोधक दस्ते ने करीब पौने तीन किलो विस्फोटक जब्त किया।
- अभी तक स्टेशन पर विस्फोटक रखने वाले का कोई सुराग नहीं लगा।
- सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायर्ड टीम मौके पर आई और रेल्वे स्टेशन का चप्पे-चप्पे की छानबीन की। यह काफी देर तक चली।
- अभी पूरे रेल्वे स्टेशन को सील किया गया है।
- मौके भारी संख्या में सुरक्षा जाब्ता तैनात किया गया है।
- सील स्टेशन पर फिलहाल जांच की जा रही है, ताकि कोई और ऐसा मामला हो तो किसी को हानि नहीं पहुंचे।
फोटो पंकज पारीक

iPhone 7: US में 43000 रुपए और भारत में 7 अक्टूबर से 60000 रुपए में मिलेगा

बिना हेडफोन जैक के लॉन्च हुआ iPhone 7: US में 43000 रुपए और भारत में 7 अक्टूबर से 60000 रुपए में मिलेगा



गैजेट डेस्क.एप्पल ने अपना अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च कर दिया है। 7th जेनेरेशन में बिना ऑडियो जैक वाले इस वाटरप्रूफ आईफोन के साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 10, एप्पल वॉच सीरीज 2 और एयरपॉड्स इयर बड्स के साथ कुल 5 गेम चेंजर प्रॉडक्ट्स बाजार में उतारे गए हैं। नई एप्प्ल वॉच में अब यूज़र पोकेमॉन गो गेम खेल सकेंगे। इवेंट में एप्पल के लिए खास तौर पर बनाया गया सुपर मारियो रन गेम भी लॉन्च किया गया। इन 7 वजहों से सब पर भारी पड़ेगा आईफोन 7, कितनी होगी कीमत...
- 9 सितंबर से फोन की प्री-बुकिंग शुरू होगी और 7 अक्टूबर तक भारत में डिलिवरी होगी।
- अमेरिका में अाईफोन की कीमत 43 हजार रुपए होगी जो इससे पहले के वैरिएंट से करीब 6600 रुपए कम है। भारत में यह 60 हजार रुपए में मिलेगा।
7 खास बातें
1. सैन फ्रैंसिस्को में बुधवार रात को हुए मेगा इवेंट में एप्पल CEO टिम कुक ने कहा कि 7th जेनेरेशन के इस आईफोन में अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर लगाया गया है।
2.दावा किया गया है कि यह आईफोन 6S के मुकाबले 40x फास्ट होगा जबकि ऑरिजनल आईफोन से 120 से 240 गुना तेज होगा।
3.कैमरे पर फोकस करते हुए एप्पल ने आईफोन 7 में एक और आईफोन प्लस प्लस में ड्युअल लेंस दिए हैं जो अब तक किसी भी स्मार्टफोन के मुकाबले सबसे बेहतरीन होंगे।
4.आईफोन 7 में स्पीकर्स को और बेहतर बनाते हुए स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो पहली बार है।
5.कंपनी ने होम बटन भी पूरी तरह से बदल दिया है। अब एप्पल के टैप्टिक इंजन की तकनीक पर चलेगा। इसका मतलब यह है कि यूजर को इसे क्लिक करने की बजाए जोर से प्रेस करना होगा। 
6.एप्पल ने दोनों नए आईफोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया है। दोनों में पिछले आईफोन के मुकाबले दमदार बैटरी दी गई है। आईफोन 7 की बैटरी आईफोन 6S के मुकाबले दो घंटे ज्यादा चलेगी जबकि आईफोन 7 Plus पिछले आईफोन 6 प्लस मुकाबले एक घंटे ज्यादा चलेगी।
7.ब्लैक थीम में नए डिजाइन वाले आईफोन दो नए कलर- मैट ब्लैक और जेट ग्लॉसी ब्लैक में उतारे गए हैं। इसके अलावा पहले के तीन कलर गोल्ड, सिल्वर और रोज गोल्ड भी हैं। यानी आईफोन 7 कुल 5 कलर्स में मिलेगा जिसमें ब्लैक सबसे दमदार बताया गया है।
एप्पल के नए गैजेट्स, फीचर्स और उनकी कीमत
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस
- आईफोन 7 सिल्वर, गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक और जेड ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। ये 32/128 और 256GB वेरिएंट में अवेलेबल होगा। इसकी कीमत 649 डॉलर से शुरू है। 
- अब नए iPhone में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। इसकी जगह एक कनेक्टर दिया जाएगा जिसके जरिए आईफोन का हेडफोन लगा सकते हैं। नए वर्जन में ऑडियो के लिए लाइटिंग पोर्ट का यूज किया गया है।
- बेस्ट साउंड क्वालिटी के लिए इस बार दोनों नए iPhone में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
- दोनों iPhone में A10 Fusion चिपसेट दिया गया है। 
- एप्पल ने दोनों नए आईफोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया है और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से इन्हें IP67 रेटिंग मिली है। 
- आईफोन 7 प्लस भी सिल्वर, गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक और जेड ब्लैक कलर वेरिएंट्स में अवेलेबल होगा। ये 32/128 और 256GB वेरिएंट में अवेलेबल होगा।
- इसके अलावा ये दोनों हैंडसेट्स मंथली EMI पर भी अवेलेबल होंगे। 
- आईफोन 7 प्लस 32 डॉलर मंथली और आईफोन 7- 27 डॉलर मंथली में अवेलेबल होगा।
- 9 सितंबर फोन की प्री बुकिंग और 16 सितंबर से इसकी शिपिंग शुरू कर दी जाएगी। 
- इंडियन मार्केट में आईफोन 7 अक्टूबर से मिलने लगेगा और इसकी कीमत तकरीबन 60 हजार होगी।
एप्पल वॉच 2
- एप्प्ल ने सेकंड जेनेरेशन स्मार्ट वॉच Apple Watch 2 भी लॉन्च किया है।
- देखने में यह पुरानी स्मार्टवाच जैसी ही है और इसके डिजाइन में कोई खास चेंज नहीं किया गया है।
- इसकी खासियत यह है कि इसमें इन्बिल्ट GPS दिया गया है।
- सबसे अलग दिखाने के लिए इसमें नाइकी के फिटनेस एप के साथ Pokemon Go एप भी दिया गया है। गेम खेलने के साथ वॉकिंग करते हुए हेल्द पर कंट्रोल रखने का ये नया तरीका हो सकता है।
- यह वॉच यह 50 मीटर तक स्वीम प्रूफ - वॉटर प्रूफ होगी और तैरने से बर्न हुई कैलोरी का हिसाब भी रखेगी। 
- इसके साथ नाइकी स्टाइल के चार कलर्स के स्ट्रैप भी लॉन्च किए गए हैं।
एयरपॉड्स (AirPods) इयरबड्स
- AirPods के साथ नया प्रॉडक्ट, वायरलेस इयरबड्स भी लॉन्च किया गया। इसमें Apple W1 चिप है।
- इसकी बैटरी लाइफ 5 घंटे की है। इसे एप्प्ल की किसी भी डिवाइस के साथ पेअर किया जा सकेगा।
- एयरपॉड्स की कीमत तकरीबन 25 हजार रुपए (159 डॉलर) है। अक्टूबर में इसकी शिपिंग शुरू हो जाएगी। 
- ये सेंसर डिटेक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। ये अब तक के ईयरफोन की तुलना में बेहतरीन साउंड देगा ।iOS 10 ऑपरेटिंग सिस्टम
- iOS 10 अब तक का सबसे पॉवरफल ऑपरेटिंग सिस्टम है। 
- इस बार आईफोन को चलाने वाले कम्प्यूटर प्रोग्राम SERI में काफी बदलाव किए गए हैं। 
- इसके अलावा एप्प्ल स्टोर के फेसबुक मैसेंजर, आईमैसेज और बाकी ऐप्स में कई चेंजेस नजर आएंगे। 
- इसमें कई नए स्टिकर्स दिए गए हैं।
- iOs 10 वर्जन 13 सितंबर से अवेलेबल होगा।
इवेंट में ये लोग रहे मौजूद
- टिम कुक (CEO एप्पल)
- क्रेग फेडेरिघी (सीनियर VP एप्पल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग)
- ग्रेग जोस्विक (वाइस प्रेसिडेंट ipod, iphone और ioS प्रॉडक्ट मार्केटिंग)
- एडी क्यू (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इंटरनेट सर्विसिज एप्पल)
- जेफ विलियम (COO एप्पल)
-ट्रैवर एडवर्ड्स (नाइकी के प्रेसिडेंट)
एडवांस कैमरा-

- आईफोन 7 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। 
- इसमें 4LED और क्वाड LED फ्लैश का इस्तेमाल किया गया है। ये पिछले कैमरा से 60 पर्सेंट फास्ट है। 
- इसके अलावा आईफोन 7 में f/1.8 अपर्चर है। 
- इम्प्रूव्ड फेज और बॉडी डिटेक्शन, व्हाइट बैलेंस, एक्सपोजर जैसे फीचर्स से लैस है एप्पल का या हैंडयेट। 
- आईफोन 7 और 7 प्लस में 7 मेगापिक्सल फेसटाइम HD फ्रंट कैमरा है। आपको बता दें कि आईफोन 6S प्लस में 5MP मेगापिक्सल कैमरा था। 
- आईफोन 7 प्लस के रियर कैमरा की बात की जाए तो इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल लेंस कैमरा है। इसमें काफी इम्प्रूव्ड और नए फीचर्स दिए गए हैं। 
- इसमें डिजिटल जूमिंग को और बेहतर और आसान बनाया गया है। जूमिंग के लिए 1X से 10X में आसानी से स्विच किया जा सकता है। 
- आईफोन 7 प्लस के कैमरा में बोकेह फीचर भी दिया गया है। - ये ऑलमोस्ट 3D इमेज का फील देता है। 
- कंपनी का कहना है कि आईफोन 7 और 7 प्लस के कैमरा स्मार्टफोन फोटोग्राफी में काफी बड़े ब्रेकथ्रू हैं। 
- इवेंट के दौरान कंपनी ने ये दावा किया कि ये नए आईफोन DSLR कैमरे जैसी फोटोग्राफी कर सकते हैं। 
- हालांकि DSLR के रिप्लेसमेंट नहीं हैं लेकिन इनसे DSLR जैसी फोटोग्राफी की जा सकती है।
डिस्प्ले-

- आईफोन 7 का डिस्प्ले साइज 4.7 इंच है वहीं 7 प्लस में 5.5 इंच है। 
- डिस्प्ले में रैटिना HD टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। 
- इसका डिस्प्ले 6S से 25 पर्सेंट ज्यादा ब्राइट है।