गुरुवार, 16 जून 2016

स्मृति ने खुद को बताया 'आंटी नेशनल', बोलीं- बिहार के मंत्री के डियर कहने पर क्यों भड़कीं

नई दिल्ली. 'डियर' कहने पर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक बहस में उलझने के बाद एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने अब खुद को 'आंटी नेशनल' कहा है। साथ ही खुद को आलोचना का सामना करने वाला भी बताया है। बता दें कि स्मृति को बीते मंगलवार को बिहार के एक मिनिस्टर ने "डियर' कहा था, जिस पर उन्होंने एतराज जताया था। और क्या कहा स्मृति ने...
- उन्होंने कहा है, 'जब मैं छाेटी थी, उस वक्त लड़कियों को जवाब नहीं देने के लिए कहा जाता था। लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता था कि लड़के, लड़कियों को कितना अपमानित करते थे।'
- स्मृति ने कहा, ''अगर कोई लड़की जवाब देती भी थीं तो उसे अक्खड़ मान लिया जाता था।''
- ''सवाल ये है कि उन्हें (लड़कियों) जवाब क्यों नहीं देना चाहिए? लड़कियों को चुप रहने को क्यों कहा जाता है?''
- एचआरडी मिनिस्टर ने बीजेपी से एफिलिएटेड वेबमैगजीन thenamopatrika.com के लिए लिखे अपने एक आर्टिकल में ये कहा है।
- स्मृति ने कहा- मुझे आंटी नेशनल कहिए, फर्क नहीं पड़ता। मैं आलोचना का सामना करने में विश्वास करती हूं, इससे भागती नहीं।
ट्विटर पर ऐसे शुरू हुआ था विवाद
- दरअसल, बिहार के एजुकेशन मिनिस्टर अशोक चौधरी ने नई एजुकेशन पॉलिसी को लेकर स्मृति को ट्विटर पर 'डियर' कहकर सवाल किया था।
- इस पर स्मृति ने एतराज जताया था। बाद में इस बहस में ट्विटर यूजर्स भी कूद पड़े थे।
- अशोक चौधरी ने अपने ट्वीट में कहा था, "डियर स्मृति ईरानी जी... कभी राजनीति और भाषण से वक्त मिले तो शिक्षा नीति की तरफ भी ध्यान दें।"
- "डियर स्मृति ईरानी जी, हमें नई एजुकेशन पॉलिसी कब मिलेगी...? आपके कैलेंडर में 2015 कब खत्म होगा।"
- इसके बाद स्मृति ने इस पर अपनी पोस्ट में जवाब दिया और कहा- "महिलाओं को कब से 'डियर' कहकर संबोधित करने लगे अशोकजी?"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें