रविवार, 14 अगस्त 2016

नहीं रहे स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज, बनवाए थे 713 मंदिर

अहमदाबाद.स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज शांतिलाल पटेल नहीं रहे। उन्होंने शनिवार शाम करीब 6 बजे अंतिम सांस ली। काफी दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन से स्वामीनारायण संप्रदाय में शोक है। संप्रदाय से जुड़े ब्रह्मविहारीदास स्वामी ने उनके निधन की पुष्टि की। कौन थे स्वामी शांतिलाल पटेल...
- स्वामी जी महाराज का जन्म 7 दिसम्बर 1921 को वडोदरा जिले में पादरा तहसील के चाणसद गांव में हुआ था।
- स्वामी महाराज ने युवावस्था में ही आध्यात्म का मार्ग अंगीकार कर लिया था। वे शास्त्री महाराज के शिष्य बने और 10 जनवरी 1940 को नारायणस्वरूपदासजी के रूप में उन्होंने अपना आध्यात्मिक सफर शुरू किया।
- साल 1950 में मात्र 28 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने बीएपीएस के प्रमुख का पद संभाल लिया था। इस समय बीएपीएस में उनकी उम्र की तुलना में अनेकों बड़े संत थे, लेकिन प्रमुख स्वामी की साधुता, नम्रता, करुणा और सेवाभाव के चलते ही उन्हें यह पद दिया गया था।
देश विदेशों में कराया 713 मंदिरों का निर्माण
- प्रमुख स्वामी महाराज अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक नेता थे।
- उन्होंने देश-विदेश में 713 भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया और अब भी देश-विदेश में कई विशाल मंदिरों का निर्माण कार्य जारी है।
- अमेरिका के न्यूजर्सी में बन रहा एक मंदिर तो दुनिया में हिंदुओं के सबसे बड़े मंदिर के रूप में आकार ले रहा है।
- यह मंदिर 162 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 2017 तक पूरा होगा।साधुता, नम्रता और सेवाभाव के चलते ही उन्हें स्वामीनारायण संप्रदाय का प्रमुख बनाया गया था।   स्वामी महाराज ने युवावस्था में ही गृहत्याग कर आध्यात्म का मार्ग अंगीकार कर लिया था।साल 1950 में मात्र 28 वर्ष की आयु में ही उन्होंने बीएपीएस के प्रमुख का पद संभाल लिया था। स्वामीजी ने देश-विदेशों में सैकड़ों मंदिरों का निर्माण कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें