गुरुवार, 17 मार्च 2016

सलमान ने कैटरीना को बताया ‘बहुत मेहनती’



सलमान ने कैटरीना को बताया ‘बहुत मेहनती’



मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान कैटरीना कैफ को सबसे मेहनती स्टार मानते हैं। सलमान खान को कैटरीना कैफ का गॉडफादर माना जाता है। जब उनसे पूछा गया कि कैटरीना कैफ हमेशा यह कहती आईं हैं कि वह आज इंडस्ट्री में जो कुछ भी हैं, सलमान की वजह से हैं। सलमान ने इस बात पर कहा, ‘‘यह कैटरीना का बड़प्पन है। मैंने जिंदगी में आज तक कैटरीना कैफ से ज्यादा मेहनती स्टार नहीं देखा। वह जो कुछ भी हैं अपने मेहनत के दम पर हैं।’’

कैटरीना के बारे में और बोलते हुए सलमान खान ने कहा ‘‘कैटरीना कैफ एक मेहनती स्टार हैं। वह अपने आप पर, अपने किरदार पर बहुत मेहनत करती हैं। आप लोगों के लिए वो इंडिया की सुपर स्टार हैं। वह बहुत मेहनत करती हैं और आप लोगों को उनसे यह बात सीखनी चाहिए।’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें