सोमवार, 18 जुलाई 2016

BIRTHDAY SPECIAL : प्रियंका चोपडा से जुडी दिलचस्प बातें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही है। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। पीसी अब महज बॉलीवुड या हॉलीवुड की नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बना रही हैं। दुनियाभर में उनके फैन्स मौजूद हैं। मगर उन्हीं से जुड़ी दिलचस्प बात है जो बहुत ही कम लोग जानते हैं
13 साल की उम्र में वह अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं। जहां उन्होंने लगभग तीन वर्ष बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया।
अमेरिका में उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना भी करना पड़ा।
अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में भी पढ़ाई की।
प्रियंका अमेरिका में मिस इंडिया की दूसरी विजेता रहीं।
उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पांचवीं भारतीय थीं।
प्रियंका अपने फैमिली के रिश्तों को काफी इंपॉर्टेंस देती हैं।
पिता अपने पिता के काफी करीब थीं, 2013 में वो दुनिया छोड़ गए।
कभी इंजीनियरिंग या साइकॉलोजी पढऩा चाहती थीं प्रियंका।
मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म-इंडस्ट्री का रुख किया।
इसके बाद 2003 में उन्होंने ‘द हीरो’ के साथ बॉलिवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक-के बाद एक हिंदी फिल्मों में काम किया।  एतराज (2004), मुझसे शादी करोगी (2004), डॉन (2006), कृष (2006), फैशन (2008), बर्फी (2012), मेरी कॉम (2014), बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए हैं।
2010 में प्रियंका को चाइल्ड राइट्स के लिए यूनिसेफ के गुडविल अम्बैसडर नियुक्त किया गया।
जल्द ही आने वाली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में प्रियंका को विक्टोरिया लीड्स नाम की खलनायिका के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में प्रियंका जैक एफ्रॉन और ड्वेन जॉनसन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी।
इससे पहले वह टेलीविजन सीरीज क्वांटिको का हिस्सा रहीं, जिसके लिए उन्हें सबसे पसंदीदा अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया।
हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाइट हाउस में उनका स्वागत किया, जहां प्रियंका ने वार्षिक वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में भाग लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें