मंगलवार, 23 अगस्त 2016

मीडिया के सामने अजीब आदतों के लिए फेमस हैं सलमान, SRK और ये स्टार्स

मुंबई. हाल ही में हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में बॉलीवुड के दो जाने पहचाने एक्टर मीडिया के सामने अजीब हरकतें करते नजर आए। रणवीर सिंह जहां स्टेज पर ही लेट गए, वहीं ओम पुरी तीन कुर्सियों का बिस्तर बनाकर सो गए। अन्य कलाकार भी मीडिया के सामने अपनी किसी न किसी आदत के लिए मशहूर हैं। सलोनी अरोरा की रिपोर्ट।
सलमान को दो तरह के सवाल नहीं पसंद

सलमान खान का मन होगा तो हंसकर बोलेंगे नहीं तो कभी तंज कसेंगे, कभी घूरेंगे। कई बार मजाक उड़ाते हुए कहते हैं शादी या कोर्ट केस के सवाल पूछो तो मैं कार्यक्रम ख़त्म कर दूं। इन दो सवालों से चिड़कर वे आयोजन स्थल से ही चले जाते हैं। कई दफा मंच से ही सहकलाकारों या मीडिया का मजाक भी उड़ाते हैं। सलमान कभी ग्रीन टी या कभी डाइट कोक लेकर मंच पर आते हैं। करीब पांच-छह साल पहले तो बियर पीते हुए भी सलमान ने इंटरव्यू दिए हैं। इस दौरान वीडियो या कैमरा की अनुमति नहीं होती।
इनकी बात है कि खत्म होती ही नहीं
आमिर खान, शाहरुख़ खान और प्रियंका चोपड़ा की एक कॉमन आदत हैं। वे मीडिया से बहुत-बहुत लंबी बात करते चले जाते हैं। दोनों खान ने मीडिया पर मिसकोट करने के आरोप जरूर लगाए, लेकिन इवेंट खत्म होने तक हर सवाल का जवाब दे ही देते हैं। प्रियंका कुछ बोल भी देती हैं तो हंसकर बात संभाल लेती हैं। एक बड़ा अंतर ये है कि शाहरुख़ और प्रियंका हर आयोजन में अमूमन-3 घंटे देरी से आते हैं। आमिर ज्यादातर समय पर होते हैं। लेट हों तब भी आधे घंटे से ज्यादा नहीं होती। प्रियंका और शाहरुख़ के साथ अक्सर कॉफी का मग रहता है। आमिर चाय की मांग कर लेते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें