बुधवार, 1 जून 2016

दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग तैयार, इसमें 200 Kmph की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन

दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग तैयार, इसमें 200 Kmph की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन

स्विट्जरलैंड. दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग का बुधवार को इनोगरेशन होगा। इसे बनाने में करीब दो दशक लग गए। 57 किमी लंबी ये गोटहार्ड बेस सुरंग स्विट्जरलैंड के मध्य केंटन (प्रॉविंस) उरी के इस्टफील्ड से शुरु होकर दक्षिण केंटन टिसिनो के बोडियो तक चलेगी। इससे क्या फायदा होगा, क्या है इसकी खासियत...
- इस रेल सुरंग की लंबाई 57 किमी है।
- इससे रोजाना 260 मालगाड़ियां और 65 पैसेंजर ट्रेन गुजरेंगी।
- इस ट्रैक पर ट्रेन 200 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगी।
- सी लेवल से 550 मीटर ऊपर और स्विटजरलैंड के सबसे ऊंचे माउंटेन क्रेस्ट से 2300 मीटर नीचे है।
- ज्यूरिख से उत्तरी इटली के मिलान के बीच अब 2 घंटे चालीस मिनट का समय लगेगा। जो एक घंटे कम होगा।
- इसके इनॉगरेशन के समय जर्मन चांसलर एंजिला मर्केल, फ्रांस के प्रेसिडेंट ओलांद और इटली के प्रधानमंत्री माटेओ रेंजी मौजूद रहेंगे।
क्यों बनाई गई यह सुरंग
- इस नए रेल ट्रैक को बनाने का मकसद रेल भाड़े को कम करना है।
- इसके अलावा, इसमें से ज्यादा से ज्यादा भारी सामान ले जाया सकेगा। इससे रोड ट्रांसपोर्ट पर दबाव कम हो जाएगा। इससे पॉल्यूशन भी कम होगा।
- स्विच फेडरल रेल सर्विस के मुताबिक, इस लाइन पर 9 हजार से 2020 तक 15 हजार पैसेंजर ट्रैवल करेंगे।
- यूरोपियन यूनियन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वायलेटा बुल्क ने पिछले हफ्ते इस सुरंग को यूरोप के लिए 'गाडसेंड' बताया, जो "रोटरडैम और एन्टेर्प को एड्रियाटिक के पोर्ट से जोड़ेगी।
कैसे हुआ सपना पूरा
- 1947 में सबसे पहले स्विस इंजीनियर कार्ल एडवर्ड ग्रूनर ने इसकी पहली डिजाइन बनाई थी।
- प्रोजेक्ट की बढ़ती गई कास्ट, नौकरशाही प्रोसेस में देरी, और दूसरी परेशानियों की वजह से ये प्रोजेक्ट 1999 तक टलता गया।
- तब से 17 साल में और 12 बिलियन स्विस फ्रेंक ( 12 बिलियन डॉलर या 11 बिलियन यूरो) से ज्यादा की लागत से यह सुरंग बनी है।
- इसे बनाने में इंजीनियर्स को करीब 73 तरह के रॉक्स को ब्लास्ट करना पड़ा। जिसमें कई हार्ड ग्रेनाइट और कई सॉफ्ट थे।
- 28 मिलियन टन रॉक्स को टनल के निकाला गया। इसके कन्स्ट्रक्शन के दौरान 9 वकर्स की मौत हुई।

एक घंटा कम हो जाएगा ज्यूरिख से मिलान का सफर

- दिसंबर में इस रूट पर सर्विसेस शुरू हो जाएंगी। ज्यूरिख से उत्तरी इटली के मिलान के बीच दूरी कम हो जाएगी। यह सफर दो घंटे चालीस मिनट का हो जाएगा।
- लोगों का करीब एक घंटे का समय बचेगा।
जापान की रेल सुरंग को पीछे छोड़ा
-गोटहार्ड रेल सुरंग के इनॉगरेशन के बाद यह जापान की 53.9 किमी लंबी सुरंग को पीछे छोड़ देगी।
- इंग्लैड और फ्रांस को जोड़ने वाली 50.5 किमी लंबी सुरंग अब तीसरे नंबर पर चली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें