मंगलवार, 15 मार्च 2016

BIRTHDAY SPECIAL: बॉलीवुड ने कहा- हैपी बर्थडे आलिया



BIRTHDAY SPECIAL: बॉलीवुड ने कहा- हैपी बर्थडे आलिया














ट्विटर के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स ने आलिया भट्ट को दी शुभकामनाएं...


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को 23वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर करन जौहर व आथिया शेट्टी सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने बधाई दी। आलिया इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म कपूर एंड सन्स के प्रचार में व्यस्त हैं। बधाई देने वालों में श्रद्धा कपूर, आलिया के पिता महेश भट्ट भी शामिल रहे।



आलिया ने फिल्म संघर्ष में बतौर बाल-कलाकार अभिनय किया था। उन्होंने करण जौहर के निर्देशन में बनी स्टूडेंट ऑफ� द ईयर के साथ बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की। 2014 में आई हाईवे में किए काम के लिए आलिया की काफी तारीफ� की जाती है। इसके बाद आलिया ने 2014 में ही टू स्टेट्स में काम किया। इसी साल आलिया की हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया भी आई जो सुपर हिट रही। 2015 में आई शानदार फ्लॉप रही। 2016 में आलिया की आने वाली फिल्मों में उड़ता पंजाब, कपूर एंड संस और शुद्धि शामिल हैं।



बता दे कि आलिया के पास भारत की नागरिकता नहीं है क्योंकि आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटिश (इंग्लेंड के शहर बरमिंघम) में जन्मी हैं उनके पास वहां की नागरिकता है। इसलिए आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है। इसी वजह से आलिया 2014 में हुए इलेक्शन में वोट भी नहीं दे पाई थीं।





महेश महेश भट्ट ने आलिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, मेरी बच्ची आलिया भट्ट तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो!



करन जौहर : आलिया को जन्मदिन मुबारक हो!

श्रद्धा कपूर : जन्मदिन मुबारक हो दोस्त! अधिक खुशियां और सफलता मिले और आपके सपने साकार हों।

आथिया शेट्टी : खूबसूरत लड़की आलिया भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

मिलाप जावेरी : आलिया भट्ट को जन्मदिन मुबारक हो! दिन अद्भुत रहे और साल मंगलमय हो!

सोफी चौधरी : आलिया को जन्मदिन मुबारक हो। यह साल सफलता, आनंद और खुशियों से भरा हो।

गौरी खान : आलिया भट्ट को जन्मदिन मुबारक हो। उनका जन्मदिन मेरी मां के जन्मदिन के साथ आता है। अल्लाह आपको सफल व सुखी बनाए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें