मंगलवार, 6 सितंबर 2016

कैट नहीं गईं स्कूल, सलमान ने बीच में छोड़ा कॉलेज, ऐसी रही इन सेलेब्स की पढ़ाई

.फिल्म इंडस्ट्री में एजिकेश्नल क्वालिफिकेशन की बात की जाए तो जहां एक ओर अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और आर माधवन जैसे हाइली एजुकेटेड स्टार्स मिल जाएंगे। वहीं, कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो पढ़ाई में बहुत पीछे रहे हैं। मसलन, 'बार बार देखो' की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का बचपन करीब 18 देशों में बीता है। ट्रैवलिंग के चलते वे स्कूल में नहीं पढ़ पाईं। उनके लिए होम ट्यूटर लगा हुआ था। 14 साल की उम्र में तो कैटरीना ने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी थी। सलमान ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई...
सलमान खान कुछ साल ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने मुंबई के St. Stanislaus High School से आगे की पढ़ाई पूरी की। सलमान भी कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने बांद्रा स्थित नेशनल कॉलेज में एडमिशन लिया था।

ऐश्वर्या राय - बीच में ही छोड़ा कॉलेज
मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए ऐश्वर्या ने बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया था। दरअसल ऐश्वर्या ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से हाईस्कूल करने के बाद एक साल तक जयहिंद कॉलेज में पढ़ाई की। बाद में वो आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज गईं लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया।

आमिर खान - 12वीं के बाद नहीं की पढ़ाई
आमिर हमेशा से ही फिल्मों में करियर बनाने के लिए उत्सुक थे। पढ़ाई करने से ज्यादा उनको करियर बनाने की जल्दी थी। 12वीं के बाद आमिर ने पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया था।

आलिया भट्ट - स्कूल के बाद की पहली फिल्म
2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली आलिया ने स्कूल के बाद ही फिल्म करना शुरू कर दी थी। फिर लगातार मिल रहे फिल्मों के ऑफर के बाद अब तक उन्हें आगे की पढ़ाई करने का वक्त नहीं मिला है

रणबीर कपूर - बीच में छोड़ी कॉलेज की पढ़ाई
बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में शुरुआती पढ़ाई के बाद रणबीर कपूर ने मुंबई के एचआर कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन दो साल के बाद उन्होंने कोर्स बीच में ही छोड़ दिया और एक्टिंग का कोर्स करने न्यूयॉर्क चले गए थे।

करिश्मा कपूर - पांचवी तक की पढ़ाई
बॉलीवुड में लोलो के नाम से मशहूर करिश्मा कपूर ने सिर्फ पांचवी तक ही पढ़ाई की है। करिश्मा जब छठवीं क्लास में थीं तो उन्होंने एक्टिंग फील्ड में करियर बनाने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

शाहरुख खान - बीच में ही छोड़ी पढ़ाई
किंग खान दिल्ली के हंसराज कॉलेज के स्टूडेंट रहे हैं। इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएशन के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन करियर के लिए उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

प्रियंका चोपड़ा - मिस वर्ल्ड बनते ही छूटी पढ़ाई
लखनऊ में शुरुआती पढ़ाई के बाद प्रियंका ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई अमेरिका से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से की। मिस इंडिया बनने और मॉडलिंग में आने से पहले उन्होंने कुछ दिनों तक मुंबई का जय हिंद कॉलेज अटेंड किया था

12वी फेल हैं अर्जुन कपूर
फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अर्जुन 12वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया और अपने पिता को असिस्ट करने लगे। लगता नहीं कि अब सफल एक्टर बन चुके अर्जुन का पढ़ाई करने का कोई मूड है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें