बुधवार, 31 अगस्त 2016

वनडे क्रिकेट में हाइएस्ट स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड: इंग्लैंड ने पाक के खिलाफ बनाए 444 रन

वनडे क्रिकेट में हाइएस्ट स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड: इंग्लैंड ने पाक के खिलाफ बनाए 444 रन; आखिरी 10 ओवर में 135 रन बटोरे


पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल सीरीज में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 444 रन बनाकर वनडे में हाइएस्ट स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आखिरी 10 ओवर में उसने 135 रन बनाए। इंग्लैंड ने सीरीज के तीसरे मैच में यहां मंगलवार को यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। 2006 में श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 443 रन का स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड ने श्रीलंका से पांच गुना ज्यादा छक्के मारे। एलेक्स हेल्स ने खेली तूफानी पारी...
- हाइएस्ट स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 275 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान से सबसे ज्यादा शर्जील खान ने 58 रन बनाए।
- इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।
- इंग्लैंड के लिए ओपनर एलेक्स हेल्स ने 122 बॉल पर 4 चौके और 22 छक्के के साथ 171 रन की पारी खेली जो वनडे इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी इनिंग है। 
- इससे पहले रॉबिन स्मिथ ने 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 167 रन की पारी खेली थी। 
- हेल्स के अलावा जो रूट ने 86 बॉल पर 85, बटलर ने सात चौके और सात छक्के की मदद से 51 बॉल पर 90 रन की तूफानी पारी खेली। 
- बटलर ने अपने देश के लिये सबसे तेज हाफ सेन्चुरी का नया रिकॉर्ड बनाया। 
- उनके साथ कप्तान इयान मोर्गन 27 बॉल पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 161 रन की साझेदारी कर टीम को सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 
- इंग्लैंड का इससे पहले सबसे ज्यादा स्कोर नौ विकेट पर 408 रन था जो उसने पिछले साल बर्मिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
- इंग्लैंड ने आखिरी दस ओवरों में 135 रन जोड़े और यह भी नया रिकॉर्ड है।
पाकिस्तान के बॉलर्स की जमकर हुई धुलाई...
- पाकिस्तान के फास्ट बॉलर वहाब रियाज़ इस मैच में सबसे महंगे बॉलर साबित हुए।
- उन्होंने 10 ओवर में 110 रन दिए, वे एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके।
- हसन अली ने 10 ओवर में 74 रन देते हुए दो विकेट लिए। मोहम्मद नवाज़ 10 ओवर में 62 रन देकर एक विकेट झटक सके।
अब तक के 8 सबसे बड़े स्कोर...
टीमस्कोरअगेंस्टईयर
इंग्लैंड444/3पाकिस्तान2016
श्रीलंका443/9नीदरलैंड्स2006
साउथ अफ्रिका439/2वेस्ट इंडीज2015
साउथ अफ्रिका438/9ऑस्ट्रेलिया2006
साउथ अफ्रिका438/4इंडिया2015
ऑस्ट्रेलिया434/4साउथ अफ्रिका2006
साउथ अफ्रिका418/5जिम्बाम्वे2006
इंडिया418/5वेस्ट इंडीज2011
पहली बार 2006 में...
2006 में ही पहली बार 400 से ज्यादा रन बने थे। 12 मार्च 2006 को ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका के खिलाफ 434/4 का स्कोर बनाया था। द. अफ्रीका ने 438/9 बनाकर मैच जीत लिया था।
अब तक 18 बार बने 400 से ज्यादा रन, भारत ने 5 बार बनाए
वनडे में 18 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बन चुका है। भारत 5 बार बना चुका है। हाइएस्ट स्कोर है 418/5। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में बनाया था।
400+ के स्कोर में अफ्रीका सबसे आगे
द.अफ्रीका : 6 बार
भारत :5 बार
ऑस्ट्रेलिया : 2 बार
इंग्लैंड : 2 बार
श्रीलंका : 2 बार
न्यूजीलैंड :1 बार
इंग्लैंड के 5 गुना ज्यादा छक्के
श्रीलंका ने वनडे के पिछले हाइएस्ट स्कोर 443 रन में 3 छक्के आैर 56 चौके मारे थे। इंग्लैंड ने उससे पांच गुना ज्यादा 16 छक्के मारे। 43 चौके भी जड़े।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें