सोमवार, 28 मार्च 2016

टी 20 वर्ल्ड कप में कप्तान धोनी ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

टी 20 वर्ल्ड कप में कप्तान धोनी ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अहम मुकाबले में कप्तान धोनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (क्रिकेट के तीनों प्रारूपों) में अपने कैच तथा स्टंप की संख्या 700 तक पहुंचा दी है। वे दुनिया के ऐसे तीसरे विकेटकीपर हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
धोनी ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में तीन शिकार किए। उन्होंने तेज गेंदबाज नेहरा की गेंद पर उस्मान ख्वाजा (26) को कैच किया। इसके बाद धोनी ने डेविड वार्नर (6) को अश्विन की गेंद पर स्टंप किया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने युवराज की गेंद पर स्टीव स्मिथ (2) का कैच लपका, उनके शिकारों की संख्या 700 पहुंच गई।
34 वर्षीय भारतीय कप्तान ने 90 टेस्ट मैचों में 294 शिकार (256 कैच व 38 स्टंप) किए। उन्होंने 275 वनडे मैचों में कुल 346 शिकार (257 कैच व 89 स्टंप) किए। इसके अलावा वेे टी-20 मैचों में 50 शिकार (39 कैच व 21 स्टंप) कर चुके हैं।
इन दो दिग्गजों से पीछे हैं धोनी
इस तरह धोनी ने कुल 432 मैचों में 700 शिकार (552 कैच व 148 स्टंप) किए। दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शिकार करने वाले विकेटकीपर है। उन्होंने 467 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 998 शिकार (952 कैच व 46 स्टंप) किए। इस सूची में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट 905 शिकारों के साथ दूसरे स्थान पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें