गुरुवार, 17 मार्च 2016

T20 WC: गेल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 47 गेंदों में ठोकी सेन्चुरी

T20 WC: गेल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 47 गेंदों में ठोकी सेन्चुरी





मुंबई। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने बुधवार को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपना ही एक रिकॉर्ड तोड़ डाला। गेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 47 गेंदों में अंतरराष्ट्रीय टी 20 का अपना दूसरा शतक ठोका। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए। इससे पहले गेल ने साल 2007 में पहले टी 20 वर्ल्ड कप में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था।




वैसे अंतरराष्ट्रीय टी 20 सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिचर्ड लेवी के नाम है। लेवी ने 19 फरवरी 2012 को हैम्लिटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 44 गेंदों में शतक लगाया था। इस सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के ही बल्लेबाज फॉफ डू प्लेसी है। डू प्लेसी 11 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 46 गेंदों में शतक ठोका था।





गेल की तूफानी पारी आगे इंग्लैंड द्वारा दिया 183 रन का विशाल लक्ष्य छोटा नजर आ रहा था। उन्होंने आज मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए। उनकी पारी का कमाल था कि वेस्टइंडीज 11 बॉल शेष रहते हुए यह मैच जीत गया। वेस्टइंडीज ने इस मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया।

-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें