शनिवार, 3 सितंबर 2016

गर्ल्स ने क्यों उड़ाई विधायकों की मजाक, बोली- गहलोत चुप हैं इसलिए कांग्रेस की दुर्गति

जयपुर।राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही देखने आई जयपुर के एमजीडी स्कूल की गर्ल्स भी खुद को बेहद शर्मिंदा महसूस कर रही थीं। सदन में हंगामे, मार्शल की कार्रवाई और स्पीकर के रवैये और गहलोत की चुप्पी पर वे अवाक थीं। बोलीं- क्या यही होती है सदन की कार्यवाही। तब ही तो प्रदेश का यह हाल हो रहा है। और क्या-क्या बोली ये छात्राएं...

- हम बता दें कि राजस्थान विधानसभा का यह सत्र मुख्य रूप से जीएसटी बिल को पारित कराने के लिए बुलाया गया था।
- इसी सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही देखने ये छात्राएं यहां आई थीं।
- सदन में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की, हंगामा किया। फिर स्पीकर ने उन्हें मार्शल के माध्यम से बाहर निकलवा दिया।
- इसे देख वे चौंक गईं। इन गर्ल्स के बाहर निकलने पर उन्होंने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी।
- गर्ल्स बोलीं- आश्चर्य है। ऐसे हंगामा होता है क्या यहां। क्या इसे ही पूरा देश सदन की कार्यवाही कहता है क्या।
- क्या ये विधायक ऐसे ही हल्ला मचाते हैं।
वे तो कानून बनाने वालों को बहुत गंभीर मानती थीं
- असल में छात्राएं बड़ी उम्मीद के साथ यहां आई थीं। सोचा था कि कानून बनाने वाले विधायक देखते हैं कैसे विधायी कार्य पूरे करते हैं।
- कैसे आम लोगों की समस्याओं को सदन में उठाते हैं। उन पर सरकार किस तरह रिएक्शन देती है। कैसे उन कामों को पूरा कराने की बात करती है।
- हुआ उलटा। छात्राओं का कहना था कि उनकी उम्मीद तो टूट ही गई।
- वे बोली- उन्हें आश्चर्य है कि विधानसभा में इस तरह लड़ाई होती है।
- मार्शल कैसे काम में बाधा डालने वाले विधायकों को बाहर निकाल देते हैं।
गहलोत अंकल ने यहां भी कुछ नहीं किया, इसलिए ही तो कांग्रेस की ये हालत हो गई
- ये स्कूली गर्ल्स पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अच्छी तरह पहचानती थीं।
- वे उनकी हर हरकत पर नजर गड़ाए हुए थीं।
- बाहर आकर बोलीं- गहलोत अंकल तो सदन में चुपचाप बैठे रहे।
- वे तो कांग्रेसी हैं, तो फिर उन्होंने हंगामा करने वाले कांग्रेसी विधायकों का साथ क्यों नहीं दिया।
- कहा- हंगामा होता रहा, लेकिन अशोक गहलोत ने कुछ नही किया।
- गर्ल्स चुटकी लेने में भी पीछे नहीं रहीं। बोलीं- गहलोत अंकल चुप रहे, कुछ किया नहीं, इसीलिए तो कांग्रेस की आज ये हालत हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें