नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान अब भारत से बदला लेने की रणनीति बनाने में जुडा हुआ है। पाकिस्ता की खुफिया एजेंसी आईएसआई की बौखलाहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से कहा है कि किसी भी तरह हमला करके इसका बदला लिया जाए।मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जेईएम प्रमुख मसूद अजहर फिर से भारतीय संसद पर हमले की योजना बना रहा है। इससे पहले अफजल गुरु ने 2001 में भारतीय संसद को निशाना बनाया था। सुरक्षाबलों के सूत्रों से पता चला है कि भारतीय खुफिया एजेंसी और जम्मू-कश्मीर की सीआईडी को इस बारे में आगाह किया गया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि अगर फिदायीन संसद पर हमला करने में नाकामयाब होते हैं तो वे दिल्ली सचिवालय पर अटैक करेंगे। उनकी टारगेट लिस्ट में दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर और लोटस टेंपल भी शामिल है।जैश आकाओं का निर्देश है कि अगर किसी मशहूर जगह पर हमला न हो पाया तो भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाया जाए। मसलन बाजार या शॉपिंग मॉल। भारत की खुफिया एजेंसियों ने इस बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को आगाह कर दिया है और ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने की तैयारी है। राजधानी दिल्ली को सबसे ज्यादा खतरा जैश-ए-मोहम्मद और मौलाना अब्दुर रहमान (कोड नाम एमएआर) की अगुवाई वाले आतंकी समूह जैशुल-हक तंजीम से है। कांधार (अफगानिस्तान) में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी-814 को हाईजैक करने में अब्दुर रहमान का बड़ा रोल था।
सोमवार, 10 अक्टूबर 2016
शनिवार, 8 अक्टूबर 2016
जवानों के खून की दलाली की बात कर राहुल ने सेना का अपमान किया, सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस को गर्व क्यों नहीं होता: शाह
नई दिल्ली.राहुल गांधी के मोदी के बारे में दिए बयान पर बीजेपी ने शुक्रवार को एतराज जताया। अमित शाह ने कहा, ''सर्जिकल स्ट्राइक पर पूरा देश और बीजेपी गर्व महसूस करती है। आपको भी होना चाहिए, लेकिन आपको आपत्ति है तो आपके मूल में ही खोट है। जवानों के खून की दलाली की बात करके राहुल ने सेना की वीरता का अपमान किया है। मैं राहुल से पूछना चाहता हूं कि शहादत की दलाली कैसे होती है? राहुल को आलू की फैक्ट्री पर ही ध्यान देना चाहिए। उनकी किसानों पर समझ इसी तक सीमित है।'' शाह ने कहा- दलाली तो कोयला-बोफोर्स में हुई...
- यूपी में किसान यात्रा खत्म कर दिल्ली पहुंचे राहुल ने गुरुवार रात कहा था, "जो हमारे जवान हैं, जिन्होंने अपना खून दिया है जम्मू-कश्मीर में, जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया है, उनके खून के पीछे आप छुपे हुए हो। उनकी आप दलाली कर रहे हो। ये बिल्कुल गलत है। हिंदुस्तान की सेना ने हिंदुस्तान का काम किया है। आप अपना काम कीजिए।"
- जब बयान की अलोचना हुई तो राहुल ने ट्वीट कर सफाई में कहा, ''मैं सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के सपोर्ट में हूं। इसकी निंदा नहीं करता हूं, लेकिन राजनीतिक पोस्टरों में सेना का इस्तेमाल गलत है।''
- बता दें कि कुछ दिन पहले ही राहुल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी ने ढाई साल में पहली बार पीएम जैसा काम किया।
- बता दें कि कुछ दिन पहले ही राहुल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी ने ढाई साल में पहली बार पीएम जैसा काम किया।
अमित शाह ने और क्या कहा?
खुशी
- अमित शाह ने कहा, ''सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश की मीडिया ने इसकी सराहना की। इससे सेना का मनोबल बढ़ा है। मीडिया ने आतंकी ठिकानों को लेकर पाकिस्तान को एक्सपोज किया है। जब सर्जिकल स्ट्राइक पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए तो खोजी पत्रकारों ने सरहद के उस पार की सच्चाई सामने लाई।''
- "सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूरा देश और बीजेपी गर्व महसूस करती है।"
दलाली
- ''सेना के ऑपरेशन पर कुछ पार्टियों ने सवाल उठाए। बीजेपी इसकी निंदा करती है। सेना की वीरता पर सवालिया निशान लगाने वालों ने शहीदों का अपमान किया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर ऐसे बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं।''
- ''केजरीवाल ने सबसे पहले स्ट्राइक के सबूत मांगे थे, जिसके बाद पाकिस्तान में #PakStandsWithKejriwal और #KejriwalSupportPakistan ट्रेन्ड में आया। आप समझ सकते हैं कि उनके बयान का क्या असर पड़ा है।''
- ''राहुल किस चीज की दलाली की बात कर रहे हैं? कोयला और बोफोर्स में किसने दलाली की? दलाली शब्द कांग्रेस के दिमाग में पहले से है। मैं राहुल से पूछना चाहता हूं कि शहादत की कैसे दलाली होती है? उनके बयान से सेना का मनोबल कम हुआ है।''
- ''मोदीजी को कभी मौत के सौदागर, कभी जहर की खेती करने वाला और अब खून की दलाली करने वाला बताया है। जब मौत के सौदागर कहा तो हम जीतकर आए। जब जहर की खेती की बात तब भी हम जीते।''
- ''केजरीवाल ने सबसे पहले स्ट्राइक के सबूत मांगे थे, जिसके बाद पाकिस्तान में #PakStandsWithKejriwal और #KejriwalSupportPakistan ट्रेन्ड में आया। आप समझ सकते हैं कि उनके बयान का क्या असर पड़ा है।''
- ''राहुल किस चीज की दलाली की बात कर रहे हैं? कोयला और बोफोर्स में किसने दलाली की? दलाली शब्द कांग्रेस के दिमाग में पहले से है। मैं राहुल से पूछना चाहता हूं कि शहादत की कैसे दलाली होती है? उनके बयान से सेना का मनोबल कम हुआ है।''
- ''मोदीजी को कभी मौत के सौदागर, कभी जहर की खेती करने वाला और अब खून की दलाली करने वाला बताया है। जब मौत के सौदागर कहा तो हम जीतकर आए। जब जहर की खेती की बात तब भी हम जीते।''
किसान
- ''हम बयानों पर नहीं, सेना की बुलेट पर भरोसा करते हैं। हमारी सरकार हर मौके पर सेना के साथ खड़ी है। कांग्रेस हम पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। 1971 की लड़ाई के बाद अखबार खोल कर देख लें, हमारे नेताओं ने कोई बयान नहीं दिया। राहुल को बड़े मुद्दों पर बयान देने के बजाय आलू की फैक्ट्री पर ध्यान देना चाहिए।''
- ''राहुल के बयान की निंदा करता हूं। दलाली शब्द को कांग्रेस अपने पास ही रखे। हम जय जवान वाले लोग हैं।''
- ''राहुल के बयान की निंदा करता हूं। दलाली शब्द को कांग्रेस अपने पास ही रखे। हम जय जवान वाले लोग हैं।''
- आपको बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में अमेठी में किसानों से कहा था, "आप सभी इस इलाके में आलू की फैक्ट्री लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन आप लोगों को समझना चाहिए कि मैं विपक्षी नेता हूं। मैं सरकार पर सिर्फ दबाव बना सकता हूं। फैसला नहीं कर सकता। मैं किसानों के लिए आलू की फैक्ट्री नहीं लगा सकता।"
'कांग्रेस देश के उत्साह के साथ है या पाक की निराशा के साथ?'
- ''यूपी में किसी तहसील अध्यक्ष ने अगर पोस्टर लगा दिया तो इसे बीजेपी का पोस्टर नहीं माना जाना चाहिए। हमारे किसी बड़े नेता ने ऐसा नहीं किया। ये अचीवमेंट सेना का है और दृढ़ इच्छाशक्ति पीएम मोदी की। कांग्रेस सेना के साथ नहीं है। उसे सेना और देश के लोगों के उत्साह के साथ होना चाहिए। लेकिन वह पाकिस्तान की निराशा के साथ नजर आ रही है।''
कांग्रेस की तरफ से सिब्बल ने दिया जवाब
- शाह के बाद कांग्रेस की तरफ से कपिल सिब्बल ने कहा- '"जिन्होंने जेल की हवा खाई हो, जो तड़ीपार हुए हो, जिनके खिलाफ मर्डर के केस हो, वो आज हमें बताएगें कि किसके मूल में खोट है? हम नहीं सोचते थे कि बीजेपी इतनी गिर जाएगी।''
- ''जिन्होंने आजादी दिलाई वे (शाह) उनके लिए कह रहे हैं कि उनमें खोट है। अटलजी जिन्हें दुर्गा कहते थे उनके लिए बोल रहे हैं कि उनमें खोट है।''
- ''ये बड़ी बात कह रहे हैं कि आजादी के बाद पहली बार सेना ने LoC पार की, पता नहीं कितना इतिहास जानते हैं। 1965 में क्या मोदी, पर्रीकर और अमित शाह ने LoC पार की थी?''
- ''सेना की कामयाबी पर राजनीति बंद करें, सेना को उसका काम करने दें। पॉलिटिकल प्रोपैगैंडा छोड़ दीजिए। जैसी बयानबाजी हो रही है, वह देश और सेना के लिए सही नहीं है।"
- ''ये बड़ी बात कह रहे हैं कि आजादी के बाद पहली बार सेना ने LoC पार की, पता नहीं कितना इतिहास जानते हैं। 1965 में क्या मोदी, पर्रीकर और अमित शाह ने LoC पार की थी?''
- ''सेना की कामयाबी पर राजनीति बंद करें, सेना को उसका काम करने दें। पॉलिटिकल प्रोपैगैंडा छोड़ दीजिए। जैसी बयानबाजी हो रही है, वह देश और सेना के लिए सही नहीं है।"
# किसने क्या कहा?
1. अरविंद केजरीवाल:''सेना की शहादत को खून की दलाली बोला है, ये ठीक नहीं है, हम इसकी आलोचना करते हैं। मैं कह चुका हूं कि यह समय ऐसा है जब सरहद पर तनाव है। हमें मतभेद दूर करके सेना के साथ खड़े रहना चाहिए। पीएम देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठा रहे हैं, उसमें उनका साथ देना चाहिए।''
2. सुब्रमण्यम स्वामी:''राहुल ने या तो तालीम नहीं ली है या पीएम के खिलाफ ऐसा बयान देने के लिए उनको अपना दिमागी इलाज करा लेना चाहिए।''
3. मायावती:हमें सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जवानों को सैल्यूट करना चाहिए। बीजेपी इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश न करे, यह पूरी तरह से गलत होगा।
4. लालू यादव:''सेना को अपना काम करने दें, शक नहीं करना चाहिए। देश की सेना और जनता किसी का भी मुकाबला करने के लिए तैयार है। राहुल ठीक से मैटर को नहीं रख पाए। क्यों कंडेम करूं? केजरीवाल धरती में गड़ते जा रहे हैं। रोज उनका कोई न कोई मंत्री फंसता है।''
ग्राउंड पर विराट की सफाई को देख मोदी ने TWEET कर कहा- लोग आपसे इन्सपायर होंगे
इंदौर.प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां ग्राउंड पर कूड़ा साफ किया। उन्होंने मैदान पर पड़ी कुछ बोतलों को उठाकर एक ड्रम में डाला। उनकी यह खबर मीडिया में आते ही नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा- 'आपके इस काम से लोग इन्सपायर होंगे।' बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच शनिवार से खेला जाएगा। मोदी ने और क्या लिखा...
- मोदी ने कोहली को लिखा- "डियर कोहली, मैंने एक न्यूज चैनल पर आपको क्लीन इंडिया कैम्पेन से जुड़ा देखा, आपकी यह छोटी-सी कोशिश सभी को इन्सपायर करेगी।"
- विराट ने भी जवाब में ट्वीट कर पीएम को थैंक्स कहा। उन्होंने लिखा-" धन्यवाद सर! हम सभी इस देश को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपसे मिली तारीफ से गर्व महसूस कर रहा हूं।"
- इससे पहले, जब विराट स्टेडियम के मैदान पर कूड़ा साफ कर रहे थे, तो उन्हें ऐसा करते देख स्टेडियम का स्टाफ भाग कर उनके पास पहुंचा, लेकिन विराट ने उनसे कहा- "गंदगी हमने फैलाई है, तो साफ भी हमें ही करना होगा।"
गांधी जयंती पर इडेन गार्डन में की थी टीम इंडिया ने सफाई
- इससे पहले टीम इंडिया ने गांधी जयंती पर इडेन गार्डन में सफाई की थी। पीएम नरेंद्र मोदी के क्लीन इंडिया कैम्पेन के सेकेंड एनिवर्सरी पर विराट कोहली के साथ टीम के बाकी प्लेयर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया था।
- बीसीसीआई के प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर भी प्लेयर्स के साथ झाड़ू लगाते देखे गए। बाद में अनुराग ने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया।
- इसमें टीम इंडिया के कप्तान विरोट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और बाकी प्लेयर्स स्टेडियम में फैले कचरे को साफ करते दिख रहे हैं।
- टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने भी इसमें शिरकत की।
- दरअसल, पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को ही क्लीन इंडिया कैम्पेन शुरू किया था। वाराणसी के अस्सी घाट पर मोदी ने फावड़ा चलाकर इस कैम्पेन की शुरुआत की थी।
- टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने भी इसमें शिरकत की।
- दरअसल, पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को ही क्लीन इंडिया कैम्पेन शुरू किया था। वाराणसी के अस्सी घाट पर मोदी ने फावड़ा चलाकर इस कैम्पेन की शुरुआत की थी।
- उस मौके पर देश की कई हस्तियों को नाॅमिनेट कर सफाई के लिए लोगों को इन्स्पायर करने का जिम्मा भी दिया था।
देश में मैसूर सबसे साफ शहर
- देश के साफ शहरों की 2016 की लिस्ट में मैसूर टॉप पर है।
- दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ और तीसरे नंबर पर तिरुचिरापल्ली है। नई दिल्ली चौथे नंबर पर है।
- भारत सरकार ने इसी साल 15 फरवरी को यह सर्वे रिपोर्ट जारी की थी।
- पिछली बार इस लिस्ट में 476 शहर थे। इस बार सिर्फ 73 हैं। मैसूर तब भी देश का सबसे स्वच्छ शहर था, इस बार भी है।
- पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी टॉप 10 गंदे शहरों में 9th नंबर पर है।
- देश के साफ शहरों की 2016 की लिस्ट में मैसूर टॉप पर है।
- दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ और तीसरे नंबर पर तिरुचिरापल्ली है। नई दिल्ली चौथे नंबर पर है।
- भारत सरकार ने इसी साल 15 फरवरी को यह सर्वे रिपोर्ट जारी की थी।
- पिछली बार इस लिस्ट में 476 शहर थे। इस बार सिर्फ 73 हैं। मैसूर तब भी देश का सबसे स्वच्छ शहर था, इस बार भी है।
- पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी टॉप 10 गंदे शहरों में 9th नंबर पर है।
सोमवार, 19 सितंबर 2016
कश्मीर: उरी में फिर धमाके की आवाज, 5 किमी का क्षेत्र सील!
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आर्मी कैंप के हेडक्वार्टर मेें आज सुबह फिर से एक धमाके की आवाज सुनाई दी है। गौरतलब है कि कल उरी में आर्मी कैंप हैडक्वार्टर में आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए।
अब आज सुबह फिर से धमाके की आवाज ने लोगों को दहशत में ला दिया है। धमाका इतना तेज था कि करीब 5 किमी के क्षेत्र में धमाके की आवाज सुनाई दी है। हांलाकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह धमाका किस चिज का था। कयास लगाए जा रहे हैे कि हो सकता है भारतीय सुरक्षा बल आतंकियों के हथियारों को नष्ट कर रहे हैं।
वैसे आर्मी कैंप के आस पास के 5 किमी तक के क्षेत्र को सील कर रखा है। इस क्षेत्र में ना तो कोई सरकारी गाडी और ना ही कोई प्राइवेट गाडी आ जा सकती है। वहीं इस हमले पर गृह मंत्रालय में राजनाथ सिंह की अगुवाई में एक हाई लेवल मिटिंग चल रही है। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर भी हिस्सा ले रहे हैं।
रविवार, 18 सितंबर 2016
जम्मू-कश्मीर में आर्मी हेडक्वार्टर पर सुसाइड अटैक: फायरिंग और धमाकों की आवाजें, तार काटकर बेस में घुसे आतंकी
श्रीनगर. जम्मू -कश्मीर में सेना के हेडक्वाटर पर आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया है। इस वक्त भी धमाके और फायरिंग की तेज आवाजें आ रही है। हमला लाइन ऑफ़ कंट्रोल के नज़दीक उरी सेक्टर में मौजूद सेना के बेस हुआ में हुआ। सुरक्षा बालों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। तार काटकर बेस में घुसे आतंकी...
- सूत्रों के मुताबिक हमला सुबह 5.30 बजे के करीब हुआ। उरी बेस में अंदर आतंकियों के घुसने की खबर है।
- कहा जा रहा है आतंकी बेस में तार काटकर घुसे हैं। उनकी सही-सही संख्या का पता नहीं चला है। हालांकि वे दो से ज्यादा बताए जा रहे हैं।
- बता दें कि एक बैरक में आग लगने की खबर है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट है।
शनिवार, 17 सितंबर 2016
67वें जन्मदिन पर मां का आर्शीवाद लेने पहुंचे पीएम मोदी.
सूरत। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के दिन आज सुबह मोदी अपनी मां से मिलने गुजरात पहुंचे। मां के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने उनके पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी तीसरी बार अपनी मां से मिलने पहुंचे हैं। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनाएंगे। नरेन्द्र मोदी के इस जन्मदिन पर कुछ खास होने वाला है। हो सकता है पीएम मोदी के इस जन्मदिन पर तीन विश्व रिकॉर्ड बन जाएं। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात के नवसारी में मनाएंगे।
नवसारी में मोदी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में तीन गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। दरअसल इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार की ओर से 11,223 दिव्यांगों को 17,000 सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। साथ ही आयोजकों का उद्देश्य व्हीलचेयर पर सबसे ज्यादा लोगों के साथ कोई लोगो या तस्वीर बनाने का होगा। यह विश्व रिकॉर्ड बन सकता है।
इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड अमेरिका के नाम है जहां 2010 में 346 व्हीलचेयर के साथ रिकॉर्ड बना था। अब यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो सकता है क्योकीं मोदी के जन्मदिन पर 1000 लोग व्हीलचेयर पर होंगे। साथ ही श्रवण शक्ति खो चुके 1000 लोगों को कान की मशीनें बांटी जाएंगी। यह भी एक विश्व रिकॉर्ड बन सकता है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है।
एक अन्य रिकॉर्ड बनाने के लिए मोदी के जन्मदिन पर 1500 ऑयल लैंप एक ही जगह पर एक साथ बनाए जाएंगे। इन रिकॉर्डो की निगरानी के लिए गिनेस के अधिकारी भी नवसारी में मौजूद रहेंगे। 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में 11 हजार से अधिक दिव्यांगों को करीब 10.7 करोड रुपये के नि:शुल्क सहायक उपकरण तथा प्रमाण पत्र आदि दिए जाएंगे।
इस रिकॉर्ड में पिछडे सचिन और कोहली जैसे दिग्गज
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड हैं। दोनों ने अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं। लेकिन आज हम आपको जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी टॉप-10 की सूची में इनका नाम नहीं होना आपको हैरान कर सकता है।
भारतीय पिचों को बल्लेबाजों की सैरगाह कहा जाता है, लेकिन पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले सचिन व कोहली यहां किसी एक पारी में इतना बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए कि वे टॉप 10 में शामिल हो पाते।
सचिन की भारत में सबसे बड़ी पारी 217 रन की है, जो उन्होंने 1999 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। वे 14वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर, कोहली की पारी 192वें नंबर पर आती है। कोहली ने फरवरी 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रन बनाए थे।
आईए अब नजर डालें घर में टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 10 सबसे बड़ी पारियां
वीरेंद्र सहवाग
टेस्ट कब से शुरू : 26 मार्च 2008
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 319 रन, 304 गेंद, 42 चौके, 5 छक्के
नतीजा : ड्रा
वीरेंद्र सहवाग
टेस्ट कब से शुरू : 2 दिसंबर 2009
कहां : मुंबई (बीएस)
विरुद्ध : श्रीलंका
पारी का विवरण : 293 रन, 254 गेंद, 40 चौके, 7 छक्के
नतीजा : भारत पारी और 24 रन से जीता
वीवीएस लक्ष्मण
टेस्ट कब से शुरू : 11 मार्च 2001
कहां : कोलकाता
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : 281 रन, 452 गेंद, 44 चौके
नतीजा : भारत 171 रन से जीता
सौरव गांगुली
टेस्ट कब से शुरू : 8 दिसंबर 2007
कहां : बेंगलुरू
विरुद्ध : पाकिस्तान
पारी का विवरण : 239 रन, 361 गेंद, 30 चौके, 2 छक्के
नतीजा : ड्रा
सुनील गावसकर
टेस्ट कब से शुरू : 24 दिसंबर 1983
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : वेस्टइंडीज
पारी का विवरण : नाबाद 236 रन, 425 गेंद, 23 चौके
नतीजा : ड्रा
विनू मांकड़
टेस्ट कब से शुरू : 6 जनवरी 1956
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : 231 रन, 21 चौके
नतीजा : भारत पारी और 109 रन से जीता
विनोद कांबली
टेस्ट कब से शुरू : 13 मार्च 1993
कहां : दिल्ली
विरुद्ध : जिम्बाब्वे
पारी का विवरण : 227 रन, 301 गेंद, 28 चौके
नतीजा : भारत पारी और 13 रन से जीता
विनोद कांबली
टेस्ट कब से शुरू : 19 फरवरी 1993
कहां : मुंबई
विरुद्ध : इंग्लैंड
पारी का विवरण : 224 रन, 411 गेंद, 23 चौके
नतीजा : भारत पारी और 15 रन से जीता
महेंद्र सिंह धोनी
टेस्ट कब से शुरू : 22 फरवरी 2013
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : 224 रन, 265 गेंद, 24 चौके, 6 छक्के
नतीजा : भारत 8 विकेट से जीता
पॉली उमरीगर
टेस्ट कब से शुरू : 19 नवंबर 1955
कहां : हैदराबाद (डेक्कन)
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : 223 रन, 26 चौके
नतीजा : ड्रा
भारतीय पिचों को बल्लेबाजों की सैरगाह कहा जाता है, लेकिन पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले सचिन व कोहली यहां किसी एक पारी में इतना बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए कि वे टॉप 10 में शामिल हो पाते।
सचिन की भारत में सबसे बड़ी पारी 217 रन की है, जो उन्होंने 1999 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। वे 14वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर, कोहली की पारी 192वें नंबर पर आती है। कोहली ने फरवरी 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रन बनाए थे।
आईए अब नजर डालें घर में टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 10 सबसे बड़ी पारियां
वीरेंद्र सहवाग
टेस्ट कब से शुरू : 26 मार्च 2008
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 319 रन, 304 गेंद, 42 चौके, 5 छक्के
नतीजा : ड्रा
वीरेंद्र सहवाग
टेस्ट कब से शुरू : 2 दिसंबर 2009
कहां : मुंबई (बीएस)
विरुद्ध : श्रीलंका
पारी का विवरण : 293 रन, 254 गेंद, 40 चौके, 7 छक्के
नतीजा : भारत पारी और 24 रन से जीता
वीवीएस लक्ष्मण
टेस्ट कब से शुरू : 11 मार्च 2001
कहां : कोलकाता
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : 281 रन, 452 गेंद, 44 चौके
नतीजा : भारत 171 रन से जीता
सौरव गांगुली
टेस्ट कब से शुरू : 8 दिसंबर 2007
कहां : बेंगलुरू
विरुद्ध : पाकिस्तान
पारी का विवरण : 239 रन, 361 गेंद, 30 चौके, 2 छक्के
नतीजा : ड्रा
सुनील गावसकर
टेस्ट कब से शुरू : 24 दिसंबर 1983
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : वेस्टइंडीज
पारी का विवरण : नाबाद 236 रन, 425 गेंद, 23 चौके
नतीजा : ड्रा
विनू मांकड़
टेस्ट कब से शुरू : 6 जनवरी 1956
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : 231 रन, 21 चौके
नतीजा : भारत पारी और 109 रन से जीता
विनोद कांबली
टेस्ट कब से शुरू : 13 मार्च 1993
कहां : दिल्ली
विरुद्ध : जिम्बाब्वे
पारी का विवरण : 227 रन, 301 गेंद, 28 चौके
नतीजा : भारत पारी और 13 रन से जीता
विनोद कांबली
टेस्ट कब से शुरू : 19 फरवरी 1993
कहां : मुंबई
विरुद्ध : इंग्लैंड
पारी का विवरण : 224 रन, 411 गेंद, 23 चौके
नतीजा : भारत पारी और 15 रन से जीता
महेंद्र सिंह धोनी
टेस्ट कब से शुरू : 22 फरवरी 2013
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : 224 रन, 265 गेंद, 24 चौके, 6 छक्के
नतीजा : भारत 8 विकेट से जीता
पॉली उमरीगर
टेस्ट कब से शुरू : 19 नवंबर 1955
कहां : हैदराबाद (डेक्कन)
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : 223 रन, 26 चौके
नतीजा : ड्रा
सदस्यता लें
संदेश (Atom)