शनिवार, 26 मार्च 2016

एंटी नेशनल' सर्च करने पर गूगल दिखा रहा है JNU

एंटी नेशनल' सर्च करने पर गूगल दिखा रहा है JNU


दुनिया का सबसे दिग्गज सर्च इंजन गूगल जिस एल्गॉरिदम के दम पर अपनी ताबड़तोड़ सर्च का दम भरता है, उस एल्गॉरिदम ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। गूगल में 'एंटीनेशनल' (राष्ट्रविरोधी) और 'सेडिशन' (राजद्रोह) जैसे शब्द सर्च करने पर भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का नक्शा दिखा रहा है।
इससे पहले गूगल तब विवादों में घिर गया था, जब टॉप क्रिमिलन सर्च करने पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिख रही थी। इसके लिए गूगल ने माफी मांगकर सर्च को एडिट भी किया था। ताजा मामले पर भी गूगल ने कहा है कि इसे सुधारने के प्रयास कर रहा है।
ऐसे प्रभावित होती हैं गूगल सर्च
अभी तक यह साफ नहीं कि यह हैकर्स की शरारत है या गड़बड़ी। दरअसल गूगल के अधिकतर प्रोग्राम पहले सेभी चर्चित विषयों के आधार पर खुद में बदलाव लाते रहे हैं, जो शब्द जिस संदर्भ में चर्चित होता है, गूगल उस संदर्भ से उसे जोड़कर सर्च रिजल्ट देने लगता है। इसे ही गूगल एल्गॉरिदम भी कहते हैं। पहले भी गूगल एल्गॉरिदम में ऐसी गड़बडिय़ां सामने आ चुकी हैं। भारत के संबंध में बार-बार विवादित सर्च आने पर विवाद पैदा हो रहा है।
'तकनीकी खराबी है'
हालांकि इंटरनेट विशेषज्ञों का मानना है कि गूगल की ये कोई सोची-समझी हरकत नहीं है, बल्कि यह एक तकनीकी समस्या है। सायबर लॉ एक्सपर्ट पवन दुग्गल का कहना है, 'यह पूरा मामला कंप्यूटर नेटवर्क की गड़बड़ी का है। यह एक अनइंटेंशनल ब्लंडर हो सकता है।' दुग्गल कहते हैं कि गूगल की एल्गॉरिदम के अनुसार ही वह नतीजे दिखाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें