गुरुवार, 9 जून 2016

बिहार में 3 दिन में मारी गईं 200 नीलगाय, मोदी के दो मंत्री हुए आमने-सामने

नई दिल्ली.बिहार में नीलगायों को मारे जाने का ऑर्डर दिए जाने पर मोदी सरकार के दो मंत्री आमने-सामने हो गए हैं। मेनका गांधी ने आरोप लगाया है कि एन्वायरमेंट मिनिस्ट्री राज्यों को लेटर लिखकर जानवरों को मारने के लिए कह रही है। दूसरी ओर एन्वायरमेंट मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि सारे आदेश कानून के दायरे में दिए गए हैं।मेनका का आरोप- 5 राज्यों में जानवरों को मारने का दिया गया आदेश...
- मेनका गांधी ने कहा, ''एन्वायरमेंट मिनिस्ट्री हर राज्य को लेटर लिखकर कह रही है कि आप बताओ किसको मारना है। हम इजाजत देंगे।''
- ''बंगाल में उन्होंने कह दिया कि हाथियों को मार दो। हिमाचल में उन्होंने कह दिया कि बंदरों को मार दो, गोवा में कह दिया मोरों को मारो।''
- ''महाराष्ट्र के चंद्रपुर में उन्होंने अभी 53 जंगली सूअर मारे हैं। 50 और को मारने की इजाजत मिली है। हालांकि, उनके अपने वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने कहा कि हम नहीं मारना चाहते।''
- ''ये पहली दफा है कि एन्वायरमेंट मिनिस्ट्री इजाजत दे रही है।''
- बता दें कि मेनका वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर हैं, लेकिन एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट रही हैं।
- इस मामले में विवाद तब बढ़ा, जब हाल ही में बिहार के मोकामा में नीलगायों को मारने का आदेश जारी हुआ।
- मेनका गांधी ने कहा कि बिहार में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर जानवरों को मारा गया है। 
- यहां कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो बाहर से लोगों को बुलाया गया।
क्यों शुरू हुआ ये विवाद
- मोकामा में हैदराबाद से आए शूटरों ने पिछले तीन दिन में 200 से ज्यादा नीलगायों को मारा है।
- दो हजार से ज्यादा नीलगायों को जंगली इलाकों में खदेड़ा जा चुका है।
- हैदराबाद के शूटर नवाब शफाथ अली खान और उनके साथी पिछले 4 दिन ऑपरेशन नीलगाय में जुटे हैं। 
- एक अनुमान के मुताबिक मोकामा टाल में 10 हजार से ज्यादा नीलगाय हैं। ये नीलगाय हर साल लाखों रुपए की फसल बर्बाद कर देते हैं।
मेनका के आरोपों पर जावड़ेकर का जवाब
- मेनका के आरोपों के बाद एन्वायरमेंट मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''जब राज्य सरकार ने हमें लेटर लिखकर इन जानवरों द्वारा फसल बर्बाद करने से किसानों को हो रही परेशानी के बारे में बताती है। तभी हम इस तरह की परमिशन देते हैं।''
- जावड़ेकर ने कहा कि ये सभी एक्शन राज्य सरकारों की सिफारिश के बाद लिए गए।
- ये केंद्र का कार्यक्रम नहीं है। यह पहले से बने कानून के हिसाब से हो रहा है।

बुधवार, 8 जून 2016

US में हिलेरी ने रचा इतिहास, 227 साल में पहली बार प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट चुनी गई महिला

वॉशिंगटन. हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट होंगी। हिलेनी खुद इस बात का एलान किया। उन्होंने साथ ही ये भी कहा, 'अमेरिका में किसी बड़ी पार्टी की तरफ से पहली बार महिला का प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट चुना जाना इतिहास रचने जैसे है।' 1789 से शुरू हुए यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में 227 साल में ये पहली बार है कि कोई महिला कैंडिडेट चुनी गई है। हिलेरी को एडमिनिस्ट्रेशन का लंबा एक्सपीरियंस...
- न्यू जर्सी में बर्नी सेंडर्स को प्राइमरी इलेक्शन में हराने के साथ ही हिलेरी का डेमोक्रेट्स की तरफ से प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट चुने जाना तय हो गया। 
- कभी अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकीं हिलेरी ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन में फॉरेन मिनिस्टर और न्यूयॉर्क की सीनेटर रह चुकी हैं।
- 68 साल की हिलेरी ने एक पब्लिक मीटिंग में कहा, "मैंने डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन के लिए अपनी सीट पक्की कर ली। ये पहली बार है जब अमेरिका में किसी पार्टी से कोई महिला प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट चुनी गई है।"
- इसके बाद ट्वीट में हिलेरी ने अपनी मां को याद किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी इच्छा है कि आज मेरी मां यहां मुझे देख सकतीं।'
हिलेरी के पास 1,812 प्लेज्ड डेलिगेट्स
CNN के मुताबिक, हिलेरी को 1812 प्लेज्ड डेलीगेट और 572 सुपर डेलीगेट का सपोर्ट हासिल है। इस तरह उनके पास कुल 2,384 डेलिगेट्स हैं। ये आंकड़ा नॉमिनेशन पाने के लिए जरूरी संख्या से एक ज्यादा है।
सुपर डेलीगेट और प्लेज्ड डेलीगेट के मायने
- सुपरडेलीगेट उन्हें कहा जाता है, जिन्हें कंवेंशन में शामिल होकर यह बताते का राइट होता है कि वे किसे कैंडिडेट के रूप में चाहते हैं। 
- इन्हें नॉमिनेशन के लिए मेजॉरिटी हासिल नहीं कर पाने की स्थिति में किसे कैंडिडेट बनाना है, यह तय करने का भी हक होता है। 
- वहीं प्लेज्ड डेलीगेट वे होते हैं, जिन्हें स्टेट या लोकल लेवल पर चुना जाता है और जो डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में अपने पहले से तय कैंडिडेट के सपोर्ट में अपना वोट देते हैं।
अगले महीने होने वाले कन्वेंशन में डेमोक्रेट्स की कैंडिडेट बनेंगी हिलेरी

- हिलेरी को अगले महीने होने वाले कन्वेंशन में ऑफिशियली डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट डिक्लेयर किया जाएगा। 
- इसके साथ ही उनका रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प से मुकाबला तय हो जाएगा।
- हाल ही में हुए में सर्वे में पता चला है कि ट्रम्प की तरह ही हिलेरी भी खासी पॉपुलर हैं।

मंगलवार, 7 जून 2016

जब सेलेब्स के बीच हुई लड़ाई: रणबीर को सरेआम थप्पड़ जड़ चुके हैं सलमान!


मुंबई. 'नागिन' फेम मौनी रॉय इन दिनों ऋत्विक धंजानी के साथ डांसिंग रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' को होस्ट कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में शो के सेट पर किसी बात पर मौनी रॉय ने ऋत्विक को थप्पड़ रसीद कर दिया, जिसके बाद उनका गाल सूज गया। वैसे, बॉलीवुड में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब एक सेलिब्रिटी ने दूसरे सेलिब्रिटी को थप्पड़ मारा हो। जब सलमान ने उठाया रणबीर पर हाथ...
बताया जाता है कि रणबीर उस समय टीनएजर थे, जब एक रेस्त्रां में सलमान खान से उलझ गए। इस दौरान गुस्साए सलमान ने न केवल रणबीर की कॉलर पकड़ी, बल्कि उनके गाल पर थप्पड़ भी रसीद कर दिया। जब इस बारे में सलमान के पिता सलीम खान को पता चला तो वे उन्हें लेकर ऋषि कपूर के घर पहुंचे और माफी मांग ली।

पार्टी में शाहरुख खान ने जड़ा था शिरीष कुंदर को थप्पड़
बात तब की है, जब संजय दत्त ने अपनी फिल्म ‘अग्निपथ’ की सक्सेस पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की लगभग हर बड़ी हस्ती मौजूद थी। पार्टी में शाहरुख खान और शिरीष कुंदर (फराह खान के पति) भी मौजूद थे। इसी दौरान शिरीष ने शाहरुख के सामने उनकी फिल्म ‘रा.वन’ को लेकर कोई कमेंट कर दिया, जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर सके और आव देखा न ताव, थप्पड़ रसीद कर दिया। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था।

ऐश्वर्या, कैटरीना, सतीश और सुभाष को थप्पड़ रसीद कर चुके हैं सलमान!

सलमान ने उस समय अभिनेत्री ऐश्वर्या को थप्पड़ मारा, जब दोनों के बीच रिश्ते नाजुक मोड़ पर पहुंच चुके थे। इतना ही नहीं सलमान, कैटरीना कैफ पर भी हाथ उठा चुके हैं। वे फिल्म 'तेरे नाम' के सेट पर डायरेक्टर सतीश कौशिक को भी तमाचा जड़ चुके हैं।खबरों की मानें तो सलमान खान के गुस्से के शिकार सुभाष घई भी हो चुके हैं। बात तब की है जब उस ऐश्वर्या ने घई साहब के साथ फिल्म 'ताल' में काम किया था। उस समय सलमान और ऐश्वर्या के बीच अफेयर की चर्चाएं आम थीं और सलमान नहीं चाहते थे कि ऐश घई साहब की फिल्म में काम करें। मीडिया में अपुष्ट खबरों के अनुसार एक पार्टी के दौरान सलमान ने सुभाष घई को चांटा तक रसीद कर दिया था। हालांकि, बाद में उनके पिता सलीम खान ने सलमान को घई साहब से माफी मांगने को कहा और मामले को शांत करवाया।

'रन भोला रन' के सेट पर गोविंदा ने नीरज वोरा को मारा था थप्पड़!
'रन भोला रन' डायरेक्टर नीरज वोरा की वह फिल्म है, जो रिलीज के इंतजार में है। इस फिल्म में गोविंदा, तुषार कपूर, अमीषा पटेल और सेलिना जेटली ने अहम भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी बात पर नाराज होकर गोविंदा ने नीरज को थप्पड़ मार दिया था।

रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट के भाई को रसीद किया था थप्पड़!
रणवीर शौरी कभी पूजा भट्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा करते थे। लेकिन उनकी ये नजदीकियां पूजा के भाई राहुल भट्ट को बिल्कुल पसंद नहीं थीं। वे अक्सर इसके लिए पूजा को टोकते रहते थे। राहुल का इस तरह पूजा की लाइफ में दखल देना रणवीर को अखरता था। बताया जाता है कि एक दिन गुस्से में आकर उन्होंने राहुल को थप्पड़ भी जड़ दिया था।

पार्टी में ज्यादा शराब पीने पर अंकिता ने सुशांत को मारा था थप्पड़!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2015 में एक पार्टी में जब सुशांत सिंह राजपूत ने ज्यादा शराब पी ली। तब अंकिता लोखंडे ने उन्हें थप्पड़ रसीद कर दिया था। बता दें कि उस वक्त अंकिता सुशांत की लिव-इन पार्टनर हुआ करती थीं। करीब एक महीने पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ है।

गीतिका त्यागी ने डायरेक्टर सुभाष कपूर को मारा था थप्पड़!
'वन बाई टू' और 'व्हाट द फिश' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने साल 2014 में ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे 'जॉली एलएलबी' के डायरेक्टर सुभाष कपूर को थप्पड़ मारती नजर आ रही थीं। गीतिका ने सुभाष पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया था। मामले में सुभाष की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

अमेरिका ने मोदी लौटाई भारत से चोरी हुई 660 करोड़ की 200 मूर्तियां


वॉशिंगटन.अफगानिस्तान से दोस्ती, कतर से 23 भारतीयों की रिहाई और स्विट्जरलैंड सरकार से ब्लैकमनी वापस लाने का वादा लेने के बाद नरेंद्र मोदी मंगलवार देर रात अमेरिका पहुंच गए। जैसे ही मोदी प्लेन से उतरे, सपोर्टर्स ने 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। मोदी ने सबसे पहले भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद व्हाइट हाउस से भी बड़े ब्लेयर हाउस पहुंचे। यहां अमेरिका ने देवी-देवताओं की शताब्दियों पुरानी वे मूर्तियां मोदी को सौंपीं जो कभी भारत से चुराकर विदेशों में बेची गई थीं। इनकी कुल कीमत 660 करोड़ बताई जा रही है। मोदी आज ही ओबामा से भी मिलेंगे और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल में स्पीच देंगे। बुधवार को यूएस कांग्रेस को ऐड्रेस करेंगे। मोदी का यह चौथा अमेरिकी दौरा...
- मोदी पांच देशों के दौरे पर हैं। दो दिन वे यूएस में रहेंगे। ये उनका चौथा अमेरिका दौरा है।
- इससे पहले मोदी सितंबर 2014, सितंबर 2015 और मार्च 2016 में अमेरिका जा चुके हैं।
- पहली बार वे अमेरिका की स्टेट विजिट पर हैं।
- ब्लेयर हाउस में हुए एक प्रोग्राम में अमेरिका ने 200 ज्यादा मूर्तियां भारत को लौटाईं। ये मूर्तियां चोरी होकर विदेश में बेच दी गई थीं।
- अमेरिका द्वारा लौटाई गई मूर्तियों की कुल कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर(660 करोड़ रुपए) है। 
- मोदी ने इस मौके पर कहा, ''कुल लोगों के लिए ये केवल पैसों की बात हो सकती है। लेकिन यूएस के लिए ये उससे कहीं ज्यादा है। ये हमारे कल्चर और हैरिटेज का हिस्सी है।''
मोदी के दौरे के हाईलाइट्स...
03:54 AM:मोदी ने वॉशिंगटन के ब्लेयर हाउस में अमेरिकी थिंक टैंक्स के रिप्रेजेंटेटिव्स के साथ इंटरैक्ट किया।
03:44 AM: मोदी ने कहा- "ये वो खजाना है जिसका लुत्फ पूरी दुनिया उठा सकती है। ब्रॉन्ज एज के वक्त की भगवान गणेश और बाहुबली की मूर्ति इसमें शामिल है।"

03:54 AM:पीएम ने कहा- "मैं आभारी हूं यूएस गवर्नमेंट का जिसने भारत के हेरिटेज के प्रति सेंसिटिविटी दिखाई। इससे भारत की जनता में आपके प्रति सम्मान का भाव पैदा होगा।"

03:26 AM: मोदी ने कहा- "हम प्रेसिडेंट ओबामा के आभारी हैं जिन्होंने भारत की कल्चरल हेरिटेज को और भी मजबूत करने वाली मूर्तियां हमें लौटाने का फैसला किया है। भारत के लोग पुरातन सभ्यताओं के प्रति आकर्षित रहते हैं। भारत में आपको 5000 साल पुराने कस्बे भी मिल जाएंगे।"

03:14 AM:यूएस अटॉर्नी जनरल के साथ भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाली मूर्तियां लौटाने का प्रोग्राम शुरू।

02:36 AM:मोदी अर्लिंगटन सेमेट्री पहुंचे। उन्होंने यहां स्पेस शटल कोलम्बिया मेमोरियल की सेरेमनी में हिस्सा लिया। वे भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला के परिवार से मिले, जिनकी स्पेस शटल हादसे में मौत हुई थी। वहीं, सुनीता विलियम्स के परिवार से भी मुलाकात की।

02:17 AM:मोदी ने ट्वीट कर बताया कि कतर के अमीर ने रमजान के पाक महीने की शुरुआत के साथ ही 23 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है जो जल्द ही भारत लौट जाएंगे।

12:48 AM: मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में ज्वाइंट बेस एड्र्यूज में सपोर्टर्स से मुलाकात की। सपोर्टर्स ने यहां 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

12:35 AM:भारत में अमेरिका के एम्बेसडर रिचर्ड वर्मा और साउथ एंड सेंट्रल एशिया मामलों के उप विदेश मंत्री निशा बिस्वाल ने मोदी को रिसीव किया।

12:30 AM: मोदी अमेरिका पहुंचे। यह पांच देशों के उनके दौरे का चौथा पड़ाव है। वे ओबामा से मुलाकात करेंगे। यूएस कांग्रेस को ऐड्रेस करेंगे और एनएसजी पर सपोर्ट मांगेंगे।
डेविड कैमरन, फ्रांस्वा ओलांद और शी जिनपिंग की कैटेगिरी में मोदी...
- नरेंद्र मोदी इस स्टेट विजिट के साथ डेविड कैमरन, फ्रांस्वा ओलांद और शी जिनपिंग जैसे उन नेताओं की कैटेगिरी में आ गए हैं जो ओबामा के मेहमान बने हैं।
- मोदी से पहले शी जिनपिंग सितंबर 2015 में यूएस स्टेट विजिट पर गए थे।
- फरवरी 2014 में फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रांस्वा ओलांद भी यूएस स्टेट विजिट पर आए थे।
- इनके अलावा डेविड कैमरन, शिंजो आबे, हू जिंताओ जैसे नेता स्टेट विजिट पर यूएस आ चुके हैं।
मनमोहन सिंह थे ओबामा के पहले मेहमान
- नरेंद्र मोदी शायद आखिरी स्टेड हेड हैं जो प्रेसिडेंट ओबामा के मेहमान बनेंगे। 
- 2009 में ओबामा पहली बार यूएस प्रेसिडेंट बने थे। वे 2013 में दोबारा प्रेसिडेंट बने। जनवरी 2017 में उनका टर्म पूरा हो रहा है। 
- ओबामा के प्रेसिडेंट बनने के बाद यूएस की स्टेट विजिट पर जाने वाले पहले नेता मनमोहन सिंह थे। 
- मनमोहन नवंबर 2009 में यूएस स्टेट विजिट पर गए थे।
क्या है मोदी का यूएस में प्रोग्राम
- आज मोदी व्हाइट हाउस में ओबामा से मुलाकात करेंगे।
- पहले डेलिगेशन लेवल पर फिर वन-टू-वन होगी बात।
- इसके बाद दोनों नेता ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को ब्रीफ करेंगे।
- प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लंच पर मोदी यूएस लीडर्स के गेस्ट होंगे।
- शाम को अमेरिका के टॉप कॉरपोरेट लीडर्स से मिलेंगे।
- इस डेलिगेशन में अमेजन सीईओ जेफ बेजोस भी हैं। 
- यहां मोदी का फोकस अमेरिका से एफडीआई लाने पर होगा।
- मोदी 40th यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल को ऐड्रेस करेंगे।
- मोदी का एक कल्चरल इवेंट में भी जाने का प्रोग्राम है।
बुधवार को करेंगे यूएस कांग्रेस को ऐड्रेस

- यूएस कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को ऐड्रेस करेंगे
- 8 जून की दोपहर मोदी वॉशिंगटन से मेक्सिको सिटी के लिए निकलेंगे।
कौन-कौन से एग्रीमेंट होंगे?
- डिफेंस, सिक्युरिटी, एनर्जी जैसे सेक्टर में हुए डेवलपमेंट्स का रिव्यू।
- डिफेंस सेक्टर और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर एग्रीमेंट होंगे। 
- अमेरिकी कंपनियों के CEOs से मुलाकात करेंगे।

सोमवार, 6 जून 2016

SHOCKING: जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बॉलर ने बनाया है धोनी से भी ज्यादा रन

SHOCKING: जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बॉलर ने बनाया है धोनी से भी ज्यादा रन


स्पोर्ट्स डेस्क. 11 जून से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। dainikbhaskar.com आपको इस सीरीज से जुड़े शॉकिंग फैक्ट्स बताएगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 10 इंडियन बैट्समैन कौन हैं। आमतौर पर इस लिस्ट में बैट्समैन ही होते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसबार एक बॉलर भी टॉप10 लिस्ट में शामिल है और उसने टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी से भी ज्यादा रन बनाए हैं। कौन है वो बॉलर....
- आरपी सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धोनी से भी ज्यादा रन बनाए हैं।
- धोनी ने 3 मैच में 208 रन बनाए हैं और तीनों मैचों में हाफ सेन्चुरी लगाई है।
- आरपी सिंह ने एक हाफ सेन्चुरी लगाई है और उनका हाइएस्ट स्कोर 56 रन है। 

राज्यसभा इलेक्शन: कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर, कर्नाटक के 14 MLAs को भेजा मुंबई

नई दिल्ली/बेंगलुरु.कांग्रेस ने कर्नाटक के 14 विधायकों को मुंबई के एक होटल में भेजा है। राज्यसभा इलेक्शन को लेकर हो रही हॉर्स ट्रेडिंग का स्टिंग सामने आने के बाद ऐसा किया गया है। 11 जून को यहां चार राज्यसभा सीटों के लिए पांच कैंडिडेट्स के बीच वोटिंग होनी है। क्या बगावत से डरी है कांग्रेस...
- राज्यसभा में कर्नाटक की 12 सीटें हैं। फिलहाल 4 कांग्रेस और 5 बीजेपी के पास हैं। जेडीएस-निर्दलीय के पास 2 सीटें हैं, जबकि एक सीट विजय माल्या के इस्तीफे से खाली हुई है।
- इलेक्शन को देखते हुए कर्नाटक में कांग्रेस कुछ दिनों से निर्दलीय विधायकों से संपर्क साध रही थी।
- पिछले दिनों दो स्टिंग भी सामने आए थे। इसमें कांग्रेस कैंडिडेट केसी राममूर्ति एक निर्दलीय विधायक को करोड़ों की मदद देने की बात कहते दिखे थे।
- स्टेट बीजेपी प्रेसिडेंट बीएस येदियुरप्पा ने राज्यसभा इलेक्शन के लिए विधायकों को पैसे ऑफर करने के पीछे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का हाथ बताया है।
- बीजेपी और जेडीएस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की शिकायत इलेक्शन कमीशन से की है।
राज्यसभा में क्या है सिचुएशन?
- 245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
- कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं। 
- इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
- 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।
बंगाल में साइन कराया गया था बॉन्ड
- कांग्रेस ने पिछले महीने हाल के इलेक्शन में जीते सभी 44 विधायकों से स्टाम्प पेपर पर साइन कराए थे।
- बॉन्ड में लिखा था कि सभी विधायक पार्टी प्रेसिडेंट सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति वफादारी रखेंगे।
- कांग्रेस को डर था कि उसके विधायक कहीं तृणमूल में शामिल ना हो जाएं।
क्या उत्तराखंड से कांग्रेस ने लिया सबक?
- बता दें कि कांग्रेस की सरकार वाले उत्तराखंड में कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत कर दी थी।
- 9 विधायकों के बागी होने के बाद हरीश रावत की सरकार गिर गई। हालांकि, कुछ दिन पहले कांग्रेस सरकार ने फिर बहुमत साबित कर दिया।
- केंद्र की सिफारिश पर उत्तराखंड में प्रेसिडेंट रूल भी लगा। विधायकों की खरीद-फरोख्त के स्टिंग में हरीश रावत सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं

शनिवार, 4 जून 2016

पांच देशों के दौरे पर रवाना मोदी, अफगानिस्तान में करेंगे डैम का इनॉगरेशन




नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह पांच देशों के दौरे पर रवाना हो चुके हैं। आज वे हेरात शहर में डैम के इनॉगरेशन के लिए अफगानिस्तान पहुंचने वाले हैं। इसके बाद वे कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मेक्सिको जाएंगे। 6 दिन के इस दौरे में वे 45 घंटे यानी करीब दो दिन हवा में रहेंगे। इस दौरान सभी पांच देशों में 40 से ज्यादा ऑफिशियल प्रोग्राम्स में हिस्सा लेंगे। क्यों अफगानिस्तान जा रहे हैं मोदी...
- मोदी पिछले दो साल में 50 से ज्यादा देशों का दौरा कर चुके हैं। 
- इस दौरे पर टेक्नालॉजी ट्रांसफर, फॉरेन इन्वेस्टमेंट और बिजनेस पर फोकस रहेगा। 
- इसके अलावा, भारत न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप की मेंबरशिप पाने के लिए इन देशों से समर्थन भी जुटाएगा। इस पर इसी महीने फैसला होना है। 
- अमेरिका, स्विट्जरलैंड और मैक्सिको इस 48 मेंबर वाले स्पेशल ग्रुप में शामिल हैं। अमेरिका पहले ही भारत का सपोर्ट कर चुका है।
मेक्सिको से होगी वापसी
- मेक्सिको से लौटते वक्त मोदी का प्लेन फ्यूल भरवाने के लिए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में लैंडिंग करेगा। 
- मोदी इस मौके को जर्मनी के साथ दोतरफा बातचीत में भुना सकते हैं। इसी तरह, मोदी पिछले साल आयरलैंड में रुके थे।
पहला पड़ाव : अफगानिस्तान (4 जून) : हेरात का करेंगे दौरा
क्यों जा रहे हैं?
- यहां मोदी 551 मीटर लंबे सलमा डैम की शुरुआत करेंगे।
- भारत की मदद से बने सलमा डैम पर 1437 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 1976 में यह डैम गृहयुद्ध में तबाह हो गया था। 
- अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में चिश्ती शरीफ के पास हरिरुद नदी पर भारत ने सलमा बांध बनवाया है।
- इस बांध को बनाने का फैसला जनवरी 2006 में लिया गया था। उसी साल काम शुरू हुआ। यह 107 मीटर ऊंचा, 550 मीटर लंबा और 500 मीटर चौड़ा है।
- वैसे तो ये डैम एक साल पहले ही बन गया था, लेकिन पिछले साल जुलाई में इसके गेट बंद कर दिए गए।
- नदी में पानी का बहाव कम होने से करीब 20 किलोमीटर लंबे और 3.7 किलोमीटर चौड़े इस डैम को भरने में एक साल लग गया।
- इस पर 42 मेगावाट बिजली भी बनाई जाएगी। इससे करीब 80 हजार हेक्टेयर खेतों में सिंचाई भी हो सकेगी।
- बता दें कि मोदी ने पिछले साल अफगानिस्तान के नए पार्लियामेंट हाउस का भी उद्घाटन किया था। ये भी भारत ने ही बनवाया है।
स्ट्रैटजिक इम्पॉर्टेंस: तालिबान की पैठ बढ़ रही है। ऐसे में, मोदी का यह दौरा राष्ट्रपति अशरफ गनी को मजबूती देगा।
EXPERT VIEW : अफगानिस्तान का दौरा अहम क्यों?
- फॉरेन मामलों के एक्सपर्ट रहीस सिंह बताते हैं- "अफगानिस्तान दौरा अहम है, क्योंकि ईरान से चाबहार समझौते के बाद अफगानिस्तान के जरांज-डेलारम हाइवे की अहमियत बढ़ गई है। भारत को इसका फायदा उठाने के लिए अफगानिस्तान के साथ मिलकर नई कोशिशें करनी होंगी। लेकिन इसका स्ट्रैटजिक फायदा तभी मिलेगा, जब वह पाक को बड़ा भाई मानने के सिंड्रोम से बाहर आए।"

मोदी के दौरों का मेन एजेंडा क्या है?
- एक्सपर्ट रहीस सिंह के मुताबिक, "मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्मार्ट सिटी मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। लेकिन जरूरी कैपिटल और टेक्नोलॉजी का इन्फ्लो भारत की तरफ नहीं दिखा है। सुस्त नौकरशाही, हाई टैक्स रेट्स और स्किल्ड वर्कर्स की कमी के चलते इन्वेस्टर्स उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। मोदी इन कमियों को दूर करने का भरोसा जगा सकते हैं।"